Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

बिहार चुनाव पर बाबर-ंगज़ेब बयान से सियासत गर्म, राम मंदिर पर बयानबाजी जारी

SKSunny Kumar
Nov 07, 2025 07:18:59
Patna, Bihar
असम के मुख्यमंत्री ने बाबर औरंगजेब की चर्चा बिहार चुनाव में छेड़ दी है जिसके बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला... भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र यही है ज़रा समझें एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस प्रकार से समाज को तोड़ने का बात करता है भारतीय जनता पार्टी को न राम से न सनातन से मतलब है इन लोगों को मंदिर मस्जिद के नाम पर आज केवल मार्केटिंग से मतलब है राम को बेचने से मतलब है... Shishir Kaundily, प्रवक्ता कांग्रेस... भाजपा में अपने मुख्यमंत्री का समर्थन किया और कहा की असम के मुख्यमंत्री ने यह बिलकुल ठीक कहा लालू तेजस्वी की जोड़ी बाबर और औरंगज़ेब की जोड़ी है महागठबंधन के लोग हमेशा भावना को दमनकारी नीति अपनाते रहे हैं उन्होने राम मंदिर का विरोध किया.. बनने के बाद भी लोगों रोकने के लिए प्रयास किया... हिंदू तुष्टिकरण की राजनीति को समझ रहे हैं... बिहार के मुसलमान इस देश के मुसलमान उकसावे बहकावे में नहीं आएंगे इसलिए राजद कहा M वाई समीकरण टूट गया है... नीरज कुमार BJP प्रवक्ता... जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में सबका साथ सबके विकास के लिए काम करते हैं मंदिर मस्जिद कब्रिस्तान सबके लिए काम करते हैं यह लड़ाई उनके खिलाफ है जिन्होंने बिहार को बर्बाद किया है.. इस चुनाव में फिर से नीतीश कुमार के विकास के नाम पर जनता वोट कर रही है... मनीष यादव JDU प्रवक्ता.
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 07, 2025 09:48:01
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सीएचसी के निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला का बड़ा बयान सामने आया। प्रदेश की सभी सीएचसी में आई मशीन बंद पड़ी है जिसे हटाना चाहिए। पिछली सरकारों में महिलाओ पर अत्याचार होता था और महिलाएं वर्ल्ड कप लेकर आ रहीं। पहले महिलाएं बोलती नहीं थी और अब महिलाएं बोलना जानती है। हमारी सरकार में हम ही आते हैं समस्याएं सुनकर निस्तारण करते हैं, जबकि पहली सरकारों में आते थे और चाय पीकर चले जाते थे। दरअसल आपको बता दें कि राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला आज बागपत जनपद में महिला सुनवाई करने पहुंचे थी और सुनवाई से पहले सीएचसी बागपत का ओचक निरीक्षण करने पहुँच गई और उन्होंने सीएचसी में मरीजों का हाल जाना और मशीनों की देखरेख के बारे में जाना। वही मीनाक्षी भराला का बड़ा बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीएचसी में एक मशीन खराब पड़ी है जिसे कंपनी ठीक नहीं कर रही है इसलिए उस मशीन को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले सरकारों में महिलाओं पर अत्याचार होते थे और महिलाओं को न्याय नहीं मिलता था इस सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं बोलना जानती है और अब तो महिलाएं वर्ल्ड कप लेकर आ रही हैं। हमारी सरकार में हम ही समस्याएं सुनने जाते हैं और निस्तारण कराते हैं, पिछली सरकारों में आते थे और चाय पीकर चले जाते थे।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 07, 2025 09:46:48
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : व्यापारी से लूट करने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार। व्यापारी के ड्राइवर ने ही बिछाया था साथियो के साथ मिलकर लूट का जाल। ग़ल्ला बेंचने जा रहे व्यापारी का पिकअप (डाला) रोककर की थी लूट। एसपी के आदेश पर गठित SOG, सर्विलांश और थाना पुलिस ने 24 घंटे कर अंदर किया लूट का खुलासा। घटना मे प्रयुक्त आर्टिगा कार और लूट के 58 हजार 200 रुपए भी किए बरामद। लूट के पैसे से लुटेरे दीपक ने जमा की थी EMI । लुटेरों मे उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र का दीपक हरदोई जिले के अपने साथी निर्मल, नन्दलाल, रुपेश वर्मा को किया गिरफ्तार। हरदोई जिले के ग़ल्ला व्यापारी महेंद्र के साथ कल बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र मे की थी लूट。 बाइट : जय प्रकाश सिंह एसपी उन्नाव
