Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

गांधी जयंती पर गेट्स फाउंडेशन में भारत-डे कार्यक्रम, बिल गेट्स समेत अधिकारी मौजूद

AAAkshay Anand
Oct 03, 2025 06:00:14
Noida, Uttar Pradesh
India Day celebrated at Gates Foundation on the occasion of Gandhi Jayanti. In partnership with the Gates Foundation, the Consulate General of India in Seattle hosted a special celebration showcasing Indian culture, arts and cuisine at the Gates Foundation on October 2. The event was graced by Bill Gates, Chair and Board Member of the Gates Foundation, along with senior leadership of the Washington State and Seattle City governments.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABArup Basak
Oct 03, 2025 07:50:47
Mal Bazar, West Bengal:আবার চিতাবাঘ এর হামলা মালবাজার মহকুমার নাগরাকাটা ব্লকের খেরকাটা গ্রামে। গতকাল সন্ধ্যা নাগাদ এক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘ। আহত ব্যাক্তির নাম বুধু ওড়াও(৫৫)৷ এর আগেও এই এলাকায় চিতাবাঘ এর হামলায় দুই শিশুর মৃত্যু হয়েছে। রাতেই আহত ব্যাক্তিকে নাগরাকাটার সুলকাপাড়া হাসপাতালে নিয়ে আসে। সেখানেই চিকিৎসা চলছে। এসেছে বন দপ্তরের আধিকারিকেরা। কিছুদিন আগে খেরকাটায় যেখানে চিতাবাঘ এর আক্রমনে এক শিশুর মৃত্যু হয় তার পাশেই এই বয়স্ক ব্যাক্তির ওপর হামলা চালায় চিতাবাঘটি। জানা গেছে এই ব্যক্তি মাঠ থেকে গরু আনতে যাচ্ছিলো, সেই সময় চিতাবাঘ তার পায়ের ওপর ঝাপিয়ে পড়ে। কিন্তু তার চিৎকার চ্যাচামেচিতে বাঘ আহত করে পালিয়ে যায়। ইতি পুর্বে এই এলাকায় চিতাবাঘ ধরতে ৬ টি খাচা এবং ৫ টি ট্রাপ ক্যামেরা বসানো হয়েছে। তারপর খাচা বন্দি হচ্ছে না চিতাবাঘ। আর এতেই আতঙ্ক বারছে এলাকায়।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 03, 2025 07:50:20
Bhilwara, Rajasthan:देश में वीआईपी कल्चर के आगे किसी को बख़्शा नहीं जाता है। चाहे बुजुर्ग हो बच्चे। वीआईपी कल्चर के आगे सब दोयम दर्जे के बन जाते हैं। इसका सबूत एक बार फिर हमारे ही सरकारी सिस्टम ने दिया है। जी हाँ, ये साब है हेड कांस्टेबल कालूराम। इनका कहना है कि खाना खा रहे बच्चों से अधिक वीआईपी जरूरी है। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 साल के 35 बच्चों की भूख से अधिक इनका वीआईपी कल्चर जरूरी है। इन्होंने सीएम साब के वीआईपी मूवमेंट पर होटल पर खाना खा रहे बच्चो को उठा दिया। होटल मालिक ने जब कहा साब मासूम बच्चे खेल के आये है भूखे है खाने दो। लेकिन कालूराम जी नहीं माने उल्टा कहा कि गर्मी निकाल दूंगा। बस होटल कर्मी को भी पुलिस वाले साब के सामने सरेंडर होना पड़ा। ऐसा भी नहीं कि सीएम साब के जाने के बाद वापस खाना खाने दिया हो। बिचारे बच्चों को वहां से चलता कर दिया। इन कालूराम जी साब से जब वजह जानने की कोशिश की तो अब क्या बोलते। अभी बिजी हू बोलकर सवाल को टाल दिया। बीजेपी को खुद सोचना चाहिए कि सरकार और सिस्टम को अंग्रेजो की लाड साब संस्कृति पर ही चलाना है तो पार्टी विथ डिफ्फरेंस कहाँ हुआ। बाइट - होटल मालिक
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 03, 2025 07:50:07
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बनाए गए एक स्टॉल में कॉमन करैत सांप निकलने से हड़कंप मच गया...गनीमत रही कि लोगों की नजर समय रहते सांप पर पड़ गई...इसके बाद सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया...यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...यह स्टॉल पूजा कमेटी द्वारा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया था, जहाँ समिति के सदस्य और प्रशासन के लोग बैठते थे...घटना के समय स्टॉल में कई सदस्य मौजूद थे...तभी एक सदस्य की नजर जमीन पर रेंगते जहरीले करैत सांप पर पड़ी...सांप को देखते ही सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई...पूजा कमेटी के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी...जानकारी मिलते ही सर्प मित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया...बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया...सर्प मित्र अशरफुल शेख ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं...संभावतः इसी वजह से यह सांप भी अपने बिल से बाहर आ गया था...उन्होंने बताया कि यह कॉमन करैत सांप है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है...इसका डंक लगने पर अक्सर लोगों को पता नहीं चलता और 30 से 45 मिनट के भीतर इसका जहर असर कर जाता है...समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है...उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र लगभग 5 वर्ष है और यह अक्सर बरसात के समय खेत और घरों में दिखाई देते हैं...यह सौभाग्य रहा कि सांप ने किसी को काटा नहीं और एक बड़ा हादसा टल गया...
