Back
अलवर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सात बार पलटी, चालक की मौत; चार घायल
KRKishore Roy
Nov 07, 2025 05:17:08
Noida, Uttar Pradesh
अलवर
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सात बार पलटी, चालक की मौत — चार घायल, दो को जयपुर रेफर
अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के चैनल नंबर 122 के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक कप्तान (निवासी धमरेड़, राजगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए。
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। वाहन के मालिक जितेंद्र (निवासी राजगढ़) ने तीन दिन पहले ही नई स्कॉर्पियो खरीदी थी और उसे मॉडिफाई कराने दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो लगातार सात बार पलटी खाकर चकनाचूर हो गई, जिससे गाड़ी की पूरी बॉडी खत्म हो गई ।
घायलों में धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा, जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा, राकेश पुत्र जगदीश, और डेनी पुत्र पप्पूराम, सभी राजगढ़ निवासी शामिल हैं। इनमें से धर्मेंद्र और डेनी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जबकि जितेंद्र और राकेश का इलाज अलवर में जारी है。
मृतक कप्तान कार बाजार में काम करता था। जितेंद्र और धर्मेंद्र सगे भाई हैं और दोनों भी कार बाजार से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowNov 07, 2025 07:23:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 07, 2025 07:23:080
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 07, 2025 07:22:530
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 07, 2025 07:22:190
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 07, 2025 07:21:550
Report
RSRavi sharma
FollowNov 07, 2025 07:21:430
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 07, 2025 07:20:450
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 07, 2025 07:20:300
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:20:200
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 07, 2025 07:20:060
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 07, 2025 07:19:550
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 07, 2025 07:19:430
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 07, 2025 07:19:360
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 07, 2025 07:18:590
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 07, 2025 07:18:450
Report