201301
लोक सभा चुनाव 2024 के छठे चरण में विदेश मंत्री बने अपने मतदान केंद्र के पहले पुरुष मतदाता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में मतदान करने के बाद विदेश मंत्री अपने मतदान केंद्र के पहले पुरुष मतदाता बने। इस दौरान उनको प्रमाण पत्र भी दिया गया। डाॅ.एस जयशंकर ने अपना वोटिंग प्रमाणपत्र दिखाते हुए कहा कि मैं इस बूथ पर पहला पुरुष वोटर था। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने भरोसा जताया कि दिल्ली के वोटर्स एक बार फिर से मोदी सरकार का समर्थन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के कोयला नगर क्वार्टर से चोरों ने नकद व सोने की चोरी की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर नंबर 135 बी-टाइप में चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाकर करीब 9 लाख रुपये नकद और 9 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित वासुदेव बैठा बीसीसीएल धनसार में इलेक्ट्रिकल फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि वासुदेव बैठा अपने पूरे परिवार के साथ निजी काम से अपने पैतृक गांव गिरिडीह गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने पड़ोसियों के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि किसी को भनक न लगे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार, दिसंबर में उनकी बेटी की शादी होनी है, जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए जुटाए गए करीब 9 लाख रुपये नकद और 9 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने चोर ले गए। खास बात यह है कि चोरों ने पूरे घर को अस्त-व्यस्त करने के बजाय केवल तीन अलमारियों को ही निशाना बनाया और उनमें रखे नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
ACB ने अमरसर थाने में 40 हजार रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना अमरसर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई। ACB ने हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य और दलाल राकेश मीणा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर गिरफ्तार किया। राकेश मीणा शराब ठेके पर काम करता है। परिवादी के पक्ष में जांच करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ASP भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ACB टीम ने कार्रवाई की। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, दोनों को दबोचा गया। आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: जातीय समीकरण से चुनावी जंग तेज
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव 2026 में भाजपा और कांग्रेस ने जहां लगभग सभी प्रमुख सामाजिक वर्गों को टिकट देकर अपना संतुलन बनाने का प्रयास किया है, वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने सीमित वार्डों में प्रत्याशी उतारते हुए मुस्लिम समुदाय को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। बीएपी ने नगर परिषद के 40 Wardों में से 12 Wardों में ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें 7 प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय से हैं। भाजपा ने ओबीसी पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। भाजपा के टिकट वितरण पर नजर डालें तो पार्टी ने सबसे ज्यादा 14 टिकट ओबीसी वर्ग को दिए हैं। इसके अलावा भाजपा ने 5 एसटी, 4 एससी, 5 मुस्लिम, 5 जैन और 3 ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट देकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी बोहरा समुदाय से भी है। कांग्रेस ने 13 ओबीसी, 10 जैन और 7 मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा। वही इसके बाद एसटी वर्ग में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बराबर 5-5 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। एससी वर्ग की बात करें तो कांग्रेस ने 3 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से एक ब्राह्मण प्रत्याशी को भी टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस के टिकट वितरण में ओबीसी और मुस्लिम वर्ग को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि एसटी और एससी वर्ग को भी पार्टी ने अपनी सूची में जगह दी है। आदिवासी पार्टी ने सीमित वार्डों में लगाया दांव। बीटीपी के बाद अब पहली बार नगर निकाय चुनाव में उतर रही भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने डूंगरपुर नगर परिषद के 40 Wardों में से केवल 12 Wardों में प्रत्याशी उतारे हैं। खास बात यह है कि इन 12 प्रत्याशी में 7 मुस्लिम समुदाय से हैं। बीएपी ने 4 एसटी और एक ओबीसी प्रत्याशी को भी टिकट दिया है, जबकि एससी वर्ग से पार्टी ने एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। सभापति का पद सामान्य (ओपन) होने के कारण किसी एक आरक्षित वर्ग तक चुनावी मुकाबला सीमित नहीं है। ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए पार्षदों का चुनाव और विभिन्न सामाजिक वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करना अहम हो गया है। सभापति के चुनाव में निर्वाचित पार्षदों की भूमिका निर्णायक होगी। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग सामाजिक समूहों को टिकट देकर परिषद में संभावित बहुमत का गणित अपने पक्ष में रखने की कोशिश की है। दूसरी ओर बीएपी ने कम वार्डों में चुनाव लड़ते हुए ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां उसके प्रत्याशी मजबूत चुनौती पेश कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के चक्रतीर्थ पर अघौरी किन्नर के खिलाफ FIR, शव के साथ छेड़छाड़ वीडियो वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन श्मशान घाट में शव के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मांस खाने के मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने अघौरी किन्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि उज्जैन के चक्रतीर्थ पर जलती हुई चिता के साथ अघौरी किन्नर काली उर्फ नंद गिरी द्वारा छेड़छाड़ करते हुए कथित तौर पर मांस खाने का विडियो सोशयल मिडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। इस पर जीवाजी गंज पुलिस ने विष्णु नाथ महाराज की शिकायत के आधार पर काली नन्द गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।0
