Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

शहाबुद्दीन रिज़वी के फतवे पर विवाद, बरेलवी उलमा की नाजायज़ टिप्पणी पर बहस तेज

NSNivedita Shukla
Dec 29, 2025 15:52:49
Noida, Uttar Pradesh
Moradabad, Uttar Pradesh: On the statement regarding Maulana Shahabuddin Rizvi’s fatwa, Kashish Warsi, National President of the Indian Sufi Foundation says, "मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी काफी समय से पब्लिक चर्चा में नहीं थे। अब यह उनकी मजबूरी है, बुढ़ापे की वजह से। बरेलवी उलमा तो मुहर्रम और ताज़ियों के जुलूस को भी नाजायज़ मानते हैं। वे लगभग हर चीज़ को नाजायज़ करार देते हैं..." सनातनियो का साल नवरात्र से शुरू होता , क्रिस्टियन्स 1 जनवरी से होता है , इस्लाम में नया साल गम इ हुसैन से शुरू होता है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhabananda Singha
Dec 29, 2025 17:16:27
Dinajpur, Rangpur Division:শুনানি চলাকালীন হঠাৎ করেই বিডিও অফিসের দোতলায় লাইনে দাঁড়িয়ে থাকা মানুষজনকে নিচে নেমে নতুন করে লাইনে দাঁড়াতে নির্দেশ দেওয়া হয়। উপর থেকে নিচে নামার এই আকস্মিক সিদ্ধান্তে মুহূর্তের মধ্যেই বিশৃঙ্খলার সৃষ্টি হয়। ফের লাইনে দাঁড়ানোর জন্য রীতিমতো হুড়োহুড়ি করে মানুষজনকে নিচে নামতে দেখা যায়। দূরদূরান্ত থেকে আসা সাধারণ মানুষের অভিযোগ, তারা সকাল থেকেই দোতলায় লাইনে দাঁড়িয়ে ছিলেন। দীর্ঘ অপেক্ষার পর এমন নির্দেশে চরম সমস্যায় পড়েন বয়স্ক ও অসুস্থ ব্যক্তিরা। সিঁড়ি দিয়ে দ্রুত নামতে গিয়ে অনেকেরই শারীরিক কষ্ট বেড়ে যায় বলে অভিযোগ। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে প্রশাসনিক ব্যবস্থাপনা নিয়ে প্রশ্ন উঠেছে। সাধারণ মানুষের দাবি, আগাম কোনও ঘোষণা বা সুষ্ঠু ব্যবস্থাপনা থাকলে এমন ভোগান্তির শিকার হতে হত না। বাইটঃ ১) অসুস্থ মহিলা নাগরিক ২) সমস্যায় পড়া গ্রামীন নাগরিক 2912ZG_NDIN_ISP_SIR_R
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Dec 29, 2025 17:15:37
Ghazipur, Uttar Pradesh:RSS शताब्दी वर्ष पर गाजीपुर में हिंदू सम्मेलन में स्वामी जितेन्द्रानंद का तीखा संदेश, कहा- 31 दिसंबर नहीं, प्रतिष्ठा द्वादशी मनाइए, भारत विरोधियों को जेल या पाकिस्तान भेजिए माधव बस्ती बंशी बाजार में जुटा सकल हिंदू समाज, संत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद रहे मुख्य वक्ता राष्ट्रधर्म, हिंदू एकता और नारी सम्मान पर दिया जोर, हिंदू समाज में भेदभाव नहीं, श्मशान और स्नान एक— जितेन्द्रानंद महाकुंभ में नहीं पूछी जाती जाति , 31 दिसंबर नहीं, प्रतिष्ठा द्वादशी मनाइए राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी का आह्वान- — स्वामी जितेन्द्रानंद भारत विरोधी बयान देने वालों पर संत का तीखा हमला, देश विरोधियों को जेल या पाकिस्तान भेजिए बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर कड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो बांग्लादेश तोड़कर नया देश बनाएंगे RSS ने 128 देशों में हिंदू समाज को दिलाया स्वाभिमान, RSS की 100 साल की यात्रा पर संत समाज का गौरव RSS जिला प्रचारक प्रभात जी भी रहे मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आज हिंदू चेतना और राष्ट्रधर्म का भव्य संगम देखने को मिला। माधव बस्ती, बंशी बाजार में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में संत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद जी ने मंच से हिंदू एकता, नारी सम्मान और राष्ट्र रक्षा का आह्वान किया। साथ ही भारत विरोधियों और कट्टरपंथ पर तीखा हमला भी बोला। बता दें कि गाजीपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधव बस्ती, बंशी बाजार स्थित एक पैलेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद जी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रधर्म, हिंदू एकता, समरसता और नारी सम्मान को भारतीय संस्कृति की मूल पहचान बताया। स्वामी जितेन्द्रानंद जी ने कहा कि हिंदू समाज कभी भेदभाव नहीं करता। वही उंन्होने कहा कि श्मशान और स्नान सभी के लिए एक हैं। महाकुंभ में कोई जाति नहीं पूछी जाती और श्मशान घाट पर भी यह नहीं पूछा जाता कि किस जाति की चिता जल रही है। यही हमारी सनातन संस्कृति है। उन्होंने नारी सम्मान पर बोलते हुए जटायु द्वारा माता सीता की रक्षा और राजा जनक के स्वयंवर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति योग्यता को महत्व देती है, न कि जाति को। राम जन्मभूमि निर्माण पर उठाए जाने वाले सवालों पर उन्होंने कहा कि विकास और संस्कृति को लेकर दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। वहीं स्वामी जितेन्द्रानंद जी ने कहा कि इस वर्ष 31 दिसंबर को राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पड़ रही है, इसलिए इसे न्यू ईयर नहीं बल्कि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाना चाहिए। भारत के खिलाफ बोलने वालों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो मौलाना बजरंग दल को गुंडों का संगठन और RSS को लिंचिंग का कारखाना बताते हैं, उन्हें सीधे जेल में ठूंस देना चाहिए। जिन्हें धर्म के नाम पर देश चाहिए था, उन्हें पाकिस्तान मिल चुका है। पहली ट्रेन पकड़कर वहीं चले जाएं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में एक करोड़ 20 लाख हिंदू अपने सम्मान और जीवन की लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत का हिंदू समाज हर स्तर पर उनका समर्थन करेगा और जरूरत पड़ी तो बांग्लादेश को तोड़कर नया देश भी बनाया जाएगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा RSS की सराहना पर उन्होंने कहा-देर आए, दुरुस्त आए। RSS एक अनुशासित राष्ट्रवादी संगठन है जिससे विरोधियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात जी सहित संघ और संत समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे。 वक्ताओं ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, संस्कार निर्माण और राष्ट्र रक्षा में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। बाइट – स्वामी जितेन्द्रानंद जी राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Dec 29, 2025 17:04:29
Hajipur, Bihar:वैशाली में अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री लखेन्द्र रौशन का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने अपने उस वायरल बयान का बचाव किया जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट न देने वाले लोगों को पंचायत चुनाव में हराने की बात कही थी। मंत्री रौशन ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा था कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें पराजित करना चाहिए। उन्होंने इस बयान को सही ठहराया। इस कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान में लिया है। वे हिंदुओं के साथ गलत नहीं होने देंगे। इसके अलावा मंत्री लखेन्द्र रौशन ने नए साल में अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। दरअसल मंत्री वैशाली जिले के बेलसर प्रखण्ड क्षेत्र के अफजलपुर में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 29, 2025 17:03:39
Katni, Madhya Pradesh:कटनी: NH-43 पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत; तमाशबीनों की खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 घायल कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैगवां ग्राम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सोमवार की शाम हादसों का दौर रहा। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे को देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो महिलाओं चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत मिली जानकारी के अनुसार, सोनारी ग्राम निवासी मूरत महोबिया (38 वर्ष) अपने साथी रामदयाल निवासी ग्राम करौंदी के साथ मोटरसाइकिल से कटनी से अपने घर बिजौरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नैगवां ग्राम के समीप एनएच-43 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मूरत महोबिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामदयाल को गंभीर चोटें आईं। सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कटनी की ओर से उमरिया जा रही एक स्कॉर्पियो कार चालक गाड़ी खड़ा कर हादसे को देख रहा था। तभी कटनी की ओर से उमरिया की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक HR47D3958 ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दूसरे हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला निर्मला सिंह, धापल सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 1 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा लगातार हुए दो हादसों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 1 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को पुन बहाल कराया गया। पुलिस अब फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Dec 29, 2025 17:03:03