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Nov 07, 2025 09:45:51
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली इलाके में 20 रुपए की मिर्च के लिए एक सक्स को कमरे में बंद कर इस कदर पीटा गया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत के बाद युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही हैं जिसमें 27 अक्टूबर की घटना की शिकायत लेकर जब पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा तब मामले में सुलह समझौता कराकर मामला शांत कर दिया गया था। अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने दुकान संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे वे पैसे मांगे जा रहे थे जो मिर्च उसके द्वारा ली ही नहीं गई थी। बावजूद दुकानदार ने कमरे में बंद कर मारपीट की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे इसके बाद आगे की कार्रवाई करने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 07, 2025 09:45:22
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का अमेरिका मे निधन, परिवार में शोक का माहौल नोएडा के सेक्टर-12 निवासी और मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का अमेरिका के लॉस वेगास में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। महज 32 साल की उम्र में अनुनय के निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, अनुनय कुछ दिन पहले ही अमेरिका एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में गए थे। मंगलवार को उनकी मौत की सूचना आई। फिलहाल उनके पिता राहुल सूद नोएडा में रहते हैं, जबकि मां दुबई में अपनी बेटियों के पास थीं। जानकारी मिलते ही वह दोपहर करीब 3 बजे नोएडा पहुंच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अनुनय परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बड़ी बहनें दुबई में रहती हैं। पूरे परिवार और मोहल्ले में इस घटना के बाद गम का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, एक हफ्ते में अनुनय का शव भारत लाया जा सकता है। उनकी टीम इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगी हुई है। अनुनय सूद अपने फोटोग्राफी और ट्रैवल ब्लॉग्स के लिए सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय थे। उनके मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हैं। उनके निधन की खबर के बाद से देश-विदेश के फैंस और अन्य सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
0
comment0
Report
Nov 07, 2025 09:42:12
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में प्रसव के दौरान युवती की मौत, अस्पताल प्रशासन पर हुई कार्यवाही रेउसा, सीतापुर। तंबौर रोड स्थित लखनऊ सेवा हॉस्पिटल में गुरुवार की शाम प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 18 वर्षीय पंछी पत्नी शुभम पांडे निवासी बड़हीडीह, शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान अस्पताल में उसका बड़ा ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी को दी गई, जिन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की
0
comment0
Report
PCPartha Chowdhury
Nov 07, 2025 09:38:27
Bardhaman, West Bengal:नमिता माझी के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्त चढ़ाया गया। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस घटना ने चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के बेटे ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। नमिता बागड़ी के पिता दुकारी बागड़ी निराश हैं: "और क्या होगा! क्या मुझे मेरी बेटी वापस मिल पाएगी?" उनके अनुसार गलत खून चढ़ाने के बाद से बच्ची की हालत बिगड़ने लगी है। उनके बेटे राहुल और भतीजे सुमंत ने बताया कि उस दिन रक्त चढ़ाने के बाद मरीज का हाथ गिर गया; ICU में रखा गया, हालत में सुधार हुआ, उसे आज तक छुट्टी मिलनी चाहिए थी। राहुल ने कहा कि कल डायलिसिस पर उनकी माँ की हालत ठीक थी, लेकिन रात में सांस लेने में तकलीफ हुई, फिर उसे ICU में ले जाया गया। आज सुबह उन्हें मृत घोषित किया गया। उनकी शिकायत यह है कि साँप के काटने के इलाज के बाद उनकी माँ ठीक थीं; नर्सों की लापरवाही से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। यह घटना पिछले शनिवार की है। अस्पताल के सामने नमिता माझी को anemia के कारण भर्ती कराया गया था; उनके परिवार वालों को ब्लड बैंक से रक्त लाने को कहा गया। संजीत माझी ने बताया रक्त लाने के बाद नमिता माझी की जगह नमिता बागड़ी नाम की किसी अन्य महिला को रक्त चढ़ा दिया गया। बाद में पता चला कि रक्त गलत मरीज को दिया गया था और फिर रक्त निकाल दिया गया। नमिता बागड़ी की तबीयत भी बिगड़ने लगी और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। इस बीच, अस्पताल के अधीक्षक को फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
