Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली: Tarun के पिता ने न्याय के लिए सीबीआई जांच की मांग की

DCDhruv Chaudhary
Mar 07, 2026 07:07:12
Noida, Uttar Pradesh
Delhi: Father of the deceased Tarun says, "We demand that our son should get justice... The police have not conducted any inquiry or asked us about him... They are saying that they have arrested 5-6 people... They did not show us who they have arrested. We want a CBI inquiry... We even went to the police station yesterday, but they closed the doors. When we went to the streets to hold a protest, they resorted to lathicharge... As soon as my son came, 15-20 people attacked him and killed him on the spot... All of them were roaming here, but the police did not arrest anyone..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 07, 2026 08:26:48
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग - चयनित बी एस एफ कांस्टेबल मोहित शर्मा ट्रेनिंग को रवाना एंकर -बड़ामलहरा मुख्यालय के ग्राम बमनी निवासी मोहित पिता अरविन्द शर्मा 23 साल के बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स में कांस्टेबल पद पर चयनित होने पर गुड़गांव ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के लिए आज शुक्रवार को रवाना हुए इस दौरान उनके चाचा एवं भाजपा नेता मानिक शर्मा, डॉक्टर राजेश शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ फूल माला शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना किया चयनित बी एस एफ कांस्टेबल मोहित शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनो, परिजनों को देते हुए देश सेवा के लिए अपने आप को संकल्पित बताया बाइट-मोहित शर्मा चयनित कांस्टेबल बी एस एफ
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 07, 2026 08:20:43
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सिहाली जागीर क्षेत्र के गांव लिसाड़ी बुजुर्ग में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे बिजली विभाग के एक लाइनमैन को अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और ट्रांसफॉर्मर से नीचे गिर पड़ा। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत कार्य कर रहा था, तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार हादसे में लाइनमैन के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं और फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। फिलहाल मेरठ में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 07, 2026 08:20:28
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की चीचली नगर परिषद में अनियमितताओं के मामले में मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने नगर परिषद चीचली के अध्यक्ष शेख मंजूर को पद से हटा दिया है और नगर परिषद को हुई आर्थिक हानि की वसूली के भी आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई शिकायत और प्रारम्भिक जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद की गई है। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद चीचली के अध्यक्ष शेख मंजूर को मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 41-क के तहत पद से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि नगर परिषद में दैनिक पारिश्रमिक पर श्रमिकों की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन किया गया था। मामले में पीआईसी बैठक के प्रस्ताव के आधार पर छह अस्थायी श्रमिकों को दैनिक वेतन पर रखने की स्वीकृति दी गई थी, जो नियमानुसार नहीं थी। प्रारम्भिक जांच के बाद शासन ने अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई भी की थी, लेकिन उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर शासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की है। शासन ने नगर परिषद को हुई 12 लाख 18 हजार 168 रुपये की आर्थिक हानि की वसूली अध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से समान रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 07, 2026 08:20:11
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में विशेष समुदाय के लोग राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। गाँव में बकरी पालन कर जीवन यापन करने आये विशेष समुदाय के लोगों द्वारा आदिवासियों को डरा धमाका कर जमीन हड़पने का आरोप है। ग्रामीणों ने परेशान होकर कलेक्टर से लेकर एसपी तक शिकायत की है। सरगुजा जिले के लखनपुर से लगे राजाकटेल गांव में विशेष पंडो जनजातीय लोगों की 80 एकड़ से अधिक की पुस्तैनी जमीन पर बाहर से आकर विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद अब उन्हें ब Bomb से उड़ाने और गाड़ी चढ़ाने जैसी धमकी दी जा रही हैं। यह आरोप लगाकर पंडो जनजाति ने कहा इससे लोगों में डर का माहौल है। इसी से परेशान होकर 60 से अधिक लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। विशेष समुदाय के द्वारा जमीन काबिज करने की शिकायत मिलने पर सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ग्रामीणों ने डर की वजह से शिकायत नहीं कर पाए थे। लेकिन अब शिकायत पहुंची है, तो निश्चित ही कार्रवाई होगी और यह बात आगे तक जाएगी। इधर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा अगर आदिवासियों की जमीन पर विशेष समुदाय के द्वारा काबिज किया गया है तो यह पूरी तरह से गलत है। लेकिन इस पूरे मामले को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक बनाने का माहौल बनाया जा रहा है, और पंडो समाज को इस्तेमाल किया जा रहा है। बहरहाल करीब तीस साल पहले राजाकटेल गांव में विशेष पंडो जनजातीय लोगों की बस्ती में आकर एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने तीन महीने व्यापार करने एक पंडो से जमीन मांगी और कहा कि कुछ दिन यहीं रहने के बाद वह चले जाएगा, लेकिन विशेष समुदाय के व्यक्ति ने वहां जाने के बजाए और अपने तीन साथियों को वहीं बुलाकर रखने लगा। धीरे-धीरे पंडो जनजाति के लोगों को शराब पिलाकर थोड़े-थोड़े पैसे देकर उनकी पूरा जमीन ही स्टाम्प पर लिखवा ली। अब विशेष समुदाय के लोगों की संख्या वहां 400 से अधिक हो गई है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 07, 2026 08:19:45
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के अंबेडकर चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र का कंट्रोल रूम एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार Holi त्यौहार के बजाय यहां रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कंट्रोल रूम के अंदर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रोजा इफ्तार करते दिखे, जिसे लेकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की. विद्युत उपकेंद्र कंट्रोल रूम के अंदर रोजा इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए. जांच के बाद अंदर रोजा इफ्तार पार्टी करवाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. यह आयोजन 24 फरवरी को अंबेडकर चौराहा विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम के अंदर हुआ, जिसे शादाब खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उनके अनुसार यह एक सराहनीय पहल है जो भाईचारा बढ़ाने में मदद कर सकती थी. एक वीडियो 4 मार्च को वायरल हुआ जिसमें लोग शर्ट उतार कर डांस कर रहे थे; बिजली विभाग के पांच कर्मचारियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है. अब इस रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग चल रही है.
