Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283136

प्रबुद्ध सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी पर हुई चर्चा जसराना। जसराना स्थित एक गेस्ट हा

Nov 08, 2025 12:42:08
Jasrana, Uttar Pradesh
प्रबुद्ध सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी पर हुई चर्चा जसराना। जसराना स्थित एक गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे। सम्मेलन में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को आयोजित होने वाली विधानसभा यात्रा की कार्यशाला भी संपन्न हुई। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Nov 08, 2025 14:14:09
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन 15 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक किया जाएगा। मोहत्स्व में पहली दफा विदेश मंत्रालय बना पार्टनर, 51 देशों में धूम, 7 कंट्री की शिल्पकला दिखेगी, 25 स्कॉलर्स अपनी रिसर्च रखेंगे। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव में शिरकत करेंगे। कुरुक्षेत्र:- अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन अबकी बार 15 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक किया जाएगा। और 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे और 15 नवंबर को हरियाणा के राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मेले का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे। जिले में 15 नवंबर से शुरू हो रहे 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। पहली बार 51 देशों में महोत्सव के रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव में मध्य प्रदेश को स्टेट पार्टनर बनाया गया है。 इनका लाइव प्रसारण दुनिया भर के दर्शकों तक Reach किया जाएगा। यह पहल विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से की गई है, जो महोत्सव में पार्टनर की भूमिका निभाएगा। पहली दफा MEA महोत्सव में पार्टनर के तौर पर सहयोग कर रहा है। MEA ने 51 कंट्रीस को जोड़ने के साथ स्कॉलर्स और क्राफ्टमैन को महोत्सव में आने न्योदा दिया है। महोत्सव में पहली बार 7 देशों के शिल्पकार (क्राफ्टमैन) अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करेंगे। ये कलाकार पारंपरिक हस्तशिल्प, चित्रकला और सजावटी वस्तुओं के जरिए महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव में श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, ईरान, इजिप्ट, तुर्कमेनिस्तान और युगांडा की शिल्पकला देखने को मिलेगी। 24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होंगे और 1 दिसंबर तक चलेंगे। इस बीच 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे。
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 08, 2025 14:13:40
Ranchi, Jharkhand:आगामी 14 से 20 नवंबर तक देवघर में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज के मुख से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब सभागार में आयोजकों द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रदीप मिश्रा जी उपस्थित थे, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। विवेक उपाध्याय ने बताया कि पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज आज के युग के सर्वाधिक लोकप्रिय शिव कथावाचक हैं, जिनकी कथाएं न केवल धार्मिक दृष्टि से गूढ़ हैं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना से भी ओतप्रोत हैं। देवघर में वे पहली बार कथा करने जा रहे हैं, जो भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र स्थल है। यह आयोजन विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसका कोई व्यक्तिगत यजमान नहीं होगा—स्वयं भगवान वैद्यनाथ ही यजमान होंगे, और समस्त व्यवस्था गुरुदेव के संसाधनों से होगी। देवघर वह स्थान है जहाँ माता पार्वती का हृदय और भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग एक साथ स्थित हैं, जो पूरे विश्व में अद्वितीय संयोग है। इस कथा का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और भगवान शिव के बीच के प्राचीन संबंध को पुनर्जीवित करना है। कथा की तिथि भी विशेष संयोग लेकर आई है—इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष का उत्सव भी मनाया जाएगा। पूज्य गुरुदेव का मानना है कि आर्थिक विकास के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी समान रूप से आवश्यक है, क्योंकि धर्म से जुड़ा व्यक्ति अधिक नैतिक, अनुशासित और संवेदनशील होता है। इसी भावना से वे भगवान शिव की भक्ति को सरल रूप में जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और उनका संदेश है—“एक लोटा जल, सभी समस्या का हल।” उनकी कथाओं की लोकप्रियता का आलम यह है कि लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए आते हैं और कई बार उन्हें अपील करनी पड़ती है कि लोग घर से ही कथा सुनें। देवघर में कथा की तैयारियाँ 200 दिनों से चल रही हैं, जहां प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे की व्यवस्था, CCTV कैमरे, एलईडी स्क्रीन, एंबुलेंस और चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि संस्कृति, समाज और श्रद्धा के नवजागरण का एक ऐतिहासिक पर्व है, जो देवघर की पवित्र भूमि से भारत के आध्यात्मिक एकत्व का संदेश देगा।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 14:13:21
Patna, Bihar:बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि पहले विपक्ष का दर्द समझो उनका दर्द नहीं समझते हो. पहले चरण के खबर जो जमीन की आई है उसके बाद विपक्ष अभी अपना बाल नोच रहा है. यह बहुत बड़ी हार की चटपटा हाथ है अभी बिल्कुल बिहार की जनता सुन ले कि 11 को चुनाव है विपक्ष को इतना करारा जवाब दो कि इनलोगो का जमानत जप्त हो जाए. बिहार को बर्बाद कर किन लोगों ने रखा था एक गली बनाकर के रखा था यह मौका बढ़िया है. मोदी जी पूरी ताकत लगा रहे हैं. डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास की ओर ले जा रही है. 14 तारीख के बाद जो सरकार बनेगा बिहार इतनी ऊंची छलांग लगाएगा पूरा देश देखेगा और सबसे बड़ा राज्य बनाकर हर तरह आगे बढ़ेगा. 11 को जबरदस्त वोटिंग होगी हर युवा के भविष्य अब बिहार में तय होगा. पहले यहां कट्टा चलता था और हमें को जान से मारने की धमकी आ रही है और अगर सरकार आ जाए तो क्या होगा.
