Back
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश का
Jasrana, Uttar Pradesh
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी के निर्देश पर तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री अविनाश पाण्डेय जी के आह्वान पर आज कांग्रेस जनों द्वारा जसराना ब्लॉक पर मनरेगा का नाम बदलने के विरोध पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्री यश दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसजनो द्वारा जसराना ब्लॉक पर जोरदार नारेबाजी के साथ धरना दिया गया। जिसमें यश दुबे द्वारा सर्वप्रथम बताया गया कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने गांधी जी का नाम हटाकर मनरेगा को खत्म किया गया है उसका हम सभी कांग्रेसीजन विरोध करते हैं तथा जब तक मनरेगा को उसके पुराने स्वरूप में वापस लागू नहीं किया जाता हम लोग जनता की लड़ाई इसी प्रकार कर सड़क से लेकर संसद तक लड़ते रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि केंद्र की और प्रदेश की जनविरोधी सरकार गांधी जी से सदैव नफरत करने का कार्य करती है गांधी की हत्यारे आज सत्ता में बैठे हुए हैं और वह जन विरोधी कार्य करने से चूक नहीं रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश शर्मा तथा पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की तथा प्रदेश की सरकार किसानों और मजदूरो का दमन कर रही है जो मनरेगा ने कोविड के समय पर मजदूरों को उनका परिवार चलाने के लिए रोजगार उपलब्ध कराया उस मनरेगा को खत्म करके उसकी गारंटी को खत्म करके केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों और मजदूरों पर कड़ा प्रहार कर रही है जो कि कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तथा आगरा मंडल प्रभारी संत कुमार एवं पीसीसी सदस्य मनोज भटेले ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मजदूर किसानों और असहाय लोगों की लड़ाई लड़ता रहेगा जब तक उसे न्याय नहीं मिलता। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसजन मनरेगा को पुनः लागू करो तथा मजदूरों को उनके काम की गारंटी वापस दो, केंद्र की जन विरोधी सरकार नहीं चलेगी, बापू तेरा यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, चंद्रकांत यादव सदस्य पीएससी, मनोज भटेले सदस्य पीएससी, एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी संत कुमार, पूर्व सचिव अनिल जाटव, नगर महासचिव खजांची दिवाकर, अमर सिंह, गुरदीप सिंह,पंकज, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी विजय शर्मा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विभूति सिंह बघेल,गुलशन शर्मा,रामेन्द्र चक,प्रवीन बघेल,हरिओम, जतिन यादव, प्रांजल यादव, कुलदीप यादव, मोहित यादव, शिवम यादव,बिट्टू यादव, अंकुल यादव, रामू यादव, राहुल कश्यप, रोहित कुमार ,दिनेश, अचल प्रताप ,सौरभ, अभिषेक यादव, अभिषेक पचौरी, ताराचंद्र, कान्हा पंडित ,गोपाल पंडित ,धीरज, संग्राम यादव, अमन यादव, रंजेश यादव, धीरज यादव, अभिषेक यादव, विमल यादव, विमलेश यादव, भेरू सिंह,लव प्रतीक, कुंवर पाल सिंह, बेताल सिंह, बेनीराम श्रीवास्तव,टिंकू, रजनीश शर्मा, दरवेश, नितिन कुमार, शैलेश कुमार, धीरेंद्र दिवाकर, वरुण कुमार, टीटू गौतम कुमार, सुंदरलाल लोग उपस्थित थे।
सादर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 06, 2026 18:46:030
Report