Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601

फतेहपुर: महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति पर रंगदारी-धमकी का मामला दर्ज

ASAVNISH SINGH
Oct 27, 2025 10:32:40
Fatehpur, Uttar Pradesh
महिला आयोग की सदस्य, उसके कथित पी.एस. और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ प्रार्थिनी रजिया बेगम (61 वर्ष) निवासी बहुआ ने अदालत में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति और उसके कथित निजी सचिव (पी.एस.) अरविंद भदौरिया ने दुकान पर कब्जा करने, गाली-गलौज करने और ₹1 लाख की रंगदारी मांगने की कोशिश की 6 अगस्त 2025 को आरोपी पक्ष ने फोन पर धमकी दी कि दुकान खाली करो 7 अगस्त 2025 को आरोपियों ने बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सादे कागज़ पर जबरन हस्ताक्षर कराए शिकायत एसपी फतेहपुर, राज्य व राष्ट्रीय महिला आयोग तक भेजी गई थी, पर कार्रवाई नहीं हुई ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Oct 27, 2025 13:35:53
Cooch Behar, West Bengal:গোষ্ঠী কোন্দলে উত্তপ্ত কোচবিহারের ১ ব্লকের সুকটাবাড়ি অঞ্চল । তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দল ফের প্রকাশ্যে কোচবিহার সুটকা বাড়িতে। গতকাল রাত থেকেই ব্যাপক বোমাবাজি চলছিল কোচবিহার ১ নং ব্লকের সুটকাবাড়ি এলাকায়।। সোমবার সকাল হতেই ফের বোমাবাজি শুরু হয়। বোমের আঘাতেই গুরুতর জখম হন নুরনাহার বেগম নামে এক মহিলা। এরপরেই ইন্তাজ হক নামে এক ব্যক্তি বাড়ি থেকে বেরিয়ে বাজারের দিকে যেতে থাকলে রাস্তাতে তাকে কুড়ুল দিয়ে কোপানোর অভিযোগ ওঠে। তড়িঘড়ি ওই ব্যক্তিকে উদ্ধার করে স্থানীয় বাসিন্দারাই কোচবিহার এন জে এন মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে নিয়ে আসেন। বর্তমানে দুজনেই এখানেই চিকিৎসাধীন রয়েছেন。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 27, 2025 13:35:25
Munger, Bihar:उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने असरगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत में किया रोड शो। मुंगेर :असरगंज प्रखंड के रहमतपुर, मासूमगंज, कमराई, चाफा, सादपुर, माधोपुर, सतीस्थान और विक्रमपुर धुरिया गांवों में रविवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माधोपुर स्थित भोलेनाथ मंदिर एवं सतीस्थान गांव के प्रसिद्ध सती मंदिर में पहुंचकर हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गुंजा दिया।
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 27, 2025 13:35:09
Purnia, Bihar:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना चुनावी दौड़ा बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर से शुरू करती है। वहीं राहुल और तेजस्वी जननायक के उपाधि का चोरी कर रहे हैं । वह कहां निकले थे वोट चोरी का मुद्दा उठाने लेकिन यहां आकर जननायक की उपाधि का ही चोरी करके चले गए। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी । वहीं तेजस्वी यादव द्वारा जीतने के बाद वक्फ बिल फाड़े जाने के बाबत दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी चुनाव का समय है। अभी वह बहुत सारे जुमलेबाजी करेंगे। इतने दिन क्यों नहीं उन्होंने कुछ कहा। जनता सब समझती है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को और 2 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2 नवंबर को नवादा, आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर पटना में उनका रोड शो का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को जितना सौगात दिया है और डबल इंजन की सरकार में जिस तरह बिहार का विकास हुआ है। जनता इस बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी。
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Oct 27, 2025 13:34:51
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 27, 2025 13:34:38
Nalhar, Haryana:Story :- तिरवाड़ा- नई आयोजित तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा दुआ के साथ संपन्न हुआ। तब्लीगी जलसे में मुल्क में अमन-शांति के लिए लाखों हाथ एक साथ उठे हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के तिरवाड़ा-नई में तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा सोमवार को दुआ के साथ संपन्न हुआ। दुआ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने गंतव्य की तरफ चल दिए। तबलीगी जमात के प्रमुख हजरत मोलाना साद साहब ने पूरे मुल्क के लिए अमन शांति की दुआ कराई गई इसी के साथ तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा समाप्त हुआ। मौलाना साद साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि गलत कामों को छोड़ दें और अच्छाई के रास्ते पर चले जमातों में जाएं दीन से लोगों को जोड़े । पुनहाना में सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर पुलिस के जवान लगाए , इस्लामी जलसे में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को बहुत सारी मिसालें मिली। जलसे में हिंदू भाईयों ने किसी ने खाने का किसी ने चाय और किसी ने मेडिकल वग़ैरह का इंतज़ाम किया। इस इस्लामिक जलसे में लाखों लोग शामिल हुए। कुल मिलाकर तिरवाड़ा गांव में वॉलिंटियरों की मदद से तीन दिनों तक मुस्लिम समाज के लाखों लोग यहां जुड़े और किसी प्रकार का कोई वाद - विवाद सामने नहीं आया। बाइट :- मोहम्मद साबिर मजाहिरी जमीअत उलमा。 बाइट :- लतीफ एडवोकेट । बाइट :- रियाज खान एडवोकेट。
