Back
फरीदाबाद के डीग गांव में चुनावी रंजिश पर गोलीबारी, दो घायल
RKRaushan Kumar
Jan 05, 2026 13:01:50
Noida, Uttar Pradesh
फरीदाबाद के डीग में चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग:दोनों गुटों के two लोगों को लगी गोली, अस्पताल में दोबारा झगड़ा
फरीदाबाद जिले के डीग गांव में ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर चल रही पुरानी आपसी रंजिश रविवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गई। शराब के ठेके के पास दो गुट आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। घटना में योगेंद्र यादव को तीन गोलियां लगी, जबकि जग्गी नामक युवक एक गोली लगने से घायल हो गया।
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा
फायरिंग के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक पहले दोनों पक्ष अपने-अपने घायलों को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात फिर से कहासुनी और झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच लाठी-फरसा से मारपीट हुई थी, लेकिन उस समय किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुराने विवाद की आग अब गोलीकांड तक पहुंच गई।
सरपंच के खिलाफ पहले से केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि वर्तमान सरपंच के खिलाफ पहले से ही संगीन मामलों में थाना सदर में केस दर्ज है, जिस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद उपायुक्त ने उन्हें पद से हटाया हुआ है। फिलहाल गांव की जिम्मेदारी कार्यवाहक सरपंच के तौर पर बहुमत वाले पंच के पास है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJan 07, 2026 04:37:530
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 07, 2026 04:37:210
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:37:110
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 07, 2026 04:37:010
Report
TCTanya chugh
FollowJan 07, 2026 04:36:470
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 07, 2026 04:36:390
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 07, 2026 04:35:420
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 07, 2026 04:35:090
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 07, 2026 04:34:550
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 07, 2026 04:33:520
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 07, 2026 04:33:330
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 07, 2026 04:32:45Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़
युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
जबलपुर के दमोहनाका इलाके का मामला
अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
किराये का ऑटो चलाता था युवक
पत्थर से कुचलकर हत्या किया गया युवक
आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार की हत्या
पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की जांच जारी
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 07, 2026 04:32:150
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 07, 2026 04:31:200
Report