Back
लखनऊ के Ola सर्विस सेंटर में पिता-पुत्र पर हमला, वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार
RRRakesh Ranjan
Nov 16, 2025 03:16:37
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ
लखनऊ में ओला के कर्मचारियों ने बेटे के सामने ही पिता को जमकर पीटा। बेटे ने जब घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे 200 मीटर तक दौड़ाया। गालियां दीं। युवक जैसे-तैसे भागकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित ओला सर्विस सेंटर में शनिवार को हुई। यहां स्टाफ ने कस्टमर के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र गाड़ी की सर्विसिंग कराने आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है。
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी कस्टमर को बुरी तरह से पीट रहे हैं। फिर 2 अन्य कर्मचारी भागते हुए आते हैं और हमला कर देते हैं। तमाम लोग वहां मौजूद थे, जो उन लोगों को रुकने के लिए कह रहे थे। लेकिन, दबंग कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे。
गुडंबा के कल्याणपुर में रिंग रोड पर ओला सर्विस सेंटर है। आशियाना के रवि खंड में रहने वाले मनोज श्रीवास्तव अपने बेटे हर्ष के साथ दोपहर में ओला स्कूटी की सर्विस कराने आए थे। हर्ष ने कर्मचारियों से स्कूटी के बारे में पूछा तो सही जानकारी नहीं मिली। इस पर सुपरवाइजर का नंबर मांगा तो एक कर्मचारी गाली देने लगा。
अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक राजपूत और अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने बिना कुछ बातचीत किए हाथापाई शुरू कर दी। सड़क पर मारने लगे。
हर्ष पिता के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया। हर्ष का कहना है कि करीब 200 मीटर तक मारने के लिए दौड़ाते रहे। पीछे से गंदी-गंदी गाली भी दे रहे थे। किसी तरह वहां से भागकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाने चाहते थे。
पुलिस ने मारपीट के मामले में अजय यादव, प्रियांशु द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव और अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है。
131
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowNov 16, 2025 05:19:2042
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 16, 2025 05:19:1444
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 16, 2025 05:19:0241
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 16, 2025 05:18:4643
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 16, 2025 05:18:2843
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 16, 2025 05:18:15Jaipur, Rajasthan:वी श्रीनिवास बने राज्य के मुख्य सचिव
कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
43
Report
ASAMIT SONI
FollowNov 16, 2025 05:18:1044
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 16, 2025 05:17:3643
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 16, 2025 05:17:095
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 16, 2025 05:16:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 16, 2025 05:16:510
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 16, 2025 05:16:430
Report
PTPreeti Tanwar
FollowNov 16, 2025 05:16:350
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 16, 2025 05:16:270
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 16, 2025 05:15:300
Report