201310
ग्रेटर नोएडा में व्यापारी के हत्या मामले का खुलासा, दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:9 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में व्यापारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। थाना बीटा दो और स्वाट टीम ने आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रवीण को एलजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि प्रवीण ने व्यापारी को 11 लाख रुपये देने के बहाने बुलाया और फिर उसे हत्या कर शव को जंगल में छुपा दिया। पुलिस ने जांच करके हत्या का खुलासा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगंज में LPG आपूर्ति सामान्य, होम डिलीवरी शुरू; स्टॉक 6,951 से अधिक
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला पदाधिकारी ने दावा किया है कि ज़िले में LPG की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। समाहरणालय में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 6,951 से अधिक है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है। ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक संचालित हो रहा है। जिला का कंट्रोल रूम से कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसका निष्पादन कर दिया गया है। वही जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।0
0
Report
बिहार कांग्रेस ने असम CM का पुतला दहन कर विरोध जताया
Patna, Bihar:लोकेशन— पटना कांग्रेस पुतला दहन आज बिहार कांग्रेस के नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और सरकार व मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. पत्रकारों से बातचीत में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे नेता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और पुलिस की प्रताड़ना के विरोध में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है जो आरोप लगाए गए हैं वो बेहद गंभीर हैं. अगर आपकी पत्नी भारतीय नागरिक हैं, पासपोर्ट सही है, विदेश का पासपोर्ट आपके पास है तो इसका जवाब देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ध्यान भटकाने के लिए पुलिस से गंदी-गंदी गालियां दिलवाई गईं.हमारे नेता को डराने की कोशिश की जा रही है। बाइट — राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता समीक्षा: 2026-27 में एक घोषणा पूरी, शेष समयबद्ध क्रियान्वयन निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर महिला एवं बाल विकास विभाग समीक्षा बैठक उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्त निर्देश 2026-27 की 11 में से 1 घोषणा पूरी, बाकी समय पर पूरी करने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाएं बेहतर करने के आदेश स्कूलों के साथ समन्वय कर प्री-स्कूल गतिविधियों को बढ़ावा किराए के भवनों से आंगनबाड़ी को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को बेहतर सेवाएं देने पर जोर0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर को 17.59 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का तोहफा, शिक्षा-ढांचे में नई गति
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर को मिली 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई गति नारायणपुर जिले के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान जिले को 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 11 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई दिशा दी। कलेक्टर नम्रता जैन ने जानकारी दी कि इन कार्यों में नेशनल हाईवे 130डी का मजबूतीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी व रीडिंग जोन) प्रमुख हैं। ये परियोजनाएं डीएमएफ और नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत हैं, जो शिक्षा और आवागमन दोनों को बेहतर बनाएंगी। वी. ओ. 01 - मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर के निर्माण से नारायणपुर और अबूझमाड़ के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा, जिससे वे इंजीनियर, डॉक्टर और शासकीय सेवाओं में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने नेशनल हाईवे 130डी के सुदृढ़ीकरण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आवागमन आसान होगा और विकास को गति मिलेगी। साथ ही, उन्होंने प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समन्वय की सराहना की। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे अब नारायणपुर और अबूझमाड़ के विकास का रास्ता और आसान हो गया है। इस अवसर पर जनहितकारी योजनाओं के तहत 3 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रुपये के चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के अंतर्गत 25 लाभार्थियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।0
