Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बिहार के मंत्री श्रावण कुमार बीजेपी नेताओं से जेडीयू संजय कुमार झा से बैठक

RKRampravesh Kumar
Mar 15, 2026 05:51:04
Noida, Uttar Pradesh
Shravan Kumar (Bihar: Minister) On Meeting With Bjp Leaders At Jdu National Working President Sanjay Kumar Jha’s
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 06:46:38
Jaipur, Rajasthan:जलसंकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी,सीएम ने कॉल सेंटर पर 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आशीष चौहान, जयपुर-गर्मियां आ गई है.राजस्थान में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है.कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है.ऐसे में अब सरकार बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढाने की तैयारियों पर जोर दे रही है.जल्द ही बीसलपुर प्रोजेक्ट से 4 जिलों के लिए पानी की सप्लाई बढाई जाएगी,ताकि आम जनता को आवश्यकता के अनुरूप पीने का पानी पहुंच सके. ये प्यास है बढी- राजस्थान में गर्मियां शुरू होते ही जलसंकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है.जल्द ही जलदाय विभाग पेयजल सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लेगा.पीएचईडी इंजीनियर्स की टीम बीसलपुर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया.सुरजपुरा प्लांट के साथ साथ जैकेटिंग पाइंट्स की भी जांच की जा रही.ताकि गर्मियों में पेयजल लाइन को लीकेज से पहले ही ठीक करवा लिया जाए.पिछले साल हुई भारी बारिश के बाद बीसलपुर बांध में जयपुर,अजमेर,दौसा,टोंक जिलों के लिए दो साल तक का भरपूर पानी है.लेकिन पानी की सप्लाई की मॉनिटरिंग पर खास फोकस रहेगा,क्योंकि जयपुर में लगातार सप्लाई का एरिया बढ़ता जा रहा है.बीसलपुर प्रोजेक्ट की पेयजल लाइन की मियाद 2017 में खत्म हो गई,इसके बावजूद पिछले साल बीसलपुर के जयपुर प्रोजेक्ट से पेयजल सप्लाई का आंकड़ा दर्ज हुआ है.हालांकि जयपुर में 2009 से पेयजल सप्लाई होने लगी थी.पिछले गर्मियों में सीजन में औसतन 537 MLD सप्लाई हुआ,जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है.अभी जयपुर को बीसलपुर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता 2 अजय सिंह राठौड़ और अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा की है. बीसलपुर पेयजल सप्लाई का रिकॉर्ड- साल औसतन सप्लाई 2016 431 MLD 2017 464 MLD 2018 430 MLD 2019 374 MLD 2020 450 MLD 2021 448 MLD 2022 464 MLD 2023 485 MLD 2024 521 MLD 2025 537 MLD 24 घंटे में निकले समाधान- वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कंटीजेंसी प्लान को लेकर पीएचईडी अफसरों को निर्देश दिए.गर्मी में आमजन को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी और जिला कलेक्टर्स तैयार कांटिंजेंसी प्लान के अनुसार हर गांव और हर कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग कर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कांटिंजेंसी प्लान तैयार किया जा चुका है.हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, 48, 72 और 96 घण्टों में पेयजल आपूर्ति वाले स्थानों पर अंतराल में कमी लाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे.गर्मी को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नए हैंडपंप, नलकूप लगाने के साथ ही पुराने हैण्डपम्प,नलकूपों की मरम्मत,पाइपलाइनों को दुरुस्त करने सहित सभी कार्य समय से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं. इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 06:46:19
Jaipur, Rajasthan:जलसंकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी, सीएम ने कॉल सेंटर पर 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आशीष चौहान, जयपुर-गर्मियां आ गई है. राजस्थान में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है. कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है. ऐसे में अब सरकार बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढ़ाने की तैयारी पर जोर दे रही है. जल्द ही बीसलपुर प्रोजेक्ट से 4 जिलों के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाई जाएगी, ताकि आम जनता को आवश्यकता के अनुरूप पीने का पानी पहुंच सके. ये प्यास है बढी- राजस्थान में गर्मियां शुरू होते ही जलसंकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. जलदाय विभाग पेयजल सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लेगा. PHED इंजीनियर्स की टीम बीसलपुर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. सुरजपुरा प्लांट के साथ साथ जैकेटिंग पाइंट्स की भी जांच की जा रही. ताकि गर्मियों में पेयजल लाइन को लीकेज से पहले ही ठीक करवा लिया जाए. पिछले साल हुई भारी बारिश के बाद बीसलपुर बांध में जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक जिलों के लिए दो साल तक का भरपूर पानी है. लेकिन पानी की सप्लाई की मॉनिटरिंग पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि जयपुर में लगातार सप्लाई का एरिया बढ़ता जा रहा है. बीसलपुर प्रोजेक्ट की पेयजल लाइन की मियाद 2017 में खत्म हो गई, इसके बावजूद पिछले साल बीसलपुर के जयपुर प्रोजेक्ट से पेयजल सप्लाई का आंकड़ा दर्ज हुआ है. हालांकि जयपुर में 2009 से पेयजल सप्लाई होने लगी थी. पिछले गर्मियों में सीजन में औसतन 537 MLD सप्लाई हुआ, जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है. अभी जयपुर को बीसलपुर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता 2 अजय सिंह राठौड़ और अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा की है. बीसलपुर पेयजल सप्लाई का रिकॉर्ड- साल औसतन सप्लाई 2016 431 MLD 2017 464 MLD 2018 430 MLD 2019 374 MLD 2020 450 MLD 2021 448 MLD 2022 464 MLD 2023 485 MLD 2024 521 MLD 2025 537 MLD 24 घंटे में निकले समाधान- वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कंटीजेंसी प्लान को लेकर पीएचईडी अफसरों को निर्देश दिए. गर्मी में आमजन को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी और जिला कलक्टर्स तैयार कंटीन्जेसी प्लान के अनुसार हर गांव और हर कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग कर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कंटीन्जेसी प्लान तैयार किया जा चुका है. हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, 48, 72 और 96 घण्टों में पेयजल आपूर्ति वाले स्थानों पर अंतराल में कमी लाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे. गर्मी को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नए हैंडपंप, नलकूप लगाने के साथ ही पुराने हैण्डपम्प, नलकूपों की मरम्मत, पाइपलाइनों को दुरुस्त करने सहित सभी कार्य समय से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं. इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_WATER_R sling से भेजी गई है。