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Nov 08, 2025 14:12:04
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 08, 2025 14:11:34
Madhubani, Bihar:मधुबनी पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव। राजनगर विधानसभा के अंधराठाढ़ी में जन सभा को संबोधित किया। राजनगर सीट से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी विष्णुदेव मोची हैं। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के आय दुगुनी करने का वादा किया था जो पूरी नहीं हुई। महंगाई आसमान छू रही है, डीजल पेट्रोल गैस बाइक का दाम दुगुनी से अधिक बढ़ गयी, महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। बीजेपी के एजेंडे में कभी नौकरी थी ही नहीं। दस बीस सालों में एक भी उद्योग नहीं लगाया अब कहते हैं उद्योग लगाएंगे। तेजस्वी ने जब सभी परिवार में नौकरी देने की बात की तो कहते हैं नौकरी देंगे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 08, 2025 14:11:16
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक राज्य में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तवर ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं लगभग 250 से 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई जिनमें रोड सेफ्टी, ऑपरेशन गरीमा, घटित साइबर क्राइम में 1930 हेल्पलाइन की उपयोगिता, आत्म-कौशल विकास, कालिका यूनिट की भूमिका एवं महत्व, सिटिजन राजकॉप एप का महत्व तथा नये कानूनों की जानकारी शामिल रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाना रहा।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 08, 2025 14:11:04
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दहेज हत्या की ‘मृतका’ मिली जिंदा, प्रेमी संग ग्वालियर में पत्नी बन गुजार रही थी दाम्पत्य जीवन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा… ‘मृतका’ मिली जिंदा: गाजीपुर में दहेज हत्या की मृत बताई गई विवाहिता रुचि पुलिस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र के साथ दूसरी शादी करके जीवित मिली। झूठा निकला दहेज हत्या केस: पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुरालियों पर दर्ज दहेज हत्या और शव गायब करने का मुकदमा पुलिस जांच में झूठा पाया गया। कानूनी कार्रवाई की तैयारी: सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों पर अब आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब रुचि की सांस और पति पुलिस प्रशासन से न्याय की लगा रहा गुहार, कहा अब उनके खिलाफ हो कार्रवाई मामला गाजीपुर सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है। राजवंती देवी ने अपनी बेटी रुचि की शादी वर्ष 2023 में राजेंद्र यादव, निवासी हथौड़ा थाना खानपुर गाजीपुर से की थी। बीते 3 अक्टूबर को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, शव गायब करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें पता चला कि रुचि जिंदा है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र यादव के साथ रह रही है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर विवाहिता को कल दिनांक 7 अक्टूबर को बरामद किया और गाजीपुर लेकर आई। पूछताछ में रुचि ने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। वह कक्षा 10वीं से ही रेवई गांव निवासी गजेन्द्र से प्रेम करती थी और मौका मिलते ही उसके साथ भागकर दूसरी शादी कर ली। सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने कहा “पुलिस जांच में दहेज हत्या का आरोप पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत पाया गया है। विवाहिता को ग्वालियर से जिंदा बरामद किया गया है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” रुचि के पहले पति राजेंद्र राम ने कहा कि “हम लोग निर्दोष हैं, हमें झूठे केस में फंसाया गया। जून 2023 में हमारी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी हमारे साथ कभी नहीं रही, हमेशा झगड़ा करती थी, उसके घर वाले सब जानते थे कि वो किसी और से प्रेम करती है, लेकिन जानबूझकर हमें फंसा दिए। जब हम इसी जून में विदाई कराने गए, तो उनके घर वालों द्वारा बताया गया कि वह वहां नहीं है। हमने उनके गांव के थाना सादात के पास भीमापार चौकी में शिकायत की थी, पर उल्टा हमारे ऊपर मेरी सास राजवंती देवी और ससुराल पक्ष द्वारा झूठा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लेकिन अब जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की है, हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जिन्होंने हमें झूठे केस में फंसाया।” राजेंद्र की मां कमली देवी ने कहा “बहू रुचि का कहीं और चक्कर था। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। झूठा केस लगाकर हमें बहुत परेशान किया गया। पुलिस ने सच सामने लाकर अच्छा काम किया। अब हम पुलिस में शिकायत करेंगे कि जिन्होंने हम पर फर्जी केस कराया, उन पर सख्त कार्रवाई हो और जो गहना-पैसा हमारा लिया गया है, वह हमें वापस दिलाया जाए।” fिलहाल पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अधिकारियों के अनुसार, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अब देखना है मृतका के जिंदा मिल जाने के बाद पुलिस झूठे आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Nov 08, 2025 14:10:26