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 27, 2025 13:34:19
Barh, Bihar:मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र के औटा पंचायत में झाड़ फूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई। रामटोला गांव में अनिता कुमारी को देर रात सांप ने डंस लिया था। मृतका के पति धीरज कुमार ने बताया कि महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तभी वह किसी चीज के काटने पर जोर से चिल्लाई। जब उसने बिस्तर पर देखा तो उसके बगल में एक सांप बिस्तर में लिपटा पड़ा था। उसने अपने पति को बताया कि उसे सांप ने कई बार काट लिया है। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए महारानी मंदिर बड़हिया ले गए, जहां मंदिर के पुजारी ने महिला का झाड़ फूंक से इलाज किया। जब महिला की हालत और बिगड़ती चली गई, तब गांव के कुछ लोग उसे जबरदस्ती मोकामा रेफरल अस्पताल मोकामा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाथीदह के अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 27, 2025 13:33:52
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इस बार छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के हनुमान ताल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, हालांकि लगातार हो रही बारिश ने तैयारियों में थोड़ी मुश्किलें जरूर खड़ी कर दीं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की, ताकि व्रती महिलाएं बिना परेशानी पूजा कर सकें। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। महिलाओं ने तीन दिन से नीरजला व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भजन-कीर्तन और छठ मइया के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। अब श्रद्धालु उसी उत्साह के साथ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में हैं。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 27, 2025 13:32:51
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 27, 2025 13:32:27
Chaka, :उमर ने चुनाव आयोग को सलाह दी कि पूरे देश में एसआईआर लागू करने में जल्दबाजी न करें, वरना उन पर एक खास राजनीतिक दल की मदद करने का आरोप लगेगा। आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक राजनीति कर रही है, धर्म के आधार पर बने देश की 15% आबादी को संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उमर ने कहा, "बिहार में लोगों में SIR को लेकर संशय देखा है। हमें नहीं पता कि इससे उन्हें फ़ायदा होगा या नहीं। SIR ने बिहार चुनाव खत्म होने दिए। उसके बाद हम देखेंगे कि SIR को फ़ायदा हुआ या नहीं। फिर इसे देश के बाकी हिस्सों में लागू किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को इसमें जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए, वरना उन्हें एक राजनीतिक दल के दबाव में काम करने का दोषी ठहराया जाएगा। हमने पहले जम्मू-कश्मीर में देखा है कि परिसीमन लोगों के फ़ायदे के लिए नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल की मदद के लिए किया गया था। जिस तरह से सीटों का बंटवारा किया गया और नई सीटें बनाई गईं, उससे एक राजनीतिक दल को फ़ायदा हुआ। चुनाव आयोग को यह ग़लती नहीं करनी चाहिए। उन्हें इंतज़ार करना चाहिए और देखना चाहिए कि SIR मतदाताओं की मदद करता है या नहीं।" उमर अब्दुल्ला ने ख़ास तौर पर भाजपा पर केंद्र सरकार में मुसलमानों को प्रतिनिधित्व न देकर "धर्म-आधारित राजनीति" करने का आरोप लगाया। उन्होंने श्रीनगर में विधानसभा सत्र के दौरान एक भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। बाढ़ राहत बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से वितरित करने का आश्वासन देते हुए, अब्दुल्ला ने कहा, "यह हमारी राजनीति नहीं है." उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जानबूझकर मुस्लमानों को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व से बाहर रखा है। इस भेदभाव का एक स्पष्ट उदाहरण देते हुए, अब्दुल्ला ने कहा कि "न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में, भाजपा का एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है"। उमर ने दोहराया कि उनकी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), जम्मू-कश्मीर में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा से सीधे टक्कर करने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से तुलना करते हुए कहा, "यहाँ तक कि कांग्रेस ने भी हाल के चुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे." उन्होंने आगे कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस "गुप्त समझौतों पर काम नहीं करती"। