Back
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारी पर उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्यमंत्री आज निरीक्षण करेंगे...
BPBHUPESH PRATAP
Mar 21, 2026 11:46:37
Greater Noida, Uttar Pradesh
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल जेवर आयेंगे और तैयारियों का करेंगे निरीक्षण
आमजन की सुविधा, सुगम आवागमन एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश
28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक हुई। इस बैठक में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश शासन के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जनसहभागिता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कल दिनांक 22 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
बैठक में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के आवागमन, पार्किंग, यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित, सहज और सुगम तरीके से कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि 28 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन एवं एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी न रहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अवसर न केवल जनपद गौतमबुद्ध नगर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास की नई गाथा लिख सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowMar 21, 2026 12:52:280
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 21, 2026 12:52:090
Report
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 12:51:560
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 21, 2026 12:51:490
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 21, 2026 12:51:370
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 21, 2026 12:51:130
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 21, 2026 12:50:540
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 12:50:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 21, 2026 12:49:250
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 21, 2026 12:49:130
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 21, 2026 12:48:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 12:48:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 12:48:270
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 12:48:070
Report