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:सिविल लाइंस के पोश इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। संगम टेंट हाउस के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मांडवा बस्ती निवासी मोनू किसी काम से संगम टेंट हाउस के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पर पहुंचे और मोनू को घेर लिया। इससे पहले कि मोनू समझ पाता आरोपियों ने अपने पास रखें धारदार चाकू से उसे हमला कर दिया। मोनू के शरीर पर कई बार वार हुए जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं; वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Dec 29, 2025 17:02:40
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ बहरी बाजार में अबैध अतिक्रमण को लेकर चला बुलडोजर,45 दुकानों का हटाया गया अतिक्रमण, तहसीलदार के नेतृत्व व पुलिस की मौजूदगी में चलाया गया बुलडोजर,लंबे समय से बाजार क्षेत्र में किया जा रहा था अतिक्रमण, बाजारवासियों ने पहले किया विरोध फिर समझाइस के बाद शांत हुए लोग, बताना दें कि लंबे समय से बहरी बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर मांग की जा रही थी लेकिन राजनीतिक दबाब के चलते कार्यवाही नही हो पा रही थी जिसका फायदा उठाकर अतिक्रमण कारी लगातार अतिक्रमण कर रहे थे जिसकी शिकायत होने पर सोमवार को सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक के निर्देशन में आज शाम के समय बहरी बाजार में तहसीलदार व बहरी थाने का बल अतिक्रमण हटाने उतरा जहाँ पर 45 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया इसमे प्रशानिक अमले को स्थानीय ब्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन समझाइस के बाद वे माने है, वही दुकानदारो को चेतावनी दी गई है कि अगर अपना अतिक्रमण खुद से नही हटाते है तो बुलडोजर की कार्यवाही कराकर अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Dec 29, 2025 17:02:21
Haldwani, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले एक मुस्लिम युवक असद खान ने अपनी आस्था के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। असद ने बनारस में इस्लाम छोड़ दिया और पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना लिया है। अब उनकी नई पहचान 'अथर्व त्यागी' के रूप में होगी। कैसे हुई 'घर वापसी'? असद ने बनारस के अस्सी घाट पर गंगा की गोद में पंडितों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा ली। इस दौरान कई धार्मिक रस्में पूरी की गईं:- - सबसे पहले गंगा जल और पंचगव्य से स्नान कर खुद को पवित्र किया। - फिर मुंडन कराकर नए वस्त्र धारण किए और हवन-पूजन किया। - इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेका और शिवलिंग का अभिषेक किया। - शाम को गंगा आरती में शामिल हुए और भंडारे के साथ अपनी नई शुरुआत की। क्यों लिया यह फैसला :- अथर्व_tyागी का कहना है कि वे बचपन से ही भगवान महाकाल के भक्त रहे हैं, लेकिन मुस्लिम परिवार में होने के कारण उन्हें कई बातों से घुटन महसूस होती थी। उन्होंने बताया कि--- "मुझे मूर्ति पूजा से रोका जाता था और खान-पान को लेकर भी कई तरह के धार्मिक बंधन थे, जो मुझे पसंद नहीं थे। मैं काफी समय से परेशान था, लेकिन अब सनाटन धर्म अपनाकर मुझे बहुत सुकून मिला है।" अथर्व ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने यह कदम किसी के बहकावे या दबाव में आकर नहीं उठाया है। यह उनकी अपनी इच्छा और भगवान के प्रति उनकी आस्था का नतीजा है। अब वे अपनी पूरी जिंदगी 'अथर्व त्यागी' बनकर सनातनी परंपराओं के साथ जिएंगे।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Dec 29, 2025 17:02:03
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Dec 29, 2025 17:01:37
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट के आसपास घने स्मॉग की चादर ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया है। धुंध इतनी घनी है कि ऐतिहासिक स्मारक भी धुंधले दिखाई दे रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इस इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 415 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।इस स्तर की प्रदूषण से स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जबकि अस्थमा या हृदय रोगियों के लिए यह खतरनाक है। स्मॉग के कारण दृश्यता कम हो गई है ।विशेषज्ञों का कहना है कि वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य, पराली जलाना और ठंडी हवा प्रदूषण को फंसाने का मुख्य कारण हैं। सरकार ने जीआरएपी के तहत पाबंदियां लगाई हैं। नागरिकों से अपील है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, मास्क पहनें और प्रदूषण कम करने में सहयोग करें। दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं: सीपीसीबी
