Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बिहार चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा

RRRakesh Ranjan
Nov 10, 2025 11:06:04
Noida, Uttar Pradesh
अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कसा तंज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी कुर्सी से दूर होने की वजह से बौखला गए है : बृजेश पाठक बीजेपी, मोदी, योगी का विरोध करते करते भारत माता का विरोध करने पर उतर आए है: डिप्टी सीएम बिहारी में जातीय गोलबंदी करने में सफल नहीं हो पाए अखिलेश यादव : डिप्टी सीएम बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है निष्पक्ष सूची बनने पर अखिलेश जी आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है जातिवाद का जहर अब कभी सफल नहीं होगा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Dec 11, 2025 05:46:57
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में हनुमान अष्टमी: जहाँ महाकाल और हनुमान का दिव्य संगम जीवित है उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक ऐसी परंपरा आज भी जीवित है,जो हनुमान जी के साक्षात दर्शन और महाकाल बाबा..दोनों को एक सूत्र में बांधती है। और ठीक कल उज्जैन में विशेष हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी। यह कहानी है कोटि तीर्थ की, और महाकाल–हनुमान के दिव्य संबंध की। पूरे भारतवर्ष में जहाँ हनुमान जयंती मनाई जाती है, उज्जैन में हनुमान अष्टमी का उत्सव बनाया जाता है। महाकाल मंदिर के पुजारी राम शर्मा बताते हैं कि अवंतिका नगरी में यह परंपरा इसलिए प्रचलित है क्योंकि यहीं पर हनुमान जी ने साक्षात दर्शन दिए थे। जब ये ख्याति पूरे शहर में फैली, तो हर मंदिर में उत्सव मनना शुरू हुआ और वही परंपरा आज तक चली आ रही है। महाकाल मंदिर परिसर में स्थित कोटि तीर्थ इस परंपरा का केंद्र है। पुजारी बताते हैं कि यह वही पवित्र कुंड है जिसे स्वयं हनुमान जी ने यहाँ स्थापित किया था। माना जाता है कि इसमें देश के सभी तीर्थों का जल समाहित है। यही जल प्रतिदिन भगवान महाकाल के प्रातःकालीन जलाभिषेक के लिए लिया जाता है। इसके साथ ही यह जल दैनिक पूजन, पंचोपचार, अगरबत्ती–दीप–नैवेद्य की विधियों और गर्भगृह में किए जाने वाले कई विशेष क्रियाकर्मों में भी प्रयोग किया जाता है। इसी कारण कोटि तीर्थ का महत्व केवल अभिषेक तक सीमित नहीं, बल्कि महाकाल की पूरी पूजा-पद्धति का आधार है। परंपरा और लोगों की आस्था को जोड़ने के लिए पुजारी परिवार ने कोटि तीर्थ स्थल पर हनुमान जी की एक विशेष मूर्ति स्थापित की है। कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ हनुमान जी के दिव्य साक्षात्कार की कथा जुड़ी हुई है और इसी वजह से महाकाल और हनुमान की महिमा एक ही स्थल पर सजीव दिखाई देती है। पुजारी राम शर्मा बताते हैं कि हनुमान जी की सिद्धि और महिमा को याद करते हुए उज्जैन में अष्टमी के दिन विशेष उत्सव मनाया जाता है। कल यहाँ विशेष पूजन और अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु यह संदेश लेकर जाते हैं कि महाकाल की नगरी में हनुमान जी का आशीर्वाद आज भी उतनी ही शक्ति से प्रकट होता है जितना उनके साक्षात दर्शन के समय हुआ था। महाकाल के दरबार में स्थित कोटि तीर्थ सिर्फ एक कुंड नहीं बल्कि महाकाल और हनुमान के दिव्य संबंध का जीवंत प्रतीक है। इसी वजह से उज्जैन में हनुमान अष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सदियों पुरानी उस ऊर्जा का प्रमाण है जो आज भी इस स्थान को पवित्र बनाए हुए है। उज्जैन की यही अनूठी परंपरा महाकाल की नगरी को भारत के धार्मिक नक्शे पर खास पहचान देती है जहाँ महाकाल और हनुमान की शक्ति एक साथ अनुभव की जाती है। उज्जैन से अनिमेष सिंह की रिपोर्ट.. बाइट - राम शर्मा पुजारी महाकाल मंदिर
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Dec 11, 2025 05:46:31
