Back
अलवर जमीन विवाद में गोलीबारी, महिला की मौत
KRKishore Roy
Nov 28, 2025 09:19:14
Noida, Uttar Pradesh
अलवर: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत – कई लोग घायल, चार हिरासत में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर के पास रायसिख बास में शुक्रवारMorning सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तीन बीघा गैर-खातेदारी जमीन के विवाद में दोनों तरफ से लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें 55 वर्षीय दीपाबाई को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली उनके ठोड़ी और गले के बीच लगी थी। घटना में मृतका के पति चरण सिंह सहित बेटे कुलदीप, कुलवंत, अंग्रेज और बलवीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी का इलाज नौगांवा सीएचसी में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का जंगीर सिंह भी घायल हुआ है, जिसे हालत नाज़ुक होने पर अलवर रेफर किया गया। मृतका के बेटे कुलदीप के अनुसार तीन बीघा जमीन पर पिछले करीब 20 दिनों से विवाद चल रहा था। यह जमीन गैर-खातेदारी श्रेणी में है और उनके पिता चरण सिंह के नाम पर दर्ज है। इसमें से एक बीघा पर चचेरे भाई जंगीर सिंह खेती कर रहा था, जबकि दो बीघा पर चरण सिंह का कब्जा था। आरोप है कि हाल ही में जंगीर सिंह ने पूरी तीन बीघा जमीन पर स्टे ले लिया और कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। कुलदीप ने बताया कि गुरुवार शाम भी दोनों पक्षों में बहस हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह जंगीर सिंह करीब आठ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। चार लोगों के हाथ में बंदूकें थीं और बाकियों के पास लाठी-डंडे। आते ही उन्होंने हमला शुरू कर दिया और पत्थरबाज़ी के बीच जंगीर ने उसकी मां दीपाबाई को गोली मार दी। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमले में शामिल चार लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowNov 28, 2025 09:35:480
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 28, 2025 09:35:380
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 28, 2025 09:35:160
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 28, 2025 09:34:57Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार से सीएम पुष्कर सिंह धामी की संतों के साथ मुलाकत पर
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 09:34:470
Report
HBHemang Barua
FollowNov 28, 2025 09:34:300
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 28, 2025 09:34:19Noida, Uttar Pradesh:वार्ड 139 नारायणा से AAP प्रत्याशी राजन अरोड़ा जी के समर्थन में वरिष्ठ AAP नेता AtishiAAP जी का रोडशो
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 28, 2025 09:34:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 09:33:530
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 28, 2025 09:33:400
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 28, 2025 09:33:220
Report
SSandeep
FollowNov 28, 2025 09:33:050
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 09:33:010
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 28, 2025 09:32:460
Report