Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत—दमे व बीपी के कारण

SKSantosh Kumar
Oct 16, 2025 02:32:12
Noida, Uttar Pradesh
मथुरा: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बुधवार शाम का श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग दमे के मरीज थे। दर्शन करने के बाद जब वह गेट नंबर 4 से बाहर निकल रहे थे उस समय उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्‍हें इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान मेरठ के कृपाल सिंह के रूप में हुई है。 कृपाल सिंह मेरठ के मवाना के गांव निलोहा के रहने वाले थे। वह अपने भतीजे टीटू और गांव के दूसरे लोगों के साथ बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे। बुध्‍वार शाम को भीड़ के बीच उन्‍होंने दर्शन किए। भीड़ के दबाव के कारण उनका बीपी बढ़ गया ओर अस्‍थमा का अटैक आ गया।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSanjay Prakash
Oct 16, 2025 05:35:29
Noida, Uttar Pradesh:कठूमर, अलवररानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कन्या महाविद्यालय कठूमर में आयोजित 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में कॉलेज की 40 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सीखे और खुद को सशक्त महसूस किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा रानी लक्ष्मीबाई के साहसिक जीवन से प्रेरणा देना था। समापन समारोह में आत्मरक्षा की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया। समारोह में डॉ. अल्पना कुमारी, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस प्रशिक्षण को प्रेरणादायक बताया और उत्साहपूर्वक भाग लिया。
1
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 16, 2025 05:35:13
Noida, Uttar Pradesh:अलवर (राजस्थान): रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाड़ी पोखर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया。 जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरशद लंबे समय से अपने बेटे अनीश को गलत रास्ते पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अनीश OLX जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। जब पिता ने उसे समझाया और गलत कामों से दूर रहने की नसीहत दी, तो बेटे ने उल्टा उन पर ही हमला कर दिया。 दर्दनाक बात यह है कि अरशद पहले से ही एक पैर से अपाहिज हैं, जिससे वे अपने बचाव में भी असमर्थ रहे। आरोप है कि हमले में अनीश के साथ परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी शामिल थे。 घटना की जानकारी अरशद के भाई शाहब खां ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है。 शाहब खां (पीड़ित के भाई) ने कहा: "भाई ने सिर्फ बेटे को समझाया था कि वह गलत काम छोड़ दे, लेकिन उसी बेटे ने उस पर हमला कर दिया। बाइट: शाहब खान
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 16, 2025 05:34:00
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये की संदिग्ध राशि का लेनदेन हुआ था। पुलिस के अनुसार उनके खाते में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से कुल 7.15 लाख की ठगी की शिकायतें दर्ज मिलीं। मुख्यालय जयपुर से प्राप्त म्यूचुअल खाताधारकों की सूची के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना टीम ने खाताधारक शेरसिंह, निवासी पंजूपुरा थाना कंचनपुर, एवं खाते खुलवाने में मदद करने वाले दिव्यम कुमार, निवासी खुर्जा बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क को बेनकाब किया है। टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 16, 2025 05:33:45
