Back
बरेली में शांति के बीच मौलाना ने सपा के खिलाफ चेतावनी दी
KSKumar Shashivardhan
Oct 04, 2025 13:19:02
Noida, Uttar Pradesh
बरेली मे है शांति का माहौल, समाजवादी पार्टी बरेली को बनाना चाहती है सम्भल, जनता और प्रशासन रहे होशियार।
बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रेस को जारी किये गये बयान में कहा कि इस वक्त बरेली में अमन व शांति है, कल जुमे की नमाज भी अच्छे अंदाज मे पढ़ी गयी और लोग नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों मे चले गये। मगर अब समाजवादी पार्टी शांत माहौल को अशांत करना चाहती है, और इस पर राजनीति करने के लिए उतारू है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल जहां कहीं भी गया, वहां उसने अशांति फैलाई और माहौल ख़राब किया।
मौलाना ने सख्त लहजे मे कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को हम बता देना चाहते हैं कि बरेली का मामला स्थानीय है और स्थानीय लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हल करने की कोशिश कर रहे हैं, बाहर के लोगो को शहर मे आकर दखल देने की कोशिश नही करनी चाहिए, उनके आने से और समस्या बढ़ेगी।
मौलाना ने कहा कि हम बरेली शहर को किसी भी सूरत मे सम्भल बनने नही देंगे, अगर सपा के लोगो ने हमारे शहर को सम्भल बनाने की कोशिश की और पुलिस व प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की, तो आल इंडिया मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता सपाईयों को मुह तोड़ जवाब देना जानते हैं।
बराये मेहरबानी शहर के शांत माहौल को बाहर से आकर अशांत न करें। स्थानीय स्तर पर सपा के दर्जनों नेता है, इनसे कहें कि ये लोग स्थानीय लोगो की मदद करे। मौलाना ने आगे कहा कि बरेली की गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे को बाकी रखने के लिए बाहरी लोगों से होशियार रहें, और पुलिस व प्रशासन भी बाहर के लोगो पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति बरेली की शांति मे खलल न डाल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LJLakhani Jaydeep
FollowOct 04, 2025 15:48:070
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowOct 04, 2025 15:47:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 04, 2025 15:47:430
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 04, 2025 15:47:190
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 04, 2025 15:47:060
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 04, 2025 15:46:580
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 04, 2025 15:46:420
Report
SDShankar Dan
FollowOct 04, 2025 15:46:340
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 04, 2025 15:46:030
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 04, 2025 15:45:480
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 15:45:380
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 15:45:250
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 04, 2025 15:45:150
Report
Basti, Uttar Pradesh:मऊ के मुगेसर गांव मछली मारने गया व्यक्ति पोखरे में गायब। छः लोग गए थे मछली मारने जिसमें एक व्यक्ति गायब हो गया। जिसका तलाश तेजी से हो रहा है।
0
Report
1
Report