0
Report
हांसी के सफाई कर्मी: 27 दिन से हड़ताल, 13 मई समझौते लागू करने की मांग
Hansi, Haryana:हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग, बैठक में सरकार का अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचने का आरोप; महिला कर्मचारियों से कथित दुर्व्यवहार पर जताया रोष हांसी। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग उठाई। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कूड़ा उठवाने के लिए पुलिस बल लगाने के बजाय कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे। बलजीत सिंह ने प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि मांगों को लेकर हुई बैठक में सरकार की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। उन्होंने बैठक के दौरान कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी किए जाने का भी आरोप लगाया। बैठक विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हरियाणा भवन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ प्रदेश की तमाम कर्मचारी यूनियनें खड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 13 मई के समझौते को लागू कर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं।0
0
Report
चंद्रशेखर आज़ाद ने यूपी सीटों की घोषणा जल्द करने का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कहते हैं, "हम बहुत जल्द उत्तर प्रदेश की सीटों की घोषणा करेंगे। हमने अब तक 45 इंचार्ज नियुक्त किए हैं, और अभी और नए इंचार्ज घोषित किए जाने बाकी हैं..." अंकित बालियान मर्डर केस में शूटरों के साथ पुलिस एनकाउंटर पर, वे कहते हैं, "अंकित बालियान की हत्या हुई, और बाद में, शूटर एनकाउंटर में मारे गए। दो शूटर मारे गए हैं... क्या अंकित बालियान की हत्या पहले ही कर देनी चाहिए थी? क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है?..." उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की संभावना पर, वे कहते हैं, "अगर हम किसी के साथ गठबंधन करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से सूचित किया जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या, कॉलेज विवाद ने बढ़ा तनाव
Nawada, Bihar:दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हिसुआ में मचा हड़कंप, कॉलेज के विवाद में वारदात की आशंका, पीठ में मारी गई गोली, अपराधी दो कार और एक बुलट से आया था, आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गाड़ी पर किया पथराव, अपराधी गाड़ी छोड़कर हुआ फरार, शिक्षक के छोटे पुत्र की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कचहरी रोड की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हिसुआ निवासी शिक्षक मनीष भारती के करीब 25 वर्षीय छोटे पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है。 बताया जाता है कि पीयूष कुमार को पीठ में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कॉलेज में ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला गोलीबारी और हत्या तक पहुंच गया? इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
नालंदा में पेड़ से लटका युवक, जंगल में सनसनी, पुलिस जांच शुरू
Pariaunna, Bihar:एंकर: हरनौत थाना और कल्याणबीघा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके नंदाबीघा मोड़ के समीप बिचली अलंग के खंधा में मंगलवार की सुबह लगभग 6:30 बजे पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरनौत थाना, कल्याणबीघा थाना एवं च Chero ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के हासनचक गांव के टोला चौरियापर निवासी मुरारी चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सिंधु कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक पिछले करीब पांच वर्षों से डिप्रेशन में था और इन दिनों उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। परिजनों के अनुसार, युवक सोमवार शाम घर से निकला था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव और डिप्रेशन के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।0
0
Report
महाराष्ट्र मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महिला शिक्षा के लिए मदद का भरोसा जताया
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ऑन लेडी मैराथन - यह एक बेहद हार्ट टचिंग घटना है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इस महिला ने जिस तरह का त्याग और संघर्ष किया है, वह अपने आप में मिसाल है। अगर मन में निश्चय हो तो इंसान किसी भी कठिनाई को पार कर सकता है। मैं इस महिला का अभिनंदन करता हूं। ऐसी घटनाओं में सरकार भी दखल देती है। मैं संबंधित क्षेत्र के विधायक और जिले के गार्जियन मिनिस्टर से विनती करूंगा कि इस महिला की किस तरह मदद की जा सकती है, इस पर विचार करें। इस महिला ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। ऑन फुटबॉल ग्राउंड - जहां तक मैदान की बात है सभी चाहते है मैदान होना चाहिए लेकिन शिवसेना यूबीटी के लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है। जनता की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मीडिया जनता के सामने ऐसे मुद्दे लाती है .0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद में नारायणगुड़ा के रक्षाबंधन समारोह में बिल के अतिरिक्त शुल्क पर विवाद
