Back
फरीदाबाद मॉडल एनसीआर वायु प्रदूषण रोकथाम का रोल मॉडल बना
AKAshok Kumar1
Dec 17, 2025 05:31:43
Noida, Uttar Pradesh
फ़रीदाबाद- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, फरीदाबाद मॉडल को मिली सराहना
एंकर- दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार की गई शहर-विशेष कार्ययोजनाओं के सख्त और प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने हिस्सा लिया और फरीदाबाद के लिए आगामी वर्ष का विस्तृत एक्शन प्लान प्रस्तुत किया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में फरीदाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से विशेष रूप से सराहा गया। खास तौर पर नगर निगम की पॉटहोल रिपेयर एंड मेंटेनेंस वैन को एक प्रभावी और अभिनव पहल बताया गया है, जिसे अन्य शहरों के लिए आदर्श माना गया है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस पहल को रोल मॉडल करार देते हुए कहा कि सड़क गड्ढों की त्वरित मरम्मत से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होती है, बल्कि सड़कों से उड़ने वाली धूल पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाता है। उन्होंने दिल्ली सहित अन्य एनसीआर शहरों में भी इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी। बैठक में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों का एंड-टू-एंड पक्काकरण व टाइलिंग, सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर पौधारोपण, पौधा वितरण जैसे कार्यों की भी प्रशंसा की गई है। इसके साथ ही नगर निगम फरीदाबाद द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे अन्य उपायों—मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों, एंटी-स्मॉग गन और वॉटर स्प्रिंकलर के नियमित उपयोग—की विस्तृत समीक्षा की गई।
बाइट - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GMGajanan MAchindar
FollowMar 10, 2026 03:17:540
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 10, 2026 03:17:180
Report
SGSagar Gaikwad
FollowMar 10, 2026 03:16:450
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 03:16:090
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 03:15:560
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 03:15:420
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 03:15:200
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 03:01:580
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 10, 2026 03:01:220
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 10, 2026 03:00:320
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowMar 10, 2026 03:00:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 10, 2026 02:50:51Noida, Uttar Pradesh:नारी चेतना की प्रखर स्वर, समतामूलक समाज की शिल्पकार एवं आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 10, 2026 02:50:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 10, 2026 02:49:150
Report