Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

प्रचंड सिल्वरबैक गोरिला अपने परिवार के सुरक्षित पार के लिए एक सड़क जाम कर देता है

AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 03:31:37
Noida, Uttar Pradesh
Massive silverback gorilla blocks a road so his family can cross safely
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVikash Raut
Mar 21, 2026 04:33:01
Deoghar, Jharkhand:नगर थाना को मॉडल थाना बनाने की पहल, एसपी ने किया निरीक्षण देवघर。 शुक्रवार देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सौरभ अचानक नगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने महिला थाना, यातायात थाना एवं नगर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर स्थित बैरक की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。 निरीक्षण के दौरान एसपी ने बताया कि नगर थाना को मॉडल थाना के रूप में विकसित बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने थाना परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल मिलेगा。 इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक भी की और सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुराने बैरक की मरम्मत कराने तथा नए बैरक निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही, ताकि पुलिस जवानों के रहने की स्थिति में सुधार हो सके。 मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 21, 2026 04:32:11
New Delhi, Delhi:ईद-उल-फितर पर देशभर में खुशियों की रौनक, सोनिया विहार में हजारों लोगों ने अदा की नमाज़ नई दिल्ली (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली): देशभर में आज ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने के पवित्र रमज़ान के रोज़ों के बाद आने वाली यह ईद न केवल इबादत का संदेश देती है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहकर बधाई दी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित साढ़े तीन पुस्ता, जमुना किनारे भी ईद की नमाज़ अदा करने के लिए हजारों लोग जुटे। खुले मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ पढ़ी और अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की भी तैनाती रही, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही। ईद के दिन की शुरुआत विशेष ‘ईद की नमाज़’ से होती है, जिसे मस्जिदों या खुले मैदानों में अदा किया जाता है। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। घरों में सेवइयां और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। इस मौके पर जकात और फितरा देना भी बेहद अहम माना जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक खुशियां पहुंचाई जा सकें और समाज में समानता का संदेश फैल सके।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 21, 2026 04:31:49
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातर बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी वही अब पुलिस ने नकेल कसते हुए बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।जिले से चोरी हुए 05 बाइक के साथ 05 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।आरा नगर थानांतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के निर्देश पर बाइक चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरा नगर एवं थाना के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों तथा बल के द्वारा गठित टीम ने चोरी की 05 मोटरसाइकिलों के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में आरा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इधर पुलिस ने बताया है कि बाइक चोरों की निशानदेही पर और जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 21, 2026 04:31:24
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में कुँए में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कुएं से निकाला निकलते ही जंगल की ओर गया भालू, एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने आपको बता दें डौंडी विकास खंड के ग्राम जबकोहड़ा में गांव के एक कुँए में अचानक भालू गिर कर गहरे गड्ढे में फंस गया जैसे ही ग्रामीणों को पता चला ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद टीम द्वारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बालोद उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंच सीढ़ी बना कर कुँए में डाला गया जिसके बाद भालू सीढ़ी के माध्यम से कुँए से बाहर निकला और सुरक्षित जंगल की तरफ भाग निकला पूरे मामले में उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच सुरक्षित भालू को बाहर निकला कर रेस्कयू कर लिया गया है
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 21, 2026 04:31:12
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग, शहडोल ज़ोन में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आईजी एन. चैत्या ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासन उल्लंघन पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का जींस पहनकर आईजी के सामने उपस्थित होना भी बड़ी वजह बना। लंबे समय से लंबित जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर आईजी ने सख्त रुख अपनाया। निलंबित कर्मियों में एएसआई परवेज खान, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी और आरक्षक गौरव सिंह शामिल हैं। तीनों को उनके संबंधित जिलों के रक्षित केंद्र से अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय को जांच सौंपी गई है। आईजी ने 10 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 21, 2026 04:16:52
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में कल शुक्रवार शाम सात वर्षीय उमर बीएसएल कूलिंग पौंड डूब गया. सूचना मिलते ही मौके पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला. रात होने की वजह से बच्चे को गहरे तालाब में खोजा नहीं जा सका. वे अपने पिता मुजाहिद अली के साथ सेक्टर 9 बीएसएल कूलिंग पौंड घूमने आया था. घूमने देखने के क्रम में पैर फिसलने से पौंड के गहरे पानी में समाता चला गया. पिता के सामने उनका बेटा गहरे पानी में समाता चला गया. पिता की चीख पुकार सुनकर लोग इक्ट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी गई. कल नहीं मिला और आज दूसरे दिन भी तलाश की जाएगी.
322
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 21, 2026 04:16:43
373
comment0
Report
Advertisement
Back to top