Back
ग्रेटर नोएडा: कोरियन बॉयफ्रेंड हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Jan 05, 2026 13:14:37
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कोरियन बॉय फ्रेंड की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवती मणिपुर की रहने वाली है। महिला का नाम लुंजिना पामाई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी 2026 को GIMS अस्पताल से पुलिस को मेमो के जरिए सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान साउथ कोरियन नागरिक के रूप में पुलिस जांच में मृतक की पहचान Mr Duck Jee Yuh(32) निवासी साउथ कोरिया के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ATS पायस हाइडवे सोसाइटी सेक्टर-150, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक लॉजिस्टिक कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
मृतक को उसकी प्रेमिका Lunjeana Pamai निवासी थाना खोपुम, जिला बिष्णुपुर, मणिपुर लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या की है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी युवती पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब के नशे में अक्सर युवती के साथ मारपीट करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।रात्रि में यह दोनों शराब पी रहे थे ।इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। मृतक के द्वारा युवती के साथ मारपीट की जाने लगी,जिनके बाद आरोपी प्रेमिका ने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया, चाकू उसके सीने पर लगा और वह लहू लोहान हो गया, महिला खुद ही उसकी अस्पताल लेकर गई ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।आलाकत्ल चाकू को भी बरामद कर लिया है।कोरियन एंबेसी को हत्या की जानकारी देकर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को उन्होंने सौप दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 07, 2026 04:49:220
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 07, 2026 04:48:560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 07, 2026 04:48:400
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowJan 07, 2026 04:48:120
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 07, 2026 04:47:440
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 07, 2026 04:47:210
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:47:090
Report
MVManish Vani
FollowJan 07, 2026 04:46:420
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 07, 2026 04:46:200
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 07, 2026 04:45:560
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 07, 2026 04:43:120
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 04:42:420
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:42:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 07, 2026 04:42:130
Report