Back
Amour थाना परिसर में हवलदार की मौत, गोली लगने से घटना, आत्महत्या के दावे
RKRAJESH KUMAR
Feb 04, 2026 13:39:14
Noida, Uttar Pradesh
पूर्णिया, बिहार
स्लग- हवलदार की गोली लगने से मौत.
पूर्णिया के अमौर थाना परिसर स्थित गार्ड आवास में एक हवलदार का रक्त रंजित शव बरामद हुआ है। हवलदार के गले में गोली लगने के निशान मिले हैं और गोली शरीर के आर-पार निकल गई है। थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चाईबासा जिले के निवासी आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है । जानकारी के अनुसार, कैंटीन का रसोइया रोजाना की तरह हवलदार के लिए खाना बनाकर उनके आवास पर देने गया था। जब वह पहुँचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। हवलदार आलमनाथ भूइयां जमीन पर गिरे हुए थे और चारों तरफ खून फैला था। उनके गले में गोली लगने का गहरा जख्म था। रसोइए ने तुरंत शोर मचाया और अमौर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। वही अमौर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का दिखता है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report