Back
पीड़ित शिक्षिका पर हमला: आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी, स्कूल सुरक्षा पर सवाल
VCVikash Choudhary
Dec 21, 2025 04:01:01
Noida, Uttar Pradesh
मधेपुरा- जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के पीपरा करौती पंचायत स्थित केपीएन प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शनिवार को अपराध का गवाह बन गया। अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक महिला शिक्षिका पर उसी विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा में घुसकर हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से पूरे स्कूल में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी शिक्षक ने शिक्षिका से पहले बहस की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। छात्र-छात्राएं डर के मारे सहम गए, परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। अन्य शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले लगभग एक वर्ष से जबरन प्रेम संबंध और विवाह का दबाव बना रहा था। लगातार इंकार के बावजूद वह पीछा करता रहा और शनिवार को उसने हिंसक रूप ले लिया। हमला इतना अचानक था कि शिक्षिका को संभलने का मौका तक नहीं मिला。
पीड़िता फरवरी 2024 में बीपीएससी टीआरई-2 के तहत सहायक शिक्षक के रूप में विद्यालय में पदस्थापित हुई थीं। वह उदाकिशुनगंज में किराए के मकान में रहती हैं। आरोप है कि आरोपी शिक्षक रास्ते में छींटाकशी करता था और स्कूल के कागजात का बहाना बनाकर उनके आवास तक भी पहुंचता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार स्वयं थाना पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षिका के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
घायल शिक्षिका को देर शाम पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके कान में चोट की पुष्टि की है। इस घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARWAR ALI
FollowDec 21, 2025 05:35:490
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 21, 2025 05:35:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 05:35:210
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 21, 2025 05:35:100
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 21, 2025 05:34:520
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 21, 2025 05:34:340
Report
HBHemang Barua
FollowDec 21, 2025 05:33:570
Report
Khandwa, Madhya Pradesh:खालवा थाना क्षेत्र के मामाडोह गांव में जंगल में लकड़ी काटने गई महिला के ऊपर पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे महिला की मौत हो गई। पायलट देवेंद्र कटारे महिला को रोशनी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 21, 2025 05:33:090
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 21, 2025 05:32:540
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 21, 2025 05:32:220
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 21, 2025 05:31:470
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 21, 2025 05:31:370
Report
HBHemang Barua
FollowDec 21, 2025 05:31:22Noida, Uttar Pradesh:अरावली पर्वतमाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राजस्थान के शिव विधानसभा से निर्दलिय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की प्रेस वार्ता
0
Report