Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601

फतेहपुर में शादी के पहले हादसे में ड्राइवर समेत दुल्हन के भाई की मौत

ASAVNISH SINGH
Nov 09, 2025 07:03:57
Fatehpur, Uttar Pradesh
फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर शादी के पहले ही दो मौतों से पसरा मातम शादी का सामान वापस लेकर लौट रही ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंदक में पलटी हादसे में चालक समेत दुल्हन के भाई की मौके पर मौत शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम चलते ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से हुआ हादसा सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती पुल के समीप हुआ हादसा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Dec 12, 2025 00:45:59
Ranchi, Jharkhand:ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक मतदाताओं का विगत एसआईआर से मैपिंग पूरा* शहरी क्षेत्र के मतदाता मैपिंग के कार्य में करें सहयोग–के. रवि कुमार मतदाता, भारत निर्वाचन आयोग अथवा संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर जाकर भी विगत एसआईआर के मतदाता सूची में नाम ढूंढ सकते हैं। मतदाताओं को विगत एसआईआर में नाम ढूंढने में सहायता हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ट्यूटोरियल वीडियो किया गया जारी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत एसआईआर के मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में 70 % मतदाताओं का मैपिंग किया जा चुका है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे विगत एसआईआर के मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढने में सहयोग करें । के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को विगत एसआईआर में नाम ढूंढने में सहायता हेतु एक ट्यूटोरियल वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो ट्यूटोरियल की सहायता से मतदाता, भारत निर्वाचन आयोग अथवा संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर जाकर भी विगत एसआईआर के मतदाता सूची में नाम ढूंढ सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विगत एसआईआर के बाद राज्य में अन्य राज्यों से आए मतदाता एवं जिन मतदाताओं का विगत एसआईआर वाले मतदाता सूची से मैपिंग में कठिनाई आ रही है वे अपने संबंधित राज्य के सीईओ वेबसाईट अथवा भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट का प्रयोग करते हुए अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण https://voters.eci.gov.in/ का प्रयोग कर ढूंढ सकते हैं, वहीं झारखंड के मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in/ का उपयोग कर अपना अथवा अपने परिजनों का विवरण ढूंढ सकते हैं। के. रवि कुमार ने कहा है कि वैसे मतदाता जो विगत के एसआईआर की मतदाता सूची में विवरण नहीं ढूंढ पा रहे वे 1950 पर कॉल कर हेल्पडेस्क मैनेजर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि अधिक से अधिक पैतृक मैपिंग से एसआईआर के समय कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़ेगा एवं प्रक्रिया में आसानी आएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे ध्यान में रखकर कार्य करें。
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Dec 12, 2025 00:45:48
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में देर रात सड़क हादसा हो गया। यहाँ बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के डालमिया चीनी मिल के सामने की है। बताया जा रहा है कि यहां प्रवीण कुमार नाम का युवक बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से गन्ना भरकर ला रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को पहले टक्कर मारी। इसके बाद उसे कुचलते हुए ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 12, 2025 00:45:35
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के कोटा में जहाँ पुरानी रंजिश के चलते युवक धीरज साहू की नृशंस हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था और पुलिस ने सिर्फ 3दिनों में इस अंधी हत्या का राज़ खोल दिया है। मामला 30 नवंबर की रात का है। जब 26 वर्षीय धीरज साहू अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, लेकिन अगली सुबह गायब मिला। मोबाइल बंद था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना कोटा में दर्ज कराई थी। 7 दिसंबर को घोड़ामार गांव के बांधा तालाब में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसपी टीम, एसीसीयू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। शव की पहचान धीरज साहू के रूप में की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया परिवार और परिचितों से लगातार पूछताछ की और इसी के आधार पर दो संदिग्धों अनिल साहू और जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू तक पुलिस पहुँची। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि लगभग एक साल पुरानी रंजिश के चलते धीरज की हत्या की योजना बनाई गई थी। 30 नवंबर की रात मोटर पंप निकालने के बहाने धीरज को बुलाया गया और दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव पर पत्थर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया गया। मृतक के कपड़े और मोबाइल को कोरी डेम में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई मोटरसाइकिल, चाकू और पत्थर बरामद किए हैं। दोनों आरोपी अनिल कुमार साहू जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना कोटा पुलिस, एसीसीयू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ने इस अंधे कत्ल का 3 दिनों में खुलासा कर दिया।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 12, 2025 00:45:15
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में पति की बेरहमी, पत्नी की सब्बल से हत्या।तीन मासूम बच्चों के सामने हुई दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी फरार..... बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रात एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसने पूरे इलाके में डर और हड़कंप मचा दिया। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी संतोषी केवट अपने पति जितेंद्र केवट और तीन बच्चों के साथ पिछले दो महीनों से ग्राम लोफंदी में रहकर मज़दूरी कर रही थीं। खाने के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-सी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। गुस्से में तमतमाए जितेंद्र ने घर में रखे सब्बल से लगातार प्रहार किए और संतोषी को खून से लथपथ छोड़ दिया। घटना के समय उनके तीन मासूम बच्चे भी घर में मौजूद थे, जिनमें पाँच साल का बच्चा दौड़कर नानी को पूरी घटना बताने गया। इस हमले के बाद आरोपी पति फरार हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
Dec 12, 2025 00:17:01
37
comment0
Report
AAAkshay Anand
Dec 11, 2025 23:15:25
Noida, Uttar Pradesh:एटा बंगाल, एटा यूपी ना ... ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, भाजपा को सीधी चेतावनी नदिया जिले के कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा में कहा, "एटा बंगाल है, एटा यूपी नहीं ... (यह पश्चिम बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं), यहाँ आपकी हुकूमत नहीं चलेगी." मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने गरीब 'पैटी' बेचने वालों को पीटा। हमने कल रात सभी को गिरफ्तार कर लिया। हर जमावड़े में कुछ न कुछ बेचने वाले फेरीवाले होते हैं। तुमने एक गरीब फेरीवाले को पीटा है। गरीबों को परेशान करने वाले किसी व्यक्ति को मैं नहीं छोड़ूंगी." वहीं इस घटना को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के नाम पर पैदा किए गए 'भय के माहौल' से जोड़ते हुए, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "एसआईआर से लेकर गरीब विक्रेताओं के उत्पीड़न तक, सब कुछ चुनाव से पहले उनकी साजिश का हिस्सा है।"
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Dec 11, 2025 19:53:00
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top