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के कस्बा इंदरगढ़ में सनातन का विरोध करने वालों और सनातन समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प के दौरान पुलिस ने हल्की लाठी चार्ज और पानी की बौछार से स्थिति को नियंत्रित किया। इंदरगढ़ निवासी दामोदर यादव और उनके समर्थक धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का समर्थन कर रहे थे। दामोदर के भाई केशव यादव ने अपने गृह क्षेत्र में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला जलने का ऐलान किया था, जिससे सनातन और दामोदर पक्षा के बीच टकराव बढ़ गया। पुलिस ने फिलहाल मामले को नियंत्रण में कर लिया है। दामोदर के क्षेत्र में सनातन समर्थकों ने कल दामोदर का पुतला दहन कर नारेबाजी की थी; आज दामोदर समर्थक पहुंचे थे, लेकिन सनातन पक्ष के सामने आने से उन्होंने रैली निकाली और थाने का घेराव किया पर पुतला नहीं जला पाए।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 08, 2025 14:09:50
Kurukshetra, Haryana:जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणी जाट धन्ना भक्त की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण समारोह, गीता मनीष स्वामी ज्ञानानंद महाराज,कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने की शिरकत कुरुक्षेत्र:- अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आज संत शिरोमणी जाट धन्ना भक्त की मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संत धन्ना भक्त के जीवन एवं उनकी कृषक भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने धर्मशाला में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क भोजन व आवास व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान कुरुक्षेत्र की अमूल्य धरोहर है。 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने धर्मशाला में चल रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया उन्होंने बताया कि इस धर्मशाला में 36 बिरादरी के लिए हर तरह की व्यवस्था है और धन्ना भक्त की शिक्षा जन जन तक पहुंचनी जरूरी हैं और यह शुरुआत उसी दिशा में मूर्ति स्थापित करके कर दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्नौर विधायक देवेंद्र कादयान ने की और उन्होंने कहा कि धन्ना भक्त की शिक्षा से समाज में सद्भाव बढ़ेगा। भविष्य में भी धर्मशाला में कोई भी समाजहित काम होगा प्रत्येक में सहयोग करने की बात कही。 अति वशिष्ट अतिथि सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मशाला का प्रशासन और समाज को हमेशा सहयोग मिलता रहा है धन्ना भक्त की प्रतिमा से प्रत्येक व्यक्ति को सरल जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। बाईट:- गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज बाईट:- पूर्वमंत्री सुभाष सुधा
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Nov 08, 2025 14:09:31
Jalpaiguri, West Bengal:जलपाईगुड़ी में एक बार फिर हड़कंप मचा देने वाले आरोप सामने आए हैं कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी करते हुए, बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म बांटने के बजाय जलपाईगुड़ी के वार्ड नंबर 2 स्थित रविंद्रनगर कॉलोनी के भाटाखाना इलाके में भीड़-भाड़ वाली जगह पर बेंचों पर बैठकर इन्यूमरेशन/फॉर्म बांट रहे हैं। शुक्रवार को रविंद्रनगर कॉलोनी इलाके के एक सामुदायिक भवन में फॉर्म बांटे गए। निवासियों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई। इसके बाद भी शनिवार को वही बीएलओ तृणमूल बीएलए के साथ उसी मोहल्ले में बेंचों पर बैठकर फॉर्म बांटते देखे गए। बीएलओ का दावा है कि वे घर-घर जा रहे थे, लेकिन घर पर लोग उपलब्ध नहीं थे, इसलिए आसपास के कुछ घरों के सदस्यों को सूचित कर एक जगह बैठकर फॉर्म बांटे गए। उनका कहना है कि घर-घर जाना नियमों में है, पर मैदान में उसे अक्षरशः पालन करना संभव नहीं हो रहा है। तृणमूल बीएलए राजदीप घोषाल ने बीएलओ के पक्ष में बात की और कहा कि काम ठीक से चल रहा है। यह आरोप इससे पहले भी उठे थे कि जलपाईगुड़ी में तिस্তা-तटबंध पर एक बीएलओ को कुर्सी-मेज पर बैठकर फॉर्म बांटते देखा गया था।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 08, 2025 14:07:46
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहरान क्षेत्र में दुकान बंद करके घर जा जाने की तैयारी में खड़े तीनों लोगों से अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से जोरदार मारपीट की. सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में नकाबपोश बदमाश सड़क किनारे खड़े दुकानदारों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं. एक व्यक्ति को अधमरा करके नकाबपोश बदमाश भाग निकले. थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नंदपुर की पूरी घटना बताई जा रही है. घायल एक व्यक्ति शिवम् की हालत गंभीर बताई जा रही है जो जिला अस्पताल में भर्ती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लगता है कि थाना रामपुर पुलिस का खौफ बदमाशों के सिर से उतर गया है. वहीं एसपी सिटी व्योम बिंदल کا कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top