Dholpur, Rajasthan:शहर के मुख्य बाजार में ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है अवैध रूप से दुकानों के सामने रखे गए सामान को हटवाया गया है। यह कदम जनता की सुरक्षा और बाजार में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि अक्सर दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर रख देते हैं। इससे पैदल मार्ग में बाधा आती है और भीड़भाड़ के चलते दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। खासकर त्योहारों के समय, जब बाजार में भीड़ अधिक होती है, यह समस्या और गंभीर हो जाती है। पुलिस ने देखा कि दुकानदारों ने बाजार की सड़क को घेर रखा था, जिससे रोजाना जाम लगना आम बात हो गई थी। इसके अलावा, सड़क के किनारे सामान रखे जाने से बाजार का स्वरूप भी अस्वच्छ दिखाई दे रहा था। ऐसे में कार्रवाई करना जरूरी हो गया था। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने सामान को निर्धारित स्थान पर रखें। यह न केवल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे बाजार की सुंदरता भी बनी रहती है यातायात थाना प्रभारी बलविन्दर सिंह ने बताया कि लोग अपनी गाड़ियों को दुकानों के बाहर या सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा करते हैं, तो इससे न केवल ट्रैफिक जाम होता है, बल्कि यह दूसरों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। इसलिए, आमजन गाड़ियों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करे। अन्यथा यातायात पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। अगर आप नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए लोगों की जिम्मेदारी है कि नियमों का पालन करें और दूसरों के लिए एक सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 16, 2025 05:32:35
Moradabad, Uttar Pradesh:शादी से पहले मंगेतर हुई प्रेमी संग फरार तो युवक ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मरने से पहले बनाई वीडियो इसमें युवक बोला था कि उसने जहर खा लिया Charul की वजह से… मेरी मौत की जिम्मेदार Charul ही होगी और कोई नहीं। 22 नवम्बर को दोनों की शादी थी जिसकी तैयारियों में परिवार की खुशियाँ बदली मातम में। तीन दिन पूर्व युवक ने आत्महत्या की, लेकिन उसकी सुसाइड से पहले की वीडियो अब सामने आई। मृतक युवक के परिजनों ने मंगेतर Charul और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के बड़े भाई ने कहा 22 नवम्बर की शादी थी लेकिन जिस लड़की से शादी थी वो किसी और के साथ भाग गई… वह एक हफ्ता पहले भी उसके साथ भागी थी, यह बात घर में सबको पता थी और हमसे छुपाई गई। मृतक के भाई ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरे भाई की मौत की सख्त से सख्त कार्रवाई हो। मेरे भाई की मौत के जिम्मेदार Charul, उसका भाई, उसकी माँ और उसकी बहन है। मेरे भाई ने Charul के भाई को कई कॉल किए थे लेकिन उसने नहीं उठाया; उल्टा इससे पैसे लेकर खाते थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के जाने के सम्बन्ध में महिला के परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी बोले व्यक्ति ने आहत होकर कदम उठाया, जिसके आरोप उन्होंने लगाए हैं, उनकी गहराई से जाँच कर रहे हैं। एसपी सिटी ने वीडियो की भी पुष्टि की है कि मामले की छानबीन जारी है और जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 16, 2025 05:31:53