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 15, 2026 06:45:55
Hathras, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे हाथरस जिले के सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि गांव नूरपुर निवासी अरविंद के घर में एचपी कंपनी का गैस सिलिंडर इस्तेमाल किया जा रहा था बताया गया है कि खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और घर में मौजूद परिवार के लोग उसकी चपेट में आ गए हादसे में अरविंद प्रताप राजू शशि और लोकेश (बच्चा) गंभीर रूप से झुलस गए घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया इसके बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 15, 2026 06:45:35
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा के पास 10 साल का बच्चा कृष की डंपर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिजनों के साथ शनिदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, तभी टोल निकलते ही चालक ने डंपर उल्टी दिशा में दौड़ा दिया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मासूम कृष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों के हंगामा करने की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बच्चे के परिजनों ने टोल प्रबंधन और मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 15, 2026 06:36:03
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवहार न्यायालयों में अटेंडेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित सभी केंद्रों पर शुरू हो गयी है। वर्ष 2022 में निकली इस बहाली का अभ्यर्थी पिछले लगभग चार साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा को लेकर जहानाबाद में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों की संघन तलाशी ली गयी। अभ्यर्थियों के जूते मौजे तक कि जांच की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से अपराह्न 04 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र में प्रवेश का समय निर्धारित कर दिया गया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा जबकि द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। वही प्रशासन ने अपील कि है कि वे निर्धारित समय से पूर्व केंद्रों पर पहुँचें ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचा सके। प्रथम पाली में 9:30 बजे तथा द्वितीय पाली 1:30 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही केंद्र पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी अभ्यर्थियों की संघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागजात ले जाने की अनुमती नहीं है। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी सिर्फ एडमिटकार्ड और पहचान पत्र को ले जाने निर्देश है। बताते चले कि परीक्षा की तैयारी को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। बिहार के अन्य जिलों के परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचे हैं। वही परीक्षा के आयोजन को लेकर वरीय अधिकारी सभी केंद्रों का घूम घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं। वही दूर-दराज के जिलों से आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर परीक्षा को लेकर उत्साह तो था, लेकिन देरी का मलाल भी साफ दिखा। परीक्षार्थियों ने बताया कि सितंबर 2022 में इस पद के लिए आवेदन भरा गया था, जिसकी परीक्षा अब जाकर ली जा रही है। चार साल का लंबा इंतजार रहा है, हमने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि रिजल्ट बेहतर आएगा और रोजगार का सपना पूरा होगा।
34
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 15, 2026 06:35:37
Patna, Bihar:राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर NDA के बड़े नेताओं की बैठक हुई इस बैठक में NDA के राज्यसभा चुनाव प्रभारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी , बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे विजय चौधरी मंत्री बिहार सरकार वही विजय चौधरी ने कहा की मीटिंग का दौर चल रहा है हम लोगों को कोई संदेह नहीं है हम लोग सीधे तौर पर पांचो सीट पर चुनाव जीत रहे हैं हम सब लोग बात करते हैं लेकिन हमारी कोई बातचीत ए आई एम आई एम से अभी तक नहीं हुई है विजय चौधरी मंत्री बिहार सरकार मंत्री विजय चौधरी ने यह भी कहा कि हम लोगों को कोई संदेह नहीं है हम लोग चुनाव जीत रहे हैं उन्होंने कहा कि क्या AIMIM महागठबंधन को समर्थन कर रही है हमने तो नहीं सुना है जब उनसे पूछा गया की पांचवा उम्मीदवार कौन होगा उन्होंने कहा कि हम पांचो उम्मीदवार हैं उन्होंने कहा कि महागठबंधन की चुनाव में कोई दाल गलने वाली नहीं है विजय चौधरी ने कहा विधायकों को एक होटल में रखा गया उन्होंने कहा कि इसी से समझ जाइए हड़कंप कहां बचा हुआ है हम लोग तो सड़क पर घूम रहे हैं हम लोग एक दूसरे से मिल रहे हैं इसी से समझिए कि कहां क्या स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को व्हिप जारी जारी किया है
47
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 15, 2026 06:35:16
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर भोपाल इंदौर रोड पर ग्राम अमलाहा में सड़क हादसा हुआ है जिसमे ट्रक में पीछे से बस जा घुसी है और बाद में बस सड़क किनारे डिवाइडर से भी टकरा गई है इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटे भी आई है बताया गया है इस स्थान पर कई बार सड़क दुर्घटना होती रहती है लेकिन इसके बाद भी सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ना तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं ना ही स्पीड नियंत्रण के लिए कोई प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार अमलाहा के भाव खेड़ी जोड़ पर इंदौर से भोपाल की ओर जा रही यात्री बस एक खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी है बताया गया है कि ट्रक काफी धीमी गति से होकर थोड़ी देर के लिए ही सड़क पर रुका था इतने में पीछे से आ रही यात्री बस जाकर ट्रक से टकरा गई है और फिर हल्की सी डिवाइडर से भी टकराई है इस टक्कर में बस क्षतिग्रस्त हुई है वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई है घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
21
comment0
Report
Advertisement
Back to top