Back
अनिल विज ने विश्वकर्मा दिवस पर कहा: विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचयिता
HBHemang Barua
Oct 22, 2025 13:02:59
Noida, Uttar Pradesh
भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचयिता है, उन्होंने मनुष्य के रहने लायक धरती बनाई - ऊर्जा मंत्री अनिल विज कोई शिल्पकार जब शिल्पकारी करता है तो वास्तव में शिल्पकार के अंदर का भगवान विश्वकर्मा काम करते हैं - अनिल विज ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मंदिर में माथा टेक भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद लिया चंडीगढ़, 22 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है तथा भगवान विश्वकर्मा ने ही मनुष्य के रहने के लायक धरती का निर्माण किया है। इससे पहले, धरती पर खाई, तूफान, जंगल, पेड़-पौधे होते थे लेकिन भगवान विश्वकर्मा ने ही सृष्टि की रचना करते हुए इसे मनुष्य के रहने के लायक बनाया क्योकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है। ऊर्जा मंत्री आज अंबाला के रामबाग रोड पर भगवान विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरू विश्वकर्मा मदिर लेबर यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद प्राप्त किया। परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा दिवस बधाई देते हुए कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए यहा एकत्रित हुए है। विश्वकर्मा दिवस साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार सितम्बर में तथा दूसरा दिपावली के अगले दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सारे देश के शिल्पकार विश्चकर्मा दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते है और इस दिन वह अपने औजारों की पूजा भी करते हैं। ये जो सारा ब्रम्हांड है, चल-अचल सम्पत्ति है और स्वर्ग का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था क्योकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है। शिल्पकार जब शिल्पकारी करता है तो वास्तव में शिल्पकार के अंदर का भगवान विश्वकर्मा काम करते हैं – मंत्री अनिल विज भगवान विश्वकर्मा से ही प्रेरणा लेकर हम इन सब कार्यों को करवाते हैं। विश्वकर्मा द्वारा बहुत सुन्दर चीजें एवं कृतियां बनाई गई है। हम हैरान होते हैं कि कारीगरों ने सुंदर प्रतिमाएं कैसे बनाई, मगर इनके पीछे भी भगवान विश्वकर्मा होते हैं। कोई मनुष्य जब भी कोई काम करता है/शिल्पकारी करता है तो वास्तव में उनके अंदर का विश्वकर्मा काम करता है। अम्बाला छावनी में भी शिल्पकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, भगत सिंह व अन्य की प्रतिमाएं हैं। इतनी सुन्दर चीजें बनाई गई है वह सब विश्वकर्मा की देन है। श्रीमदभागवद् गीता जी में भी कहा गया है कि काम कर काम कर, कर्म का आधार ही गीता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्री गुरू विश्वकर्मा मदिर लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया। इस मौके पर श्री गुरू विश्वकर्मा मदिर लेबर यूनियन के प्रधान राजीव पंचाल, महासचिव मेहर सिंह सैनी, रणधीर पंचाल, अशोक, सुबेदार सतीश कुमार, कैप्टन प्रताप भीमरा, नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, बिजेन्द्र चौहान, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल, दीपक भसीन, इकबाल ढांडा के साथ-साथ यूनियन के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने 4 हजार किमी. मैराथन करने वाली सान्या को किया सम्मानित यहाँ बता दें कि सान्या पंचाल ने 98 दिन में जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक लगभग 4 हजार किलोमीटर मैराथन की हैं। मैराथन के दौरान अम्बाला आगमन पर सान्या पंचाल ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका आर्शीवाद भी लिया था। परिजनों ने आज कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर कुढ़नी के केरमा खेल मैदान मे कुढ़नी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अमोद शाह ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बाते रखी
0
Report
सोनभद्र: गर्म हांडी में बाबा ने डाल दिया सिर,खौलते दूध से किया स्नान,गोवर्धन पूजा पर बाबा का कारनामा
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 22, 2025 15:21:080
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 22, 2025 15:20:450
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 22, 2025 15:20:14Noida, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्ता मनोज यादव on आजम ख़ान (दिया जलाने वाले कुछ भी जला सकते हैं)
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:19:543
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 22, 2025 15:19:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 15:18:430
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 22, 2025 15:18:310
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 22, 2025 15:18:180
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 22, 2025 15:17:380
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 22, 2025 15:17:210
Report
AGAyan Ghosal
FollowOct 22, 2025 15:17:100
Report
YSYeswent Sinha
FollowOct 22, 2025 15:16:480
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowOct 22, 2025 15:16:320
Report