फतेहपुर में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, दोनों ट्रैक्टर सीज
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव में युवाओं द्वारा ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। यह युवक अपने ट्रैक्टर का दम दिखाने के लिए बीच सड़क पर तार बांधकर स्टंट कर रहे थे, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को सीज कर कार्रवाई की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