0
Report
कप्तान सिंह यादव के बयान से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े, थ्रेट्स बढ़े
Rewari, Haryana:Zee मीडिया से खास बातचीत में बोले पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह यादव...\nदिल्ली विधानसभा की घटना बताती है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन कुछ नहीं है सुरक्षित....\nइस तरह की घटना दर्शाती है सुरक्षा व्यवस्था में चूक...\nलगातार हो रहे अटैक दर्शाते हैं कि आतंकवादी कर रहे बेखौफ काम...\nहरियाणा के मुख्यमंत्री को मिले थ्रेट्स को गंभीरता से लेना चाहिए.....\nथ्रेट्स देने वालों के ऊपर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई....\nगृहमंत्री और सरकार को लेना चाहिए इस पर तुरंत एक्शन....\nकृषि मंत्री के बारिश से किसानों को फायदा होने वाले बयान पर बोले; इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कृषि मंत्री को है कितना ज्ञान...\nकिसानों की सरसों व गेहूं की फसल हो रही खराब...\nकिसानों के लिए यह संकट का समय....\nकृषि मंत्री का यह बयान हास्य पद....\n165 दिन से रामगढ़ भगवानपुर गांव के लोग दे रहे धरना...\nअगर नहीं बनवाना था अस्पताल तो नहीं देना चाहिए था केंद्रीय मंत्री को आश्वासन....\nअब राव इंद्रजीत सिंह बोल रहे की रेवाड़ी में बनेगा अस्पताल....\nरेवाड़ी विधायक ने किया बस अड्डे का श्री गणेश, आज तक नहीं हुआकाम शुरू....\nकैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के बयान को बताया बचकाना बोले; दक्षिण हरियाणा में जन्मा व्यक्ति ही कहलाएगा दक्षिण हरियाणा का मुख्यमंत्री...\nबाहर से आकर मुख्यमंत्री बना तो वह दक्षिण हरियाणा का नहीं ...\nस्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के बयान को बताया सही; बोले दक्षिण हरियाणा से ही होना चाहिए मुख्यमंत्री....0
0
Report
हुड्डा के मंडी दौरे से MSP खरीद पर किसानों की शर्तें खत्म करने का दावा
Rohtak, Haryana:प्रदेश भर की मंडियों का दौरा करेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांपला से की शुरुआत एमएसपी पर खरीद करने की बजाय किसानों पर नई-नई शर्तें थोप रही है बीजेपी- हुड्डा रोहतक, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशभर की मंडियों का दौरा करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सांपला की मंडी से की है। हुड्डा ने यहां पहुंचकर किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से मुलाकात की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उन्हें लगातार प्रदेशभर के किसानों से मंडियों में फैली अव्यवस्थाओं की सूचना मिल रही है। क्योंकि बीजेपी सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर रोज नई-नई शर्तें थोप रही है। पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर और वेरिफिकेशन जैसी शर्तों को पूरा करने में ही किसान उलझकर रह जाते हैं और उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। एक तरफ सरकार के अत्याचार और ऊपर से मौसम की मार, किसान बीच में पिसकर रह गए हैं। लगातार हो रही बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाए सरकार में बैठे मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी। विपक्ष के सरकार से मांग है प्रति क्विंटल किसानों को बोनस दिया जाए। साथ ही, नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरकार को मंडियों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर, फालतू की शर्तों को हटाकर जल्द से जल्द फसलों की खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। सरकार तक किसानों की बात पहुंचाने के लिए वो खुद प्रदेशभर की मंडियों का दौरा करेंगे और किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। इसका ऐलान करते हुए उन्होंने अपना शुरुआती कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के तहत वह सांपला के बाद बुधवार को नारायणगढ़, साढ़ौरा, बराड़ा और अंबाला जाएंगे। वीरवार को हुड्डा पिपली और करनाल की अनाज मंडियों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के तमाम विधायकों को भी निर्देश दिया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की मंडियों में जाकर किसानों की आवाज उठाएं और सरकार व प्रशासन को सचेत करें।0
0
Report
Advertisement
जंडली क्षेत्र में शव मिलने से अस्पताल में माहौल गमगीन, जसपाल डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहक
