201301
ग्रेटर नोएडा में फिनटेक सिटी का निर्माण, नोएडा एयरपोर्ट के पास विकसित होगी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के यमुना क्षेत्र में एक नई फिनटेक सिटी का निर्माण होने जा रहा है। इस सिटी का विकास सेक्टर 11, जो नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक है में होगा। इस प्रोजेक्ट को कई चरणों में विकसित किया जाएगा और पहले चरण में 124 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इस सिटी में बैंकिंग, भुगतान, स्टॉक एक्सचेंज, मनी ट्रांसफर, बीमा कंपनियां, और विधिक और सलाहकार संस्थाएं विकसित होंगी। डीपीआर तैयार हैं और प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट की तैयारी की शुरुआत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डों में मतदान: ईवीएम खराबी से वार्ड 9 में देरी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर - डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो में चल मतदान, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं ने भी किया मतदान, वार्ड 9 के बूथ पर 1 घंटे 45 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता अपने कामकाज छोड़कर मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे है। युवा, महिला , बुजुर्ग और दिव्यांग सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। कई वार्डों में सुबह सुबह ही कतार देखने को मिली। इधर वार्ड 9 के महात्मा गांधी स्कूल लोहरवाड़ा भाग संख्या 211 में ईवीएम में खराबी के चलते समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। करीब 1 घंटे 45 मिनट बाद ईवीएम बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। इधर दो घंटे तक मतदाताओं को खड़े खड़े परेशान होना पड़ा। डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्ड में 95 उम्मीदवार मैदान में है। वही 35 हजार 848 मतदाता इनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद कर रहे है। इधर मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।0
0
Report
गाडरवारा रेलवे ओवरब्रिज: छह महीने में धंस गया पुल, करोड़ों की लागत पर सवाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ओवरब्रिज पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ और महज छह महीने में ही इसका एक हिस्सा धंसने लगा। सड़क पर गहरी दरारें हैं और कुछ जगह सरिया तक दिखाई दे रहा है। गाडरवारा में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत और लगभग सात साल की देरी के बाद तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज अब निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। ओवरब्रिज के भीतर सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। ठेकेदार द्वारा सीमेंट से इसकी मरम्मत की जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर पड़ी दरारों के बीच से लोहे का सरिया दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग से NTPC और कोल माइंस के भारी वाहन दिन-रात गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का धंसना और गहरी दरारें किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। बाइट - वाहन चालक बाइट वाहन चालक मामला कलेक्टर के संज्ञान में भी है और उन्होंने अच्छी रिपेयरिंग और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं। बाइट - रजनी सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर साइन आउट अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज में छह महीने में ही ऐसी स्थिति क्यों बनी और इसके निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी आखिर किसकी है ? बाइट-किशोर ( सुपरवाइजर) PTC मौके पर0
0
Report
पल्ला तक मेट्रो पहुंचाने की मांग फिर तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पल्ला गांव में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जहांगीरपुरी करीब 17 किलोमीटर दूर है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना सफर करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी वादों के बावजूद पल्ला तक मेट्रो तो दूर, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। यह तस्वीरें दिल्ली के पल्ला गांव की हैं... दिल्ली का सबसे पहला गांव होने का गौरव रखने वाला पल्ला आज भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन के इंतजार में है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग है—पल्ला तक मेट्रो पहुंचाओ। ग्रामीणों के मुताबिक पल्ला से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। ऐसे में नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और दिल्ली के दूसरे हिस्सों में नौकरी या कारोबार के लिए जाने वाले लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। सुबह और शाम बसें किसी तरह मिल भी जाती हैं, लेकिन दोपहर के वक्त सार्वजनिक परिवहन के साधन कम हो जाते हैं। यही वजह है कि लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पल्ला को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाए तो आसपास के दर्जनों गांवों को भी सीधा फायदा मिलेगा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच आसान हो जाएगी। खास बात ये है कि ग्रामीणों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद योगेंद्र चंदोलिया के एजेंडे में पल्ला तक मेट्रो कनेक्टिविटी की demanda प्रमुख मुद्दों में शामिल थी। लेकिन ग्रामीण वासु का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद मेट्रो तो दूर, पल्ला की मौजूदा यातायात व्यवस्था तक को दुरुस्त नहीं किया गया। एक तरफ सरकार लोगों से सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील करती है, वहीं पल्ला जैसे इलाकों में पर्याप्त कनेक्टिविटी नहीं होने का सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। जब दिल्ली मेट्रो दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रही है, तो पल्ला अब भी इंतजार क्यों कर रहा है? ग्रामीणों की मांग साफ है—वादे नहीं, अब मेट्रो की कनेक्टिविटी चाहिए। देखना होगा कि पल्ला गांव की ये आवाज कब दिल्ली के नीति-निर्माताओं तक पहुंचती है और कब यहां के लोगों का मेट्रो का इंतजार खत्म होता है।0
