Back
Delivery के दौरन पेट से कपड़ा निकलने के मामले में छह डॉक्टरों के खिलाफ FIR
BPBHUPESH PRATAP
Dec 27, 2025 04:17:19
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित बैक्सन अस्पताल में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में लगभग आधा मीटर कपड़ा छूट जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण महिला को करीब डेढ़ साल तक असहनीय दर्द झेलना पडा है, और वह काफी समय से दवाइयां खाती रही जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तब दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन के दौरान पेट से कपड़ा निकाला गया। पीड़िता को न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जिसके आदेश पर अब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डेल्टा 1 निवासी पीड़िता अंशुल वर्मा ने बताया कि 14 नवंबर 2023 को बैक्सन अस्पताल तुगलपुर में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। डिलीवरी ऑपरेशन डॉ. अंजना अग्रवाल द्वारा किया गया। आरोप है कि इसी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया 16 नवंबर 2023 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के बाद पीड़िता की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। पेट में तेज दर्द रहने लगा जो समय के साथ बढ़ता गया; राहत न मिलने पर वह मायके मुजफ्फरनगर चली गई। वहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा सहित कई निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया लेकिन दर्द की असली वजह सामने नहीं आ सकी। ऑपरेशन वाली जगह पर गांठ जैसी संरचना बनी रही थी पर किसी डॉक्टर को यह संदेह नहीं हुआ कि पेट के अंदर कोई वस्तु छूटी हो सकती है।
22 मार्च 2025 को तेज बुखार और असहनीय दर्द के चलते पीड़िता यथार्थ सिटी अस्पताल पहुंची। इसके बाद जिम्स अस्पताल में एमआरआई कराई गई जहां रिपोर्ट सामान्य बताई गई। 14 अप्रैल 2025 को कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में डॉक्टरों ने पेट में गांठ के आधार पर ऑपरेशन की सलाह दी। 22 अप्रैल 2025 को डॉ. संचिता विश्वास ने ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम उस समय हैरान रह गई, जब महिला के पेट से लगभग आधा मीटर कपड़ा निकला। यह वही कपड़ा बताया गया जो डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान पेट में छूट गया था।
पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर अंजना अग्रवाल के पति डॉ. मनीष गोयल भी मौजूद थे। कपड़ा निकलते ही मामले को दबाने की कोशिश शुरू कर दी गई। अगले दिन पीड़िता के पति ने सीएमओ गौतम बुद्ध नगर से लिखित शिकायत की। जांच अधिकारी नियुक्त किए गए, लेकिन आरोप है कि जानबूझकर जांच को लटकाया गया और कपड़े की FS L जांच भी नहीं कराई गई। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके पति को धमकाया गया और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर चुप रहने को कहा गया।
आखिरकार लम्बी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने डॉ. अंजना अग्रवाल, डॉ. मनीष गोयल, सीएमओ डॉ. नरेंद्र मोहन और स्वास्थ्य विभाग के दो जांच अधिकारियों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowDec 27, 2025 05:51:290
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 27, 2025 05:51:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 27, 2025 05:50:490
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 27, 2025 05:50:220
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 27, 2025 05:50:060
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 27, 2025 05:49:420
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 27, 2025 05:49:250
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 27, 2025 05:48:370
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 27, 2025 05:48:230
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 27, 2025 05:48:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 27, 2025 05:47:120
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 27, 2025 05:47:020
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 27, 2025 05:46:41Noida, Uttar Pradesh:श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर माथा टेक तस्वीर
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 27, 2025 05:46:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 27, 2025 05:46:160
Report