Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

IND vs NZ Final: Kapil Pandey के अनुसार 250 से ऊपर लक्ष्य रखें

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 08, 2026 04:02:32
Noida, Uttar Pradesh
Kanpur, Uttar Pradesh: On India vs New Zealand final match in #ICCT20WorldCup, cricketer Kuldeep Yadav's childhood coach, Kapil Pandey, says, "...It's a big ground. All our batsmen will have to play cautiously and score big, as they did against England. I want Abhishek Sharma and our opening batsman, Sanju Samson, to get off to a good start, and then Ishan Kishan, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, and Tilak Varma to score another big total, like they did against England. Set a target of at least 250 runs, which will be very difficult for New Zealand to achieve. Our bowlers must bowl well today. If they (New Zealand) bat first, they should restrict them to a low total, at least around 175..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Mar 08, 2026 05:34:55
Jalabaria, West Bengal:মথুরাপুর এ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের সভা ঘিরে ব্যস্ততা নেতৃত্বরা নির্বাচনের আগেই হাই ভোল্টের নির্বাচনীয় সভা করবেন অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় দক্ষিণ ২৪ পরগনা রায়দিঘি বিধানসভার এবং মন্দিরবাজার বিধানসভার মধ্যস্থল মথুরাপুরে এই সভা হবে তারই প্রস্তুতিপর্ব প্রায় তুঙ্গে রবিবার দিন বেলা দুটো নাগাদ এই সভা শুরু হবে বলে জানা যায় তার আগে প্রশাসন ও তৃণমূল কংগ্রেসের দলীয় নেতৃত্বরা স্থানীয় একাধিক বিধায়ক এবং মথরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার সকলেই উপস্থিত থেকে সমাজতল ঘুরে দেখেন। আজ এই জনসভা থেকে তৃণমূল কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় क्या বার্তা दें সেদিকে তাকিয়ে আছেন তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মী-সমর্থকরা যেহেতু এই মাঠে কয়েক দিন আগে বিজেপির নেতা অমিত সাহা তথা কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী তিনি এই মাঠে জনসভা করার পরিপ্রেক্ষিতে পাল্টা জনসভা করার সিদ্ধান্ত নেয় তৃণমূল কংগ্রেস কতটা বিজেপির বিরুদ্ধে বক্তব্য রাখে এস আই আর নিয়ে কতটা তীব্র আক্রামণ করে বিজেপির বিরুদ্ধে, সেদিকে তাকিয়ে আছে তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মীরা।
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Mar 08, 2026 05:34:13
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 08, 2026 05:33:14
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान में हुए सनसनीखेज मारपीट-हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के महज 48 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। 4 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी, डंडे, पत्थर और टांगी से एक ही परिवार पर हमला कर दिया। हमले में रघुवीर पटेल, उनकी पत्नी फगुनी उर्फ लीलावती पटेल, बेटे संदीप पटेल और पूरनलाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी हनुमना और फिर एसजीएमएच रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर रघुवीर पटेल को निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं –सुमारे साकेत (75) मनोज साकेत (30) रामप्रकाश साकेत (52) राममिलन उर्फ मिल्ला साकेत (45) प्रमोद साकेत (19) संदीप साकेत (25) श्रीकांत साकेत (25) सभी आरोपी ढाबा गौतमान, थाना हनुमना, जिला मऊगंज के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साफ है कि हत्या के इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि अभी भी हनुमाना थाना क्षेत्र का ढाबा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है वहीं पुलिस लगातार पेट्रोलिंग टीम के भी जारी वहां पर निगराणी बनी हुई है ताकि कोई अपनी घटना न घाट सके। वाइट— विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 08, 2026 05:33:00
Azamgarh, Uttar Pradesh:गाजे बाजे के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा को महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, तीन किमी दूर तमसा नदी से जल लेकर मण्डप में किया स्थापित。 इस कलश शोभायात्रा के पूर्व मंडप की परिक्रमा कर विधि विधान पूर्वक मन्त्रोचार के द्वारा पूजन अर्चना के बाद कलश सिर पर रखकर कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज द्वारा रथ पर सवार होकर चले और लोगों ने जायकारे लगाते हुए कन्याओं का स्वागत करते व फूलों की वर्षा करते हुए कलश शोभा यात्रा निकाली गया जो हरसिंगपुर, बेरमा, रकबा, ओलमापुर होते हुए तमसा नदी के तट पर कलश शोभायात्रा पहुंची जहां मन्त्रोचार के द्वारा जल कलश में भरकर वापस मंडप स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया। उस दौरान लोगों ने जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक के अनुसार 7 दिवसी श्रीराम कथा के लिए 8 मार्च को श्रीराम कथा महिमा एवं शिव पार्वती विवाह महोत्सव एवं 9 मार्च को भगवान का प्रकट महोत्सव एवं भगवान की बाल लीला, 10 मार्च को धनुष भंग एवं विवाह महोत्सव, 11 मार्च को वन प्रवेश की मंगल यात्रा व केवट प्रेम, 12 मार्च को भगवान के 14 निवास स्थान को भरत जी का प्रेम, 13 मार्च को शबरी का प्रेम एवं हनुमान से मिलन, 14 मार्च को सुंदरकांड एवं श्रीराम राज्याभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जहां प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विख्यात कथावाचक प्रेममूर्ति प्रेम भूषण जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन होगा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 08, 2026 05:31:18
