Back
ग्रेटर नोएडा बिसरख में विवादित हत्याकांड: पांच आरोपी गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Nov 08, 2025 13:26:28
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज बाल्मिकी, संजय सोलंकी, नितिश भाटी उर्फ जादू, अभिषेक भाटी और रितिक भाटी शामिल हैं। दरअसल यह घटना 3 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है, जब जसवीर यादव के भाई गौरव और उसके दोस्त लव कुमार उर्फ लव गुरु पर तिगरी गोलचक्कर स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के पास हमला किया गया था। आरोप है कि सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और लव कुमार को घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंचे गौरव यादव पर सचिन ने पिस्टल से फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद इलाज के दौरान लव की मौत हो गई। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर को चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि घटना जमीन विवाद के चलते रंजिशवश की गई थी। सचिन बैंसला और पंकज बाल्मिकी की नीबूलाल नामक व्यक्ति के प्लॉट को लेकर गौरव व लव कुमार से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक लव और उसके साथियों के द्वारा एक बाउंड्री वॉल को तोड़ने की कोशिश की गई थी और इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। इसी का विरोध जताते हुए सचिन व उसके साथियों ने आकर लव के साथ मारपीट की। अब इस मामले में अन्य लोग फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowDec 13, 2025 16:31:510
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 13, 2025 16:31:270
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 16:31:120
Report
TCTanya chugh
FollowDec 13, 2025 16:30:13Delhi, Delhi:दिल्ली में ग्राफ पर लागू होने के बाद स्कूलों को नोटिस जारी किया गया कि नौवीं क्लास तक क्लासेस हाइब्रिड मोड में चलेंगे
0
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowDec 13, 2025 16:16:560
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 13, 2025 16:16:420
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 13, 2025 16:16:280
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 16:16:150
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 13, 2025 16:15:550
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 13, 2025 16:15:180
Report
0
Report
1
Report
0
Report
68
Report