Back
बिजोलिया घाट पर ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर की जान बची
PCPranay Chakraborty
Dec 10, 2025 10:51:14
Noida, Uttar Pradesh
बूंदी में बिजोलिया घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया. अचानक एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह कंट्रोल से बाहर होकर घाट की घुमावदार सड़क पर दीवार से टकराकर खाई की तरफ लटक गया. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रक के अगले दोनों टायर ट्रक से अलग हो गए और सड़क पर आग लग गई. हादसे के कुछ ही पलों में ट्रक में भी आग लग गई और देखते ही देखते उसका धुआं दूर-दूर तक फैल गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान
एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और वह कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं. सड़क पर चल रहे राहगीरों ने एक्सीडेंट देखकर तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए बूंदी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक, ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report