Sikar, Rajasthan:क्रिकेट प्रेमियों में T20 वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह, भारत व न्यूजीलैंड के मध्य आज खेला जायेगा T20 फाइनल विश्व कप, क्रिकेट प्रमियों ने भारत की जीत के किए दावें,भारत की जीत की दुआओं के साथ जश्न की तैयारी,बड़ी एलईडी लगाकर देखें बाजार में मैच,जीत के बाद होगा जमकर जश्न,क्रिकेट प्रमियों ने जमकर की नारेबाजी, जीतेगा क्या जीतेगा जीत गया भाई जीत गया भारत फाइनल जीत गया एंकरः टी20 विश्व कप फाइनल को लेकर श्रीमाधोपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर शहर के बाजारों और चौराहों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के दावे करते हुए टीम इंडिया के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। बाजार क्षेत्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की गई है, जहां sैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक एकत्रित होकर मैच का आनंद लेंगे। मैच शुरू होने से पहले ही युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। कई जगहों पर क्रिकेट प्रेमियों ने “जीतेगा क्या… जीतेगा, भारत जीतेगा” और “जीत गया भाई जीत गया, भारत फाइनल जीत गया” जैसे नारों के साथ माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आज भारत विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन करेगा। वहीं भारत की जीत के लिए कई लोगों ने मंदिरों में प्रार्थना भी की। मैच के बाद भारत की जीत होने पर शहर में आतिशबाजी और जश्न मनाने की भी तैयारियां की गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आज की शाम भारत के नाम होगी।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 08, 2026 05:30:52
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 8सी राय चौक में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में तीन दुकानें आ गईं, जिनमें से दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बोकारो स्टील प्लांट की अग्निशमन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से दुकानों में रखे सामान पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 08, 2026 05:30:34
Kishanganj, Bihar:किशनगंज शहर के खगड़ा वार्ड संख्या 22 की निवासी जुही दास ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे किशनगंज जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर किशनगंज के सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने उनके आवास पर पहुंचे और जूही दास की माता सहित समस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान सांसद ने जुही दास की मेहनत, लगन और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि जूही किशनगंज की पहली महिला है जो यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।इसके अलावे उन्होंने किशनगंज के पूर्व में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छह अधिकारियों को भी बधाई दी।उन्होंने IPS संजय जैन, IAS संजय अग्रवाल,IPS गणेश साह और IAS अनिल बसाक और IPS राज कृष्णा,IRAS सत्यब्रत कुमार का जिक्र कर कहा कि इन सभी की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 08, 2026 05:17:41
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के जनौली गांव में बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक संदिग्ध महिला को लोगों ने पकड़ लिया, जिस पर बच्चे को चोरी करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला गांव में घूमते हुए बच्चों के पास पहुंच और बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी जिस पर लोगों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने महिला का वीडियो भी बना लिया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों के माता-पिता को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 08, 2026 05:17:05
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 08, 2026 05:16:38
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 08, 2026 05:16:17
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के लार्डगंज थाना अंतर्गत एक अज्ञात महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि 25 तारीख 30 वर्षीय महिला का शव रानीताल स्टेडियम की दीवार के पास मिला है. महिला के शरीर में चोट के निशान हैं जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है. सुबह-सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो उन्होंने महिला को यहां मृत हालत में देखा; इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. लार्डगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर 25/30 वर्षीया महिला की लाश पड़ी है जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं. महिला कौन है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जाएगा. वहीं महिला की पहचान की कोशिश भी की जा रही है. एडिशनल एसपी का कहना है कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है; मामला हत्या का लग रहा है. उसकी पहचान होने के बाद ही इस मामले में खुलासा हो सकेगा कि आखिर किसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है.
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 08, 2026 05:04:43
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का रास्ता साफ हो चुका है और अप्रैल के महीने से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी एसआईआर को झारखंड के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी बता रही है। एसआईआर को जरूरी बताते हुए बीजेपी का यह आरोप है कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी हैं और बंगाल सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए वहां के वोटर लिस्ट में झारखंड के लोगों ने अपना नाम जुड़वाया है। और अगर झारखंड में तुरंत एसआईआर होता है तो ऐसे फर्जी वोटर की आसानी से पहचान कर ली जाएगी वहीं झारखंड कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि इसकी प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से सामने नहीं रखी गई है।कांग्रेस का कहना है कि अप्रैल में अगर एसआईआर की प्रक्रिया होती है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राज्य में घुसपैठ का मुद्दा उठाया जा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसका जवाब केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को देना होगा।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 08, 2026 05:04:31
Ranchi, Jharkhand:आज International Women's Day के खास मौके पर Ranchi Railway Division की ओर से एक अनोखी पहल की गई। रांची से इरगांव तक आज एक महिला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की इस पहल को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर खास उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सीनियर डीसीएम Suchi Singh ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है और इसी को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर सुरक्षा कर्मियों और अन्य रेल कर्मचारियों तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है और समाज में महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बाइट: सूची सिंह (Senior DCM) बाइट: अन्य अधिकारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top