Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

सिंध विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर पुलिस-कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, सड़क युद्धस्थल बनी

AAAkshay Anand
Feb 15, 2026 02:15:21
Noida, Uttar Pradesh
Police attempted to stop Jamaat-e-Islami activists who went to the Sindh Assembly to stage a sit-in by baton-charging and shelling them; the activists retaliated with stone-pelting; the police retreated upon seeing the protesters; the Sindh Assembly Road has turned into a battlefield.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASArvind Singh
Feb 15, 2026 05:17:32
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:17:19
Murtazanagar, Uttar Pradesh:नगर पालिका गंगाघाट की बड़ी लापरवाही हजारों लीटर ‘अमृत जल’ नालियों में बह रहा नगर पालिका परिषद गंगाघाट क्षेत्र के प्रेम नगर, इंद्रा नगर और शक्ति नगर समेत दर्जनों मोहल्लों में पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पेयजल रोजाना नालियों में बह रहा है। एक ओर जहां लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘अमृत जल’ सड़कों और नालियों में बर्बाद हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पाइप फटी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। जगह-जगह सड़कें जलभराव से खराब हो रही हैं और गंदा पानी मिलकर संक्रमण का खतरा भी बढ़ा रहा है।क्षेत्रवासियों ने लीकेज की तत्काल मरम्मत, दोषियों पर कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की है। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन कब तक इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेता है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 15, 2026 05:17:18
Tonk, Rajasthan:टोंक महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में लगी भक्तों की कतारें महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टोंक शहर के प्राचीन श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए special व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, जिससे श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन कर सकें। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शहरभर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है。
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Feb 15, 2026 05:17:03
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 15, 2026 05:16:52
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल टॉपलाइन संभल की मुस्लिम तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर भगवान शिव पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ में हरिद्वार से गंगाजल लाने पर घमासान शुरू हुआ है... मुस्लिम तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने और उसकी शिवभक्ति पर्व संभल के मौलाना और आम मुस्लिम तमन्ना मलिक पर बुरी तरह बिफरे नजर आ रहे हैं.. संभल के मौलाना बुर्के पहनकर कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाली मुस्लिम तमन्ना मलिक को RSS की महिला बता रहे हैं... जिसे ट्रेनिंग के बाद बुर्का पहनाकर कांबड लेकर भेजा गया है.. मौलाना तर्क दे रहे हैं... यदि महिला मुस्लिम है लेकिन हिंदू से शादी की है तो महिला मुस्लिम नहीं रही... मौलाना शिव भक्त तमन्ना मलिक के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से भी नहीं चूक रहे हैं.... साफ ऐलान कर रहे हैं वह कुछ भी पहनकर कांवड़ लेने जाएं. हमें कोई सरोकार नहीं... बह हमारे समाज की नहीं है मुस्लिम मांग कर रहे हैं कि इस बात की जांच हो कि तमन्ना ने कानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन किया है या नहीं... हिन्दू युवक से शादी रजिस्टर्ड है या नहीं... अगर नहीं है तो तमन्ना के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए.. आम मुस्लिम भी तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर नाराज आए... कई मुस्लिमों ने तैश में प्रतिक्रिया देने से ही इनकार कर दिया... हालाँकि कुछ मुस्लिम तमन्ना मलिक के समर्थन में भी खड़े नजर आ रहे हैं.. बाइट मौलाना और स्थानीय मुस्लिम
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 15, 2026 05:16:27
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम सहित आईसर वाहन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने प्रताप सर्कल से आगे उदयपुर रोड स्थित हिमालयनगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार रात गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि श्यामपुरा हिमालयनगर के पास तेज आवाज में डीजे बजाकर आसपास के विद्यार्थियों, वृद्धों व मरीजों को परेशान किया जा रहा है, जबकि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लागू है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो डीजे संचालक सिस्टम को गली में छिपाकर फरार हो गया। तलाश के दौरान आईसर ट्रक में लगा डीजे सिस्टम बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 15, 2026 05:15:25
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन भारतीय टीम की विजय के लिए विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में हुआ विशेष पूजन, गर्भगृह में भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की तस्वीर रख हुआ विशेष मंत्र जाप, मंदिर के पुजारी ने पाकिस्तान टीम पर विजय की कामना की, T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान टीम का मुकाबला होने जा रहा है। पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की विजय के लिए जहां एक और देशभर के मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी विशेष पूजन देखने को मिला। यहां मंदिर के पुजारी पुरोहितों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर गर्भगृह में शिवलिंग के पास ले जाकर रखी गई और विशेष पूजा अर्चन किया गया। इस दौरान पुजारी और पुरोहितों ने मंत्र जाप किया और भारतीय टीम की विजय की कामना की। यहाँ बता दे कि आज महाशिवरात्रि का विशेष पर्व है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सुबह से ही विशेष पूजन पाठ किया जा रहा है । इस दौरान पुजारी और पुरोहितों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की विजय की कामना करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 15, 2026 05:15:11
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 15, 2026 05:03:14
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर के पीरपैंती में बन रहा 2400 मेगावाट का विशाल पावर प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहा है। लगभग 1100 एकड़ भूमि में स्थापित हो रहा यह मेगा प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद पूरे क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को लंबे समय तक पूरा करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि अडानी पावर के माध्यम से बन रहा यह 2400 मेगावाट का पावर प्लांट राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत आधार देगा। इससे बिजली संकट में कमी आएगी, उद्योगों को स्थिर ऊर्जा आपूर्ति मिलेगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे स्थानीय युवाओं और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, निर्धारित समयसीमा और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अनुमान है कि परियोजना पूरी होने के बाद पीरपैंती औद्योगिक गतिविधियों का नया केंद्र बनकर उभरेगा और पूर्वी बिहार के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें दिलीप मिश्रा, सुमन मिश्रा, रंजीत पांडे, पिंटू मंडल समेत अन्य लोग शामिल थे।
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Feb 15, 2026 05:02:54
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के चरही एंव आंगो थाना क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच चरही घाटी में आज देर शाम भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कंटेनर वाहन और क्यूआरटी (QRT) टीम की गाड़ी के बीच टक्कर में दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू कर्मकार और वाहन चालक शहादत अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वन विभाग रामगढ़ के बुलावे पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से 9 सदस्यीय क्यूआरटी टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए पहुंची थी। सभी घायलों और मृतकों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायलों को रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक टीम हाथियों को खदेड़ने में लगी है, जबकि दूसरी ओर घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 15, 2026 05:02:23
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में महाशिवरात्रि का पर्व इस बार बेहद भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बीती रात शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में महारात्रि के भव्य आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, साथ ही विशेष श्रृंगार भी किया गया। सुबह होते ही मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं और भगवान शिव का अभिषेक शुरू हुआ। श्रद्धालु जल, दूध और बिल्वपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे दिन मंदिरों में दर्शन और पूजा का सिलसिला जारी रहेगा। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शहर भर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top