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A Raksha Bandhan celebration at Bhattad Ki Idli in Narayanguda allegedly turned violent after a family questioned an additional ₹2,750 delivery/waiting charge on their bill. According to a complaint filed by Aashish Porwal (29), the family’s total bill was ₹5,010, with ₹2,750 added separately. The family allegedly claimed they were not informed about the extra charge in advance. When Aashish questioned the charge, an argument reportedly broke out. He alleged that the eatery owner Yogesh Bhattad and staff pushed him out, while his brother Rahul Porwal was allegedly assaulted from behind by Ritesh Bhattad, leaving him injured. The complainant further alleged that his sister Kirti Porwal, who is four months pregnant, was dragged by staff members when she tried to intervene. He also alleged that he was strangled for several minutes during the altercation. Police were alerted through Dial 100, and a team reached the spot. The family claims the incident was captured on CCTV cameras. Narayanguda Police registered a case under BNS Sections 74, 115(2) and 352 read with 3(5) and launched an investigation. The allegations are yet to be independently verified, and the eatery management’s version was not available at the time of publication.0
0
Report
चंपावत में मुख्यमंत्री धामी ने खेल महाकुंभ ट्रॉफी 2026 का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:चंपावत, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 का उद्घाटन किया, जिसमें खेल मंत्री रेखा आर्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल हुए।0
0
Report
लोक हुंकार कार्यक्रम में अजय राय ने सरकार के खिलाफ निशाने साधे
Noida, Uttar Pradesh:गांधी भवन कैसरबाग में ‘लोक हुंकार’ जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन...... विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए नागरिकों ने कार्यक्रम में की जनभागीदारी...... कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की शिरकत..... अजय राय ने मंच से बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा...... भाजपा के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है..... यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर भी अजय राय ने सरकार को घेरा...... दिव्या मित्तल के इस्तीफे और राहुल गांधी के मुद्दे पर भी सरकार पर साधा निशाना..... अजय राय ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल..... ‘लोक हुंकार’ के जरिए जनता से सीधे संवाद और जनभागीदारी पर दिया जोर...... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद.0
0
Report
Advertisement
लोक हुंकार: अजय राय ने महंगाई, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार को घेरा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गांधी भवन कैसरबाग में ‘लोक हुंकार’ जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन...... विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए नागरिकों ने कार्यक्रम में की जनभागीदारी...... कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की शिरकत..... अजय राय ने मंच से बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा...... भाजपा के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है..... यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर भी अजय राय ने सरकार को घेरा...... दिव्या मित्तल के इस्तीफे और राहुल गांधी के मुद्दे पर भी सरकार पर साधा निशाना..... अजय राय ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल..... ‘लोक हुंकार’ के जरिए जनता से सीधे संवाद और जनभागीदारी पर दिया जोर...... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद.0
0
Report
यूपी में भारी वर्षा से जनहानि, मुआवजा 24 घंटे में देने के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में हो रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का सीएम ने लिया संज्ञान सीएम ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकलने के दिए निर्देश सीएम ने प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जलभराव से जनमानस को न हो समस्या सीएम ने अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया निर्देश प्रभावित परिवारों से संवाद बना अधिकारी उपलब्ध करवाए हर संभव सहायता सीएम ने प्रदेशवासियों से की अपील, आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरते: सीएम इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा समेत 30 जिलों में भारी बारिश हो रही0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद सरकार ने बीच का रास्ता निकाला; मास्टर प्लान अटका
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीलिंग कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया था सरकार ने बीच का रास्ता निकालने के लिए कमेटी बनाई थी सर्वोच्च न्यायालय का पालन भी हो जाए और बीच का रास्ता भी निकल जाए बीच का रास्ते के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 25 साल से मास्टर प्लान अटका हुआ है लगातार मास्टर प्लान की मांग की जाती रही और अब तक मास्टर प्लान नहीं आया उसी का नतीजा है कि लोग परेशान हो रहा है व्यापारी परेशान है।0
0
Report
Advertisement