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के पीथवाली मोहल्ले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BL0) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोटपूतली में SIR प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में तैनात विजय गुर्जर (भाग संख्या 78, करवास गांव के सरकारी विद्यालय में पोस्टिंग) ने देर रात आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि वह कई दिनों से काम के दबाव और मानसिक तनाव में थे। विजय देर रात घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की; थोड़ी दूरी पर एक नीम के पेड़ से उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत राजकीय BDएम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही SDM रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिवार के अनुसार विजय कई दिनों से परेशान चल रहे थे; उनके चाचा बुधराम गुर्जर ने बताया कि उनसे कल देर शाम करीब 5 बजे बात हुई थी और वह डिप्रेशन में थे, उनका कहना था कि 200 नाम पेंडिंग चल रहे हैं और 30 फीसदी से अधिक आबादी पलायन कर चुकी है, जिससे मतदाताओं की तलाश कठिन हो रही थी। यह स्थिति बार-बार काम के दबाव बढ़ा रही थी। परिवार का आरोप है कि एसडीएम से पहले भी धमकाया गया था, जिससे वह तनाव में थे और उन्हें बीपी की समस्या हो गई थी। विजय के पीछे दो बच्चे छोड़े गए हैं: 17 वर्षीय दीपक और 15 वर्षीय अर्चना। दूसरी ओर, SDM रामवतार मीणा ने आरोपों का खंडन किया और कहा प्रशासन बीएलओ की काउंसलिंग और मदद कर रहा था; उनका कहना है कि विजय का काम 4 दिसंबर को पूरा हो गया था और उन पर दबाव या नोटिस नहीं दिया गया। मामला संवेदनशील है और जांच जारी है; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Dec 11, 2025 05:35:04
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Dec 11, 2025 05:34:17
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के बांधवगढ़ में देश की प्रतिष्ठित होटलियर्स ताज सफारी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर बड़ी अनियमितता उजागर की है,ताज सफारी के भीतर बिना परमीशन के बार का संचालन कर पर्यटकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी वहीं बिना लाइसेंस के बेकरी का संचालन कर ब्रेड का निर्माण किया जा रहा था,खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ताज सफारी के अलावा मानसून फॉरेस्ट रिसॉर्ट में भी छापा मारा जहां अमानक खाद्य सामग्री मिली है सड़ी सब्जियों के अलावा आटे में कीड़े मिले हैं,जांच टीम ने दोनों रिसोर्ट्स के विरुद्ध नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Dec 11, 2025 05:33:34
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Dec 11, 2025 05:32:56
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Dec 11, 2025 05:31:22
Mau, Uttar Pradesh:रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त کارروائی के तहत, मऊ पुलिस ने बुधवार देर रात को शहर में "ऑपरेशन टॉर्च" नामक एक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) से संबंधित था योगी सरकार के एक्शन में आने के निर्देशों के तहत, पुलिस ने इस बात की जाँच शुरू कर दी है कि झोपड़-झोपड़ियों में रह रहे लोग कहीं अवैध घुसपैठिए तो नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि घुसपैठियों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन टॉर्च यह सघन चेकिंग अभियान कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत, विशेष रूप से सहादतपुरा इलाके में तेजी से चलाया गया। अभियान के तहत, पुलिस टीमों ने सहादतपुरा की सभी झोपड़ियाँ-झोपड़पट्टियों की तलाशी ली और वहाँ रह रहे लोगों के आधार कार्ड तथा अन्य पहचान दस्तावेजों का गहनता से सत्यापन किया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी अवैध रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिया शहर में छिपकर न रह रहा हो। झोपड़ियों में रह रहे हर व्यक्ति से उनके मूल स्थान, मऊ आने के कारण और रहने की अवधि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। मऊ पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह ऑपरेशन टॉर्च अभियान आगे भी अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा और घुसपैठियों को किसी भी हाल में शहर में पनाह नहीं दी जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top