0
Report
Advertisement
जालोर में मतदान शुरू, नागरिकों की लंबी कतारें
Jaipur, Rajasthan:जालोर शहर की सरकार को लेकर मतदान शुरू सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगाकर शहर वासी पहुंचे मतदान देने अपने-अपने मतदाताओं को रिजाने के लिए कैंडिडेट भी कर रहे हैं दरवाजे पर मीनते0
0
Report
बालिग बेटी के प्रेम विवाह के पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश; माता-पिता की आपत्ति नहीं
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बालिग की युवती के प्रेम विवाह पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, माता माता पिता की चिंता बेटी के जीवनसाथी चुनने के अधिकार से ऊपर नहीं, हाईकोर्ट ने कहा बालिग बेटी अपना जीवन साथी चुनने की हकदार है, माता पिता की चिंता कितनी भी सच्ची हो लेकिन बेटी के जीवनसाथी चुनने के अधिकार से ऊपर नहीं, माता पिता या रिश्तेदार महज अपनी असहमति के आधार पर बेटी को फैसके को बदलने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं, जस्टिस संदीप जैन की सिंगल बेंच ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के बाद दिया आदेश, हाइकोर्ट के निर्देशानुसार बदायूं की उसावां पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, हाईकोर्ट ने युवती की उम्र, विवाह और परिस्थिति के बारे में बातचीत की, युवती ने कोर्ट को बताया कि वह बालिग है और मोहित नाम के युवक से जुलाई 2026 में अपनी मर्जी से शादी की है, युवती ने कोर्ट को बताया कि वह मोहित के साथ पत्नी के रूप में रहना चाहती है, हाईकोर्ट की बेंच ने मोहित से भी बातचीत की और उसने भी युवती के साथ शादी की बात स्वीकार की और साथ रहने की बात कही, हाईकोर्ट में युवती के पिता ने भी उसके बालिग होने की बात स्वीकार की, कोर्ट में युवती के पिता ने कहा कि वह बेटी के फैसले से नाराज है, हाईकोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता गरिमा और जीवनसाथी चुनने का अधिकार अनुच्छेद 21 का अहम हिस्सा है, हाईकोर्ट ने साफ कहा कि बालिग की पसंद को सिर्फ इस लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि परिवार को उसका फैसला पसंद नहीं है, हाईकोर्ट ने युवती को उसके पर प्रेमी के साथ रहने की स्वतंत्रता दी, साथ ही उसके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह के हस्तक्षेप पर रोक लगा दी, इसके साथ ही दोनों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिया।0
0
Report
अथमलगोला मेले में फेरी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या
Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र में देर रात मेला में फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ललन दक्षिणीचक के पास मेला में फेरी की दुकान लगाते थे। देर रात वह मेला से दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने पर ललन घायल होकर मौके पर काफी देर तक पड़े रहे। ललन को दो गोलियां मारी गई थीं। परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी शंकर कुमार से ललन का पहले से विवाद चल रहा था। शंकर कुमार ने ललन को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि अथमलगोला थाने में धमकी देने और पुराने शिकायत के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब अथमलगोला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सत्य निकेतन: बिल्डिंग 13 का नियंत्रित विध्वंस आज, पुलिस सुरक्षा घेरा
Noida, Uttar Pradesh:सत्य निकेतन में आज बिल्डिंग नंबर 13 पर नियंत्रित विध्वंस कार्य किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी की गई है। जगह-जगह दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और इलाके को महफूज किया है। चरणबद्ध तरीके से इमारत पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले इमारत को लोहे के गार्ड रेल्स लगाकर सपोर्ट दिया गया है। शिव मंदिर की छत से बुरी बिल्डिंग को दिखाते हुए。0
0
Report
बिजनौर के खिरनी गांव के नाले में मगरमच्छ: ग्रामीणों में दहशत, रेस्क्यू सफल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--मंडावर के गांव खिरनी में आबादी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के नाले में मगरमच्छ मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया।सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने नाले से मगरमच्छ को बाहर निकाला।मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
बीकानेर नगर निगम चुनाव: दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबरनगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में मतदान जारी बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास ने भी किया मतदान वार्ड नंबर 59 स्थित जुगल भवन के मतदान केंद्र पर डाला वोट सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें जेठानंद व्यास ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी मतदान के बाद विधायक ने आमजन से भी अधिक से अधिक मतदान की अपील की बीकानेर में सुबह 7 बजे से लगातार जारी है वोटिंग केंद्रीय मंत्री, विधायक और तमाम दिग्गज नेता भी कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग आज के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा और सियासी भविष्य भी दांव पर बीकानेर नगर निगम के 79 वार्डों के लिए मतदाता आज करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला0