78
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 29, 2025 17:01:13
Panna, Madhya Pradesh:खाद्यान्य की कालाबाजारी के मामले में जानकारी मिली कि खाद्यान्य छात्रोंावासों के आवंटन का था. आश्चर्य है कि वो निजी गोदाम में पहुंचा दिया गया 122 बोरी गेहूं और 25 बोरी चावल वेयर हाउस में वापस किया गया, अन्नदूत वाहन जप्त कर पुलिस चौकी में खड़ा करवाया. पन्ना जिले में कल खाद्यान्य , राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करके राशन दुकान जाने वाला गेहूं और चावल पकड़ा था. जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि यह 122 बोरी गेहूं और 25 बोरी चावल जिला मुख्यालय के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत 5 छात्रावासों में जाना था. खाद्यान्न बड़ागांव वेयर हाउस से पहले राशन की दुकानों में जाना था और छात्रावासों के अधीक्षक अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाकर इस खाद्यान्न को आहरित कर लेते. वाइस ओवर -- कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से जब पूछा गया कि किन छात्रावासों का यह खाद्यान्न था तब उनका कहना था कि उनको नाम पता नहीं है. कुल मिलाकर छात्रावासी छात्र छात्राओं के भोजन के लिए शासन द्वारा भेजा गया अनाज वेयर हाउस से निकलने के बाद न तो राशन की दुकानों में पहुंचा और न ही छात्रावासों में ये सरकारी प्रक्रिया के गड़बड़ झाले में फंसकर प्राइवेट गोदाम में पहुंच गया. इस मामले की पड़ताल जरूरी है. ये खाद्यान्न कौन कौन बेच रहा था। बिना राशन दुकान के विक्रेता और हॉस्टल अधीक्षक की सहमति के इतना बड़ा गड़बड़झाला कैसे हो रहा था। इस मामले में हॉस्टल अधीक्षको की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है. खाद्यान्य वापस और अन्नदूत वाहन जप्त. बहरहाल इस खाद्यान्य को परिवहन करने वाला अन्नदूत वाहन को जप्त करके पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है और गेहूं एवं चावल को वापस वेयर हाउस बड़गांव भेज दिया गया है। बाइट -- प्रदीप कुमार त्रिपाठी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पन्ना
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 29, 2025 17:00:47
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन स्थित भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और मौजूद कार्यकर्ताओं से संवाद किया。 उद्घ्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरी दुनिया को भारत की सामरिक शक्ति का एहसास कराया। यह निर्णय देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए ऐतिहासिक था। उन्होंने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया。 मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का मध्यप्रदेश से भावनात्मक जुड़ाव रहा है और उनके विचार आज भी सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। अटल जी के आदर्शों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Dec 29, 2025 17:00:28
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के माखननगर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर आरोपियों ने उसका शव 40 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। देर रात लगभग 3 बजे माखननगर से पांच किलोमीटर दूर गुज्जरवाड़ा श्मशान घाट के पास स्थित सूखे कुएं में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संजय पिता काशीराम कहार (21 वर्ष), निवासी सिलारी कॉलोनी, माखननगर के रूप में हुई है। एसएसपी- एएसपी अभिषेक राजन के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे, लेकिन यही दोस्ती संजय की मौत का कारण बन गई। आरोपियों में सागर कुचबंदिया और पारस कुचबंदिया सगे भाई हैं, जबकि तीसरा आरोपी कुलदीप अहिरवार है। पुलिस के मुताबिक संजय पिछले दो महीनों से औरंगाबाद में काम कर रहा था और पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था। 28 दिसंबर को सागर कुचबंदिया ने संजय को फोन कर मिलने बुलाया। इसके बाद गायत्री कॉलोनी में सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौराम किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। तीनों आरोपियों ने संजय के साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी संजय को बाइक पर बैठाकर गुज्जरवाड़ा मुक्तिधाम ले गए। वहां एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे सूखे कुएं में फेंक दिया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top