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में आज उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब भारी तादाद में लोग वहां इकट्ठा होने शुरू हुए। दरअसल, डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 थाना इलाके के तहत आने वाले जंडली क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान जंडली निवासी जसपाल के रूप में हुई है, जो डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करता था।0
0
Report
रायपुर में 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि स्कूल में हुए पुराने विवाद के चलते दो नाबालिगों ने छात्र को रास्ते में रोककर मारपीट की और चाकू से वार करने का प्रयास किया, जिसमें छात्र के पैर में चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया है और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
रायपुर में विवाद के बाद कोल्ड स्टोर मजदूर की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में आपसी झगड़े ने एक मजदूर की जान ले ली। उरला थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वाल्व बंद करने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर پना से वार कर दिया, जिससे घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के हरिनगर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट: सीसीटीवी से बदमाशों की तस्वीर सामने
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरिनगर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट तीन बदमाश बाईक पर आए सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तस्वीर पश्चिमी जिला के हरिनगर इलाके में दिन-दहाड़े एक दुकान से तीन बदमाश चाकू की नोक पर दुकान में घुसे और चाकू की नोक पर दुकान की दराज से नगदी और दुकानदार के हाथों से सोने का कड़ा निकाल कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। हालाँकि पास के लोगों ने दुकानदार की मदद करने की कोशिश करने के लिए दुकान पर गए लेकिन जैसे ही बदमाश चाकू लहराते हुए उनके तरफ आए तो वे थम गए और उसके बाद एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा और बाकी बदमाश आए और शोर मचाया गया तो बदमाश बाइक पर गुरुद्वारा की तरफ से फरार हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है ताकि बदमाश जल्द से जल्द पकड़े जा सकें। इस घटना के बाद से पीड़ित दुकानदार इतना डर गया कि मीडिया के सामने भी बोलने से इंकार कर दिया।0
0
Report
लखीमपुर में गिद्धों के 26 शव मिलने से हड़कंप, विषाक्त आहार संभव
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:प्रकृति के सफाई कर्मी के रूप में जाने जाने वाले गिद्ध जिनकी तादाद वैसे ही काफी कम हो गई थी। अचानक लखीमपुर में 26 गिद्धों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने गिद्धों के इतनी बड़ी तादाद में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया विषाक्त मांस खाने से मौत की संभावना जताई जा रही है। मामला बीरेा थाना इलाके के सेमरिया गांव का बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने सभी गिद्धों के शव इकट्ठा कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीते दिवस चार कुत्तों की मौत हो जाने की बात सामने आई थी। इन कुत्तों के शव खुले में छोड़ दिए गए थे। इसके बाद आज अचानक इतनी गिद्धों की मौत हो जाने से दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
चंबल नदी पर बनेगा देश का सबसे लंबा जल सेतु, राजस्थान में पानी की क्रांति
Jaipur, Rajasthan:रामजल सेतु परियोजना की प्रगति पर मंगलवार को कहा गया कि चंबल नदी पर निर्मित एक्वाडक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इसे प्री कॉस्ट एवं प्री स्ट्रेस तकनीक पर आधारित देश का पहला और सबसे लंबा एक्वाडक्ट बताया गया है, जिसके बनने से मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में पेयजल के साथ सिंचाई का पानी भी उपलब्ध हो सकेगा। रामजल सेतु परियोजना की प्रगति दिन-ब-दिन तेज हो रही है। चंबल नदी के ऊपर बनने वाले एक्वाडक्ट का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इंजीनियरिंग की खूबियाँ दर्शाने वाले इस जल सेतू के पूरा होने के बाद यह पूरे क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के पानी की आपूर्ति को पुनर्गठित करेगा। चंबल पर बनने वाले जल सेतु की कुल लंबाई 2.3 किलोमीटर है, चौड़ाई 45 मीटर है, शुरूआती चरण में पेयजल के लिए 250 क्यूसेक और फिर सिंचाई के लिए 425 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की योजना है। एक्वाडक्ट की ऊँचाई लगभग 30 मीटर रखी गयी है। यातायात के लिए बीच में मार्ग रहेगा और दोनों तरफ नहरें होंगी। निर्माण स्थल पीपल्दा गोहाटा से समेल गांव इंद्रगढ़ के बीच बन रहा है। रामजल सेतु परियोजना पर सरकार 24,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। अगले दो साल