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 07, 2026 08:19:03
New Delhi, Delhi:दिल्ली में गैस के दाम बढ़े. आम गृहणी बोली गैस बढ़े हर विभाग पर सीधा असर होगा. दिल्ली की आम गृहणी बोली दिवाली और होली फ्री मिलने गैस नहीं, दाम और बढ़ गये. गैस सिलेंडर के दाम 7 मार्च 2026 से बढ़े हैं. घरेलू (14.2 kg) सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में यह ₹913 का मिलेगा. 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹115 की बड़ी वृद्धि बताई गई है, जिससे यह दिल्ली में ₹1883 का हो गया है. बढ़ते गैस के दामों पर दिल्ली की आम गृहणी ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में गैस के दाम बढ़े, आम गृहणी बोली गैस बढ़े हर विभाग सीधा असर होगा. इतना ही नहीं दिल्ली की आम गृहणी बोली दिवाली और होली पर फ्री गैस देना वादा किया गया था, फ्री गैस मिली नहीं दाम और बढ़ गये; किचन पर असर पड़ेगा घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों के दाम बढ़े हैं.
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 07, 2026 08:18:50
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी उससे मुलाकात करने पहुंची थी, जिससे उसने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस खौफनाक कदम को अंजाम दे देगा। जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की भनक लगी, परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेपी आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन इस दुखद मामले की हर पहलू से जांच करा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 07, 2026 08:18:26
Srinagar, :सीनियर लीडर मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि ईरान, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे जंग के आने वाले दिनों में बहुत खतरनाक नतीजे हो सकते हैं। श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, तारिगामी ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध इज़राइल के हितों के हिसाब से शुरू किया गया है, जिसे उन्होंने दावा किया कि US सेक्रेटरी ने भी माना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इज़राइल ईरान में बेगुनाह लोगों को मार रहा है और इस स्थिति को “नरसंहार” कहा। CPI(M) लीडर ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स और इज़राइल की हरकतों का पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर असर हो सकता है और इसका असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से दखल देने की अपील की और युद्ध को तुरंत खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि लगातार लड़ाई से मानवीय संकट और बढ़ेगा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 07, 2026 08:18:16
Sagar, Madhya Pradesh:अगर आप भी मंगाते है ऑनलाइन खाना, तो ये खबर जरूरी है..... कहीं आपको भी तो नहीं परोसा जा रहा बासी खाना सागर के रेस्टोरेंट में मिला बासी पनीर, खाद्य विभाग का छापा एंकर/ ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगाने वालों के लिए यह खबर चेतावनी देने वाली है। सागर शहर में एक ग्राहक को ऑनलाइन मंगा गया खाना बासी मिलने के बाद खाद्य विभाग ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान रेस्टोरेंट की किचन में बासी पनीर और खराब गुणवत्ता का सूप सहित कई अनियमितताएं सामने आई हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब सागर निवासी अभिषेक अग्रवाल ने एक नामी रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर में उन्होंने छोले-कुलचे मंगवाए थे। जब खाना घर पहुंचा तो बच्चों ने उसे खा लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे परिवार को संदेह हुआ कि खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। परिजनों ने जब खाने की जांच की तो उन्हें भोजन बासी होने का शक हुआ। इसके बाद अभिषेक अग्रवाल ने मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की। शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और सिविल लाइन स्थित “सागर गैरे” नामक रेस्टोरेंट पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट की किचन और वहां रखी खाद्य सामग्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम को बासी पनीर, खराब गुणवत्ता का तथा अन्य खाद्य पदार्थ संदिग्ध स्थिति में मिले। साथ ही किचन में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर भी कई अनियमितताएं पाई गईं। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से पनीर, सूप और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित रेस्टोरेंट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए ऑनलाइन छोले-कुलचे ऑर्डर किए थे, लेकिन खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई। खाद्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बासी, मिलावटी या खराब गुणवत्ता का भोजन परोसे जाने की जानकारी मिले तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर रोक लगाई जा सके।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 07, 2026 08:17:56
Kaithal, Haryana:करनाल घरौंडा डॉक्टर थप्पड़ कांड की गूंज: कैथल के सरकारी अस्पताल में OPD बंद, इमरजेंसी पर भी खतरा करनाल के घरौंडा में डॉक्टर को थप्पड़ मारने की घटना की लहर कैथल तक पहुंच गई। कैथल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए। OPD सेवाएं पूरी तरह बंद हो गईं, जबकि इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं फिलहाल जारी हैं। घटना करनाल के घरौंडा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी है, जहां एक मरीज के तहल पर डॉक्टर पर हमला हुआ। हमलावरों में SHO भी शामिल बताए जा रहे हैं। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसकी निंदा करते हुए कैथल के सरकारी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री और DG हेल्थ सर्विसेज को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में SHO के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। अस्पताल परिसर में धरना चल रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के नेतृत्व में डॉक्टर कहते हैं, "डॉक्टरों की सुरक्षा के बिना मरीजों का इलाज नामुमकिन है." प्रशासन ने जांच का भरोसा दिलाया है, लेकिन डॉक्टर संतुष्ट नहीं। हड़ताल से सैकड़ों मरीज परेशान हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top