4
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 07, 2025 09:37:40
Jhajjar, Haryana:अपने एक ही ब्यान में अभय, बिश्नोई और श्रुति चौधरी को निपटा गई पूर्व मंत्री गीता भुक्कल: अभय चौटाला के कांग्रेस पर लगाए वोट चोरी के बयान पर किया कटाक्ष कहा: विपक्षी नेता नहीं, केवल और केवल भाजपा की राजनीति चमकाने के लिए कर रहे हैं अभय चौटाला काम: कुलदीप बिश्नोई द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को भ्रष्टाचारी बताने का भी दिया भुक्कल ने जवाब: पूर्व मंत्री बोली, यह बिश्नोई नहीं बोल रहा है उनका दर्द, पहले कुलदीप बिश्नोई के साथी रहे हैं राव नरेन्द्र यादव: उम्मीद यहीं, कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी होगी पूरी तरह से मजबूत, कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कर रहे हैं अच्छा काम: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा कांग्रेस को कमजोर और बीमार पार्टी बताए जाने के बाद पूर्व मंत्री भुक्कल का बयान: विरोधी होने के नाते श्रुति कर रही है ऐसी बात, सभी को पता है कांग्रेस में उन्हें और उनकी मां किरण चौधरी को मिले थे सम्मानीय पद: कांग्रेस की सदभावना यात्रा में पार्टी के किसी बड़े नेता के शामिल न होने के सवाल का भी दिया जवाब: पूर्व मंत्री बोली, ब्रजेन्द्र की सदभावना यात्रा से कांग्रेस होगी मजबूत, लेकिन पार्टी की अधिकारिक यात्रा नहीं है पूर्व सांसद की सदभावना यात्रा: पार्टी से मिले निर्देश तो सभी नेता होंगे सदभावना यात्रा में शामिल: भुक्कल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर भाजपा की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया: कहा: भाजपा वाले को दी नसीहत, चुनाव आयोग के वकील बनकर बयान देने का काम न करे भाजपाई
2
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 07, 2025 09:37:11
Khordha, Odisha:ନାଁ ପାଇଁ ଗାଁ ବିବାଦ, ବଜାରରେ ପୁଣି ଲାଗିଲା ବିଏନଏସର ୧୬୩ ଧାରା ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଓସ୍ତପୁର-କୋଟପଲ୍ଲା ମଧ୍ୟରେ ସଂଘର୍ଷ ପରେ ବଜାରରେ ପୁଣିଥରେ ଭାରତୀୟ ନ୍ୟାୟ ସଂହିତା (ବିଏସ୍)ଧାରା ୧୬୩ ଲାଗୁ କରାଯାଇଛି। ବାଘମାରୀ ଥାନା ସଫାଲ୍ୟ ମଣ୍ଡିତ ପ୍ରଧାନ ହନୁମାନ ବଟିକା ଠାରୁ ବାରିକ ପୋଖରି ପର୍ଯ୍ୟନ୍ୟତ ୧୬୩ ଧାରା ଲାଗୁ କରିଛନ୍ତି। ବର୍ତ୍ତମାନ ପରିସ୍ଥିତି ଶାନ୍ତ ପଡ଼ିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଚାପା ଉତ୍ତେଜନା ଲାଗିରହିଛି । ବଜାରରେ ଏକ ପ୍ଲାଟୁନ୍ ପୁଲିସ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ ଅଛନ୍ତି। ବଜାର ଘାଟ ସୁସାନ୍ ରହିଛି। ଅପରପକ୍ଷରେ, ଭଙ୍ଗାରୁଜା ଓ ପୋଡ଼ାପୋଡ଼ି ଘଟଣାରେ ୧୪ଜଣ କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ ବ୍ୟବସାୟୀ ବାଘମାରୀ ଥାନାରେ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରି କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । ଅଭିଯୋଗ ଆଧାରରେ ପୁଲିସ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିଥିବାରୁ ଅଭିଯୋଗ ଆଧାରରେ କେତେଟି ମାମଲା ରୁଜୁ ହୋଇଛି ସେ ସଂପର୍କରେ ପୁଲିସ ସୂଚନା ଦେବାକୁ ମନା କରିଛି。
2
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Nov 07, 2025 09:36:58