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 03, 2025 07:49:40
Chhindwara, Madhya Pradesh:MP में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, किडनी फेलियर में नौवें बच्चों की मौत - नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला... - परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव के अनुसार अब तक नौ बच्चों की हो चुकी है मौत... सभी की किडनी इन्फेक्शन से हुई मौत... - परासिया ब्लॉक के उमरेठ तहसील अन्तर्गत ग्राम खजरी अन्तु चाकाढाना में एक बच्चे की मौत ... नागपुर में तोड़ा दम... - बच्ची की उम्र 1 साल 2 महीने थी... सभी मृतक बच्चों को दिया गया सिरप - इससे किडनी-दिमाग पर बुरा असर, इन सॉल्वेंट का इस्तेमाल गैरकानूनी... - एक्सपर्ट ने आशंका जाहिर की: खांसी की सिरप में बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका है कि केमिकल एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल हुआ होगा..
1
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 03, 2025 07:48:44
Panna, Madhya Pradesh:नॉन-टूरिज्म क्षेत्र में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी , पन्ना में राह चलते हो रहे बाघ के दर्शन पन्ना टाइगर रिजर्व के दरवाजे 1 अक्टूबर को खुलते ही पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। हालांकि, पहले दिन सफारी के दौरान हिनौता गेट के अंदर निराशा हाथ लगी। पर लौटते समय पर्यटकों की मायूसी खुशी में बदल गई। पन्ना टाइगर रिजर्व का चर्चित बाघ 'कन्हैया' उन्हें नॉन-टूरिज्म क्षेत्र मनौर-हिनौता रोड पर कैमासन-दरेरा के बीच सड़क किनारे स्वच्छंद विचरण करते हुए दिखा। ​इस रोमांचित नज़ारे को देख पर्यटकों झूम उठे और एक पर्यटक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटक की खुशी साफ झलकती है, जो कहता है कि अंदर तो बाघ नहीं दिखा, लेकिन लौटते समय 'कन्हैया' दिख गया। क्षेत्र संचालक नरेश कुमार यादव ने वायरल वीडियो की पुष्टि की और बताया कि आज मडला गेट के पीपर टोला में भी बाघिन पी-141 का शावक अटखेलियां करते हुए देखा गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के कारण यहां देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Oct 03, 2025 07:48:19
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 03, 2025 07:47:54
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 03, 2025 07:47:41
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में दशहरे पर रावण दहन अधूरा रह जाने का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ चुका है। शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टरेट पहुंच गए और जोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रावण दहन में हुई गड़बड़ी भाजपा जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत का नतीजा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री, महापौर और परिषद को जिम्मेदार ठहराते हुए नगर निगम परिषद को भंग करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सभागार आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि जिस आयोजन को जनता ने आस्था और परंपरा से जोड़ा, उसी में लापरवाही और भ्रष्टाचार ने शहर की साख पर दाग लगा दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस मांग पर प्रशासन और सरकार क्या कदम उठाती है। हलाकि महापौर प्रहलाद पटेल इस रावण दहन को लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कह चुके है
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top