0
Report
Advertisement
बिहार के मुंगेर में डिप्टी ज़िला अधिकारी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:MUNGER (BIHAR): DISTRICT MAGISTRATE NIKHIL DHANRAJ NIPANIKAR VISITS FLOOD-AFFECTED PEOPLE VISUALS NIKHIL DHANRAJ NIPANIKAR (DISTRICT MAGISTRATE) S/B REAX0
0
Report
कानपुर में बाढ़ के तेज बहाव में कार डूबकर दो युवकों की मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के बचऊंपुर गांव के पास सोमवार देर शाम बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। कार सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार देर रात दोनों के शव बरामद कर लिए गया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों युवक हसी मजाक करते हुए कार से टिकरा से सुरार की तरफ जा रहे थे। बचऊंपुर गांव के पास पांडु नदी पर बने पुल के आसपास सड़क पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूबी हुई थी। इसके बावजूद दोनों ने कार से पानी पार करने का प्रयास किया। तेज बहाव के चलते कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोलर का कारोबार करते थे। सोमवार को काम निपटाने के बाद एक युवक अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों युवक कार से जाते हुए दिखाई दिए लेकिन वापस लौटते नजर नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने बाढ़ के पानी में कार बहने की आशंका जताते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को एसडीएम अभिनव सिंह, तहसीलदार और एसीपी पनकी की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। शव बरामद होने के बाद क्रेन की मदद से कार को भी बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
त Tirath Singh Rawat becomes BJP National Vice President, grand welcome in Jaspur
Jaspur, Uttarakhand:भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के जसपुर पहुंचे तीरथ सिंह रावत का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से नवाजे जाने के बाद आज उत्तराखंड के कुमाऊं प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जसपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनय कुमार रुहेला, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिला चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान डॉक्टर एमपी सिंह चौहान विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, भाजपा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक खन्ना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और धर्मपुर चौक से जसपुर के मुख्य मार्ग से रोड शो करते हुए जसपुर नगर के बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कहा कि कल से उत्तराखंड के हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुँच रहे हैं और कहा कि आगामी समय में भाजपा मिशन 2027 पूरी तैयारी में है और इस बार फिर उत्तराखंड में भाजपा का परचम लहराएगा इसमें कतई संकोच नहीं है कहा कि केंद्र में मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास हर आम जनमानस के लिए कार्य कर रही है।0
0
Report
Advertisement
BANBHOOLPURA रेलवे जमीन मामले के फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा चाक-चौबंद
Noida, Uttar Pradesh:HALDWANI (UTTARAKHAND): SECURITY HEIGHTENED IN HALDWANI’S BANBHOOLPURA AREA AHEAD OF SUPREME COURT VERDICT OVER BANBHOOLPURA RAILWAY LAND CASE/ VISUALS/ REAX0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगरपालिका के लिए मतदान शुरू, 35 वार्डों में 130 प्रत्याशी मैदान में
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर नगरपालिका चुनाव 2026 शहरी सरकार के लिए मतदान शुरू हुआ सुबह सात बजे से सांयकाल 6 बजे तक मतदान कुल 35 वार्डों के लिए 130 प्रत्याशी मैदान में शहरी सरकार के लिए 29813 मतदाता कर रहे मतदान 15495 पुरुष तथा 14317 महिला और एक ट्रांसजेंडर मतदाता चुनेंगे शहरी सरकार अति संवेदनशील तथा संवेदनशील बूथों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात प्रशासन मुस्तैद एंकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका क्षेत्र में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हुआ नगरपालिका के 35 वार्डों से 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं चुनाव में भाजपा के 33 कांग्रेस के 32 बसपा के 2 आरएलपी का 1 प्रत्याशी मैदान में है जबकि अन्य प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं कुल 29,813 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 15,495 पुरुष 14,317 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं0
0
Report
प्रतापगढ़ और अरनोद में मतदान शुरू, बूथों के बाहर कतारें
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। दोनों निकायों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों में मतदान के लिए 42 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 35 हजार 895 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 17 हजार 689 पुरुष, 18 हजार 205 महिला और एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। नगर परिषद क्षेत्र में 107 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में दर्ज होगा। वहीं, अरनोद नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 5 हजार 190 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 2 हजार 579 पुरुष और 2 हजार 611 महिला मतदाता शामिल हैं। अरनोद में 65 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों निकायों को मिलाकर कुल 41 हजार 85 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि कुल 172 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