Ambala, Haryana:अंबाला पुलिस लाइन मैदान में देशभक्ति और सांस्कृतिक गर्व से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। अवसर था 'वंदे मातरम' गीत के 150 वर्ष पूरे होने का, जिसके उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने मां अंबिका का नाम लेकर अपने संबोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 'वंदे मातरम' केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी धड़कन और पहचान है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जो भूमिका निभाई, वह अविस्मरणीय है। यह गीत राष्ट्र की आत्मा को जगाने वाला, त्याग और मर्यादा की भावना को जोड़ने वाला एक मंत्र है, जिसने भारत को प्रजा से राष्ट्रशक्ति में बदलने का संकल्प दिया। सीएम सैनी ने कहा कि 'वंदे मातरम' गीत हमारी मातृभूमि को मां के रूप में देखने वाली सनातन दृष्टि का प्रतीक है। इसमें नदियों की कलकल, खेतों की हरियाली, धरती का गौरव और भारत की विविधता की एकता झलकती है। उन्होंने कहा कि यह गीत एकता का अमृत मंत्र है, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी और हर भारतवासी में आत्मबल जगाया था। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा 'वंदे मातरम' की स्वर लहरियां गूंजते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मंच पर बच्चों ने वंदे मातरम् पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए नृत्य और समूहगान ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह देश की मर्यादा, अनुशासन और एकता को बनाए रखे। 'वंदे मातरम' केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कार्य और आचरण से इस भावना को जीवित रखना चाहिए। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े आयोजनों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी राष्ट्र की जड़ों से जुड़ सके
3
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Nov 07, 2025 09:36:10
Jaipur, Rajasthan:जयपुर आज प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत की शुरुआत की गई,,, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश के बाद आज से शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय एवं स्कूलों में शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ होगी,,, कार्यालय के सभी स्टाफ स्कूलों के स्टाफ एवं बच्चे मिलकर एक साथ राष्ट्रगीत के साथ अपने दिनचर्या की शुरुआत करेंगे,,,, राष्ट्रगान के साथ दिनचर्या की समापन किया जाएगा,,, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान नहीं करने वालों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी,,, साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी,,, ऐसे में आज सुबह से प्रदेश के सभी स्कूलों में इसकी एक साथ शुरुआत हो चुकी है मंत्री दिलावर के निर्देश पर शिक्षा संकुल के भी सभी आधिकारिक कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगीत कर की शुरुआत कर दी,,, ऐसे में अब आगामी एक वर्ष तक यह प्रतिदिन करना अनिवार्य होगा। वंदे मातरम की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश में भी वंदे मातरम का बड़ा आयोजन किया गया,,, इसके साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को आगामी 1 साल तक वंदे मातरम व राष्ट्रगान करने के सख्त निर्देश दिए है,,, इसको लेकर शिक्षा मंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि इससे हमारे बच्चों में सभी कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी व अपने देश के प्रति लगाव के साथ हो अच्छी मेहनत के साथ कार्य करेंगे।
2
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Nov 07, 2025 09:35:57
Greater Noida, Uttar Pradesh:यूपी के राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना पहुँचे ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर की जा रही है मीटिंग मीटिंग में यूपी पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन , प्रिंसीपल सेकेट्री अनिल कुमार , पॉल्युशन विभाग ,तीनो प्राधिकरण के अधिकारी, डीएम ,ट्रैफिक विभाग,ग़ाज़ियाबाद के अधिकारियों को बुलाया गया बढ़ते प्रदूषण को लेकर विभाग क्या कदम उठा रहे है उसको लेकर चर्चा की रही है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में हुई मीटिंग मीटिंग में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी हुए शामिल समीक्षा बैठक के बाद यूपी के राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर कम है ,इसका कारण है कि विभागों की तरफ से तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी, सभी विभागों के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा किस तरीके के कम प्रदुषण को कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं।
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top