में परियोजना के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य है। बारां में रामगढ़ और महलपुर बैराज बन रहे हैं, कोटा में नौनेरा बांध बनकर तैयार हो गया है, अब पंप हाउस बनाने का काम तेज़ किया जाएगा और इन बैराजों को आपस में जोड़ा जाएगा। पंप हाउस से पानी को चंबल के ऊपर एक्वाडक्ट बनाकर बूंदी जिले के इंद्रगढ़ के पास मेज नदी में लाया जाएगा। এরপর पानी मेज नदी से उनियारा के गलवा डेम, बीसलपुर बांध, पुष्कर के मोर सागर तक पहुंचाया जाएगा, फिर गलवा से इसरदा बांध, जयपुर के रामगढ़ बांध और भरतपुर के बंध बरैठे तक पानी परियोजना के जरिये पहुँचाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए रोज़ निगरानी और ठोस मॉनिटरिंग जारी है ताकि पूर्वी राजस्थान में पानी की आपूर्ति समय पर हो सके।0
0
Report
Advertisement
शिवराज सिंह चौहान बोले: राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप, नकली खाद-बीज पर कानून
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू इन्जेस्ट 142 जयपुर में पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक राज्य की जलवायु, मिट्टी, पानी की उपलब्धता अलग-अलग है। इसलिए हरेक राज्य का कृषि का अलग रोड़मैप बनाया जाएगा। प्रयोगशाला के अनुसंधान को किसान के खेतों तक पहुंचाएंगे। किसानों को सलाह दी जाएगी कि वो कौनसी फसल उगाएं। फार्मर ID को लेकर चौहान ने कहा कि सभी किसानों का डेटाबेस बनाया जाना जरूरी है। इसके उपयोग से किसानों तक सरकारों द्वारा सीधे लाभ पहुंचाए जा रहे हैं। अगले सीजन से किसानों को खाद का वितरण भी फार्मर आईडी के जरिए किया जाएगा। इससे खाद की चोरी रोकने में मदद मिलेगी। अभी देश में अनाज बहुत है, लेकिन दलहन और तिलहन आयात करना पड़ता है। इसके उत्पादन के लिए हरेक राज्य ने टारगेट तय किए हैं। नकली खाद, नकली कीटनाशक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीना की कार्रवाईयों की सराहना की। चौहान ने कहा कि नकली खाद-बीज के खिलाफ जल्द कड़ा कानून लाया जाएगा। ईरान-अमेरिका युद्ध से खाद की कमी तो नहीं होगी, इस सवाल पर चौहान बोले कि अभी देश में किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है। राज्य के किसानों के फसल नुकसान को लेकर कहा कि सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।0
0
Report
रुद्रपुर के ईएसआई अस्पताल की व्यवस्था सुधार की मांग तेज
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग– esi अस्पताल की खराब व्यवस्थाएं स्थान– उधम सिंह नगर एंकर – रुद्रपुर में स्थित ईएसआई अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं को लेकर अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। विधायक शिव अरोड़ा, सिडकुल इंटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली से आई ईएसआई नॉर्थ मेडिकल कमिश्नर कमलेश हरीश के सामने सुविधाओं की भारी कमी और रेफरल सिस्टम में लापरवाही को लेकर तीखी नाराजगी जताई गई। विधायक शिव अरोड़ा ने अस्पताल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे “सफेद हाथी” करार दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल बना तो है, लेकिन यहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा और कई मामलों में उन्हें रेफर भी नहीं किया जाता, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। कंपनियों का कहना है कि कर्मचारियों को इलाज के लिए बरेली और हल्द्वानी जैसे शहरों में जाना पड़ रहा है। औद्योगिक संगठनों ने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों को करीब 30 किलोमीटर दूर भेजना पड़ता है, जो उनके लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। विधायक ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं और ऑपरेशन थिएटर भी सही तरीके से संचालित नहीं हो रहा जबकि यह अस्पताल औद्योगिक क्षेत्र के बीच स्थित है और हजारों मजदूर इस अस्पताल से जुड़े हैं, ऐसे में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं ईएसआई कमिश्नर कमलेश हरिश ने विधायक को अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार का आश्वासन दिया।0
0
Report
रायपुर में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कsselर, स्टॉक ट्रेडिंग के झांसे में आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से बड़ी खबर.. रायपुर में 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म.. स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म.. आरोपी ने शंकर नगर स्थित ऑफिस में पीड़ित युवती को नशीली ड्रिंक देकर बनाया हवस का शिकार.. पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को किया गिरफ्तार.. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
Advertisement