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समय के साथ जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं, और उन्होंने इस देरी पर निराशा व्यक्त की। उमर ने कहा, "मैं पहले दिन से ही राज्य का दर्जा बहाल होने को लेकर आशान्वित था। हालाँकि, जैसे-जैसे देरी जारी है, ये उम्मीदें हर गुजरते दिन के साथ धूमिल होती जा रही हैं।" एक दिन पहले ही, 26 अक्टूबर को, अब्दुल्ला ने चेतावनी दी थी कि अगर "निश्चित समय सीमा" के भीतर राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया, तो वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। इस कड़े रुख़ ने क्षेत्र में राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। अब्दुल्ला ने सांसद मियां अल्ताफ़ की हालिया टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उमर ने कहा, "मैंने कल मियां अल्ताफ़ साहब से फ़ोन पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने वह नहीं कहा जो मीडिया में बताया जा रहा है। उन्होंने मुझे सिर्फ़ यह सलाह दी कि मुख्यमंत्री के पद के बारे में धैर्य और सावधानी से बात करूँ।" सांसद आगा रुहुल्लाह द्वारा दिए गए इसी तरह के बयान के बारे में पूछे जाने पर, उमर ने जवाब दिया, "आप मियां साहब की तुलना उनसे क्यों कर रहे हैं? आगा रुहुल्लाह और मियां अल्ताफ़ में "ज़मीन-आसमान" का फ़र्क़ है." केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर अगस्त 2019 से राज्य का दर्जा खो चुका है, जब केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत इसका विशेष दर्जा रद्द कर दिया था और राज्य को दो केंद्र shasited प्रदेशों: जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। दिसम्बर 2023 में, भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस फैसले की संवैधानिकता को बरकारार रखा। हालांकि केंद्र सरकार ने "उचित समय" पर राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है, अब्दुल्ला और अन्य स्थानीय नेता लगातार एक ठोस समय-सीमा पर ज़ोर दे रहे हैं। खालिद हुसैन ज़ी मीडिया कश्मीर
0
comment0
Report
UPUmesh Parab
Oct 27, 2025 13:32:08
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 27, 2025 13:31:39
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। सभी छठ घाट जाने वाले रास्तों पर बेरीकेडिंग की गई है और वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने बताया कि घाट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर अब केवल श्रद्धालुओं को पैदल जाने की अनुमति होगी। वहीं भारी वाहनों और बसों के मार्गों में बदलाव किया गया है ताकि किसी प्रकार की जाम या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। यह ट्रैफिक व्यवस्था 28 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सहयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि छठ महापर्व शांति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हो सके।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 27, 2025 13:31:04
Jalore, Rajasthan:जालोर शिवसेना यूबीटी जालोर इकाई की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बाकरा रोड रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों — साबरमती–भगत की कोठी इंटरसिटी एक्सप्रेस (20485/20486) और भगत की कोठी–चेन्नई एक्सप्रेस (20626/20625) — के ठहराव की मांग की गई। यह ज्ञापन शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बाकरा रोड स्टेशन के आसपास लगभग 70 से अधिक गाँवों के यात्रियों को जालोर तक 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। शिवसेना (UBT) ने बताया कि साबरमती–भगत की कोठी इंटरसिटी एक्सप्रेस दीपावली सीजन को छोड़कर लगभग 25% सीटों पर खाली चलती है। यदि इसका ठहराव बाकरा रोड पर दिया जाता है, तो ट्रेन पूर्ण क्षमता से भरेगी और रेलवे को आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं भगत की कोठी–चेन्नई एक्सप्रेस के ठहराव की मांग इसलिए की गई है क्योंकि यह ट्रेन दक्षिण भारत के उन राज्यों से होकर गुजरती है जहाँ बड़ी संख्या में जालोर निवासी रोजगार के लिए जाते हैं। राजनीतिक संदर्भ में ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान भाजपा विधायक ने चुनाव से पूर्व बाकरा रोड पर ट्रेन रुकवाने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। कहा कि यदि 30 दिनों के भीतर मांग नहीं मानी गई तो क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता “रेल रोको आंदोलन” करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के दौरान जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, मिश्रीमल परिहार, नारायण सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top