Jalabaria, West Bengal:রেকর্ড গড়তে চলেছে গঙ্গাসাগরের কয়লাপাড়া: ২৫ বছরে ৩৫ ফুটের কালী প্রতিমা দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার গঙ্গাসাগরের কয়লাপাড়ա সেই উৎসবকে নিয়ে যাচ্ছে এক নতুন উচ্চতায়। স্থানীয় ফুটবল মাঠে গ্রামবাসীদের উদ্যোগে তৈরি হচ্ছে এক বিশাল কালী প্রতিমা, যার উচ্চতা প্রায় ৩৫ ফুট। উত্তর হারাধনপুর ও দেবী মথুরাপুর যুব গোষ্ঠীর ব্যবস্থাপনায় এই পুজো এবার রজত জয়ন্তী বর্ষে, অর্থাৎ ২৫ তম বছর পা রাখল। ​২৫ বছর ধরে এই পুজো তার সাবেকিয়ানা বজায় রেখেও প্রতি বছরই দর্শনার্থীদের জন্য নতুন চমক নিয়ে হাজির হয়। প্রতিমার উচ্চতা বৃদ্ধিই তাদের মূল আকর্ষণ। পুজো কমিটির সদস্যরা জানিয়েছেন, প্রতি বছরই তারা প্রতিমার উচ্চতা বাড়াচ্ছেন। তারই ধারাবাহিকতায় ২০২৩ সালে ২৫ ফুট, আর গত বছর অর্থাৎ ২০২৪ সালে সেই উচ্চতা বেড়ে হয় ৩২ ফুট। আর এ বছর ২৫ তম বর্ষে তা আরও ৩ ফুট বেড়ে দাঁড়িয়েছে ৩৫ ফুটে। এই সু উচ্চ কালী প্রতিমা দেখতে বহু মানুষের ভিড় হবে বলে আশা করছেন উদ্যোক্তারা। ​পুজোকে ঘিরে উৎসবের আমেজ এখন থেকেই শুরু হয়ে গেছে কয়লাপাড়ায়। কালীপূজার ক'টা দিন শুধু পুজো-আর্চা নয়, মনোরঞ্জনেরও ব্যবস্থা রাখা হয়েছে। থাকছে চোখ ধাঁধানো আলোক সজ্জা। small (গল্পবস্ত) ছোটদের জন্য ফুটবল মাঠের একপাশে বসানো হচ্ছে নাগরদোলা সহ বিভিন্ন ধরনের রাইড। এছাড়া প্রতিদিন সন্ধ্যায় থাকছে বিভিন্ন ধরনের মনোজ্ঞ সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান, যা দূর-দূরান্তের মানুষকে আকর্ষণ করবে। পুজোর উদ্যোক্তারা আশা করছেন, রেকর্ড উচ্চতার এই কালী প্রতিমা দেখতে এবার উপচে পড়া ভিড় হবে কয়লাপাড়ায়। সব মিলিয়ে, কয়লাপাড়ার এই কালীপুজো এবার জেলার অন্যতম সেরা আকর্ষণের কেন্দ্রবিন্দু হতে চলেছে।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 16, 2025 05:31:11
Malda, West Bengal:পেশায় শিক্ষক হলেও পাহাড় তার প্রথম নেশা। আর এই নেশার টানে কোনো রকম গাইড ছাড়াই এভারেস্টের বেস ক্যাম্পে মালদহের এক শিক্ষক। আর সেই পথ দিয়েই ট্রেক করেছেন যে পথ ধরে ১৯৫৩ সালে মাউন্ট এভারেস্ট জয় করেছিলেন তেনজিং নোরগে এবং এডমন্ড হিলারি। একাই নেপালের সালারি থেকে প্রায় ১৬৫ কিলোমিটার পথ গেলেন। যাওয়ার পর আবার ওই পথ ধরেই ফেরা। যদিও ইদানিং এভারেস্ট বেস ক্যাম্প যাওয়াটা খুব একটা কঠিন নয়। হেলিকপ্টারে করে নামচে বাজার সহ বিভিন্ন পয়েন্টে নেমে সহজেই ট্টেক করে এবিসিকে যাওয়া যায় কিন্তু নেপালের সালেরি থেকে ট্রেক করে প্রাকৃতিক দুর্যোগের মধ্যে দিয়ে বিপদ সংকুল পথ পেরিয়ে যাওয়া প্রতিমুহূর্তে যেখানে বিপদের হাতছানি এমন কঠিন অভিযান সফল করে ফিরলেন পর্বতারোহী কাঞ্চন কুমার বসু। মালদহের ইংলিশ বাজার শহরের নেতাজি পার্কে বাড়ি তার। তিনি নরহাট্টা জিএস হাই স্কুলের শিক্ষক। তার যাওয়ার পথ খুব একটা কঠিন ছিল না। উত্তরবঙ্গে এমনিতেই প্রাকৃতিক বিপর্যয় চলছিল এরই মধ্যে তার এই যাত্রা। ঠান্ডা, তুষারপাত, বৃষ্টি ধস খুব কাছ থেকে দেখা তার। পাশাপাশি দুধ কোশী নদীর ভয়ংকর চেহারাও দেখেছেন তিনি। বাইট - ১)কাঞ্চন কুমার বসু পর্বতারোহী। ২) কল্যাণ কুমার বসু কাঞ্চন কুমারের বাবা।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top