Back
यूपी में महिलाओं के वोट के लिए भाजपा ला सकती है गेम चेंजर योजना
VSVISHAL SINGH
Nov 28, 2025 07:10:18
Noida, Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं के लिए आ सकती है कोई गेम चेंजर योजना. यूपी में महिलाओं और बेटियों के वोट को साधने के लिए भाजपा कोई गेमचेंजर योजना लागू कर सकती है. मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना, महाराष्ट्र की सीएम माझी बहन लड़की, हरियाणा की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी के बाद यूपी में भी महिलाओं और बेटियों के वोट के लिए योजना लायी जा सकती है. यूपी में विधानसभा चुनाव का आगाज जनवरी- 2027 के पहले सप्ताह तक हो जाएगा। ऐसे में योगी सरकार के पास महज 13-14 महीने का समय है। लिहाजा, सरकार और संगठन ने भी मिशन- 2027 को लेकर सोचना शुरू कर दिया है। भाजपा के रणनीतिकार समझ गए हैं कि परिवार की एक महिला को साधने से वह 5 वोट प्रभावित करती है। खासतौर पर जिस परिवार की महिला को आर्थिक सहायता दी जाती है, उसके वोट तो संबंधित सत्तारूढ़ दल के पक्ष में जाना लगभग तय हो जाता है। यूपी में भी करीब सवा 7 करोड़ महिला वोटर हैं। ऋचा सिंह भाजपा प्रवक्ता. यूपी में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन चल रहा है। इसके तहत 10-10 महिलाओं के महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। इसमें सरकार की ओर से सब्सिडी पर आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है। यूपी में इस समय 8,99,398 परिवारों की 98,76,389 महिलाएं समूहों से जुड़ी हैं. 30 लाख लखपति दीदी बनाये जाने के लक्ष्य से 18,56,000 महिलाओं की आय एक लाख रुपए सालाना से अधिक हो गई. विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को कोई बड़ी सहायता देना सपा के पीडीए की काट बन सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का पीडीए का मुद्दा काम कर गया था। नतीजतन, भाजपा की सीटें 64 से घटकर 34 रह गई थीं। ऐसे में सपा भाजपा के इस दांव को बेअसर बताने में जुट गई है।ҟकेर्तिनिधि पांडेय सपा प्रवक्तता. दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी होकर जाता है। इसीलिए भाजपा नेतृत्व किसी भी कीमत पर यूपी को हाथ से नहीं जाने देना चाहता इसीलिए भाजपा के बीच चर्चा आम है कि विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भी महिला वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए कोई बड़ी योजना लागू की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowNov 28, 2025 07:18:370
Report
YSYatnesh Sen
FollowNov 28, 2025 07:18:050
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 28, 2025 07:17:410
Report
69
Report
PSPrashant Sharma
FollowNov 28, 2025 07:17:070
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowNov 28, 2025 07:15:500
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 28, 2025 07:15:350
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 28, 2025 07:15:21Noida, Uttar Pradesh:गोल्डी ढिल्लों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में की गई फायरिंग
0
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 28, 2025 07:15:100
Report
GJGaurav Joshi
FollowNov 28, 2025 07:14:460
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 28, 2025 07:14:140
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 28, 2025 07:14:030
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 28, 2025 07:13:450
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 28, 2025 07:13:200
Report
ASAMIT SONI
FollowNov 28, 2025 07:13:050
Report