212601
फतेहपुर जिले में हीट स्ट्रोक के कारण गई बुजुर्ग महिला की जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में पिछले 2 दिनों से तापमान 46°C से अधिक रहने के कारण चांदपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ावा गांव में हीट स्ट्रोक से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई है। सूचना के अनुसार चक्कर और बुखार की शिकायत पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला की जान जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसान यूनियन और सभा आज ग्रेटर नोएडा व तीनों प्राधिकरण पर महापंचायत-धरना करेंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे।इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ किसान सभा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर आज महापंचायत करेगी।जिसकी अगुवाई रुपेश वर्मा सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान करेंगे। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर 14 सितंबर को हम लोग यमुना प्राधिकरण पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाले धरना प्रदर्शनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रणनीति भी तैयार की और उनकी तरफ से कहा गया कि तीनों ही प्राधिकरणों पर भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा और हम अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वही किसान सभा के द्वारा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर महापंचायत की जाएगी।किसान सभा के लोग 9 सितंबर से प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं और आज उन्होंने महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि आज हमारे धरने को 6 दिन हो जाएंगे लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली है।आज हम एक महापंचायत करेंगे,जिसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्रभावित गांवों के हजारों किसान इसमें शामिल होंगे。0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू, 100 वार्डों के 373 प्रत्याशी निर्णायक फेज़ में
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 100 वार्डों के 373 प्रत्याशियों का फैसला आज होगा और सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज में काउंटिंग शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने संभावित बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर प्रत्याशियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। चार हॉल में 56 टेबलों पर मतगणना होगी और पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। कई हॉट वार्डों के नतीजे महापौर पद की आगे की दौड़ को भी प्रभावित कर सकते हैं।0
0
Report
खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव 2026: आज मतगणना, बोर्ड किसका होगा?
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगरपालिका चुनाव 2026 के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। नगर की नगरीय सरकार का फैसला आज मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। भागचंदका राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।खाटूश्यामजी नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 73 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। पांच टेबल पर चार राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। इसके बाद किस राजनीतिक दल या समूह का नगरपालिका बोर्ड बनेगा उसकी तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। डिप्टी राजेश जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा और मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खाटूश्यामजी में इस बार मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा अपना बोर्ड बचाने में सफल होती है या कांग्रेस पहली बार नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने में कामयाब रहती है। मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ चुनावी तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी और नतीजों के बाद खाटूश्यामजी की नगरीय सरकार किसके हाथों में होगी, इसका फैसला हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक आज। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र कल पहुंचे थे अयोध्या, राम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, दो दिवसीय बैठक में अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा रहेंगे शामिल, एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों के साथ करेंगे बैठक。0
0
Report
अलीगढ़ में डकैती की योजना बनाते गैंग के 7 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान 7 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ़्तार, पकड़े बदमाशों से अवैध 2 पिस्टल, अवैध 2 तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस, 1 चाकू, 1 हथोड़ा, 1 पेचकस व कार हुई बरामद, विभिन्न थानों में सातों अभियुक्तों पर करीब 25 मुकदमे हैं दर्ज, बन्नादेवी थाना पुलिस ने चोरी व लुटेरे गैंग का किया खुलासा.0
0
Report
उज्जैन दीपोत्सव: 25 लाख दीपों से महाकाल लोक और घाट जगमग होंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में 17 सितंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। इसी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि मिलकर सहभागिता करेंगे। करीब 25 हजार वॉलंटियर्स की मदद से दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र को 7 बड़े सेक्टरों में बांटा गया है। एक छोटे ब्लॉक में करीब 225 दीप रखे जाएंगे। ऐसे करीब 11 हजार ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं और हर ब्लॉक की जिम्मेदारी दो वॉलंटियर्स की होगी। सातों सेक्टरों में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। फिलहाल मौके पर दीपों को साफ करने, उन्हें व्यवस्थित करने, बाती और तेल की व्यवस्था सहित दूसरे काम तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर दीपोत्सव के लिए पहले से पूरी प्लानिंग की जा रही है, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से हो सके। कलेक्टर ने लोगों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पूरा आयोजन जनभागीदारी और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर की ओर से इसके लिए किसी तरह की राशि खर्च नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
एशिया कप 2026 फाइनल में महिलाओं की टीम की शानदार जीत से गर्व
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और शानदार खेल का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। #WomensAsiaCup0
0
Report
BRICS शिखर सम्मेलन: भारत की मेजबानी से विश्व आर्थिक-रणनीतिक परिदृश्य प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन भारत के लिए गौरव का विषय है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि आज विश्व की बड़ी शक्तियां भारत की ओर केवल एक महत्वपूर्ण राष्ट्र के रूप में नहीं बल्कि भरोसेमंद नेतृत्व और निर्णायक भूमिका वाले देश के रूप में देख रही हैं। भारत की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन में लिए गए निर्णय और बनी सहमतियां आने वाले समय में विश्व के आर्थिक एवं रणनीतिक परिदृश्य को प्रभावित करेंगी। यह आयोजन भारत की सामर्थ्य, कूटनीतिक प्रभाव और बढ़ते वैश्विक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मविश्वास का विषय है। #BRICS2026 #BRICSIndia0
0
Report
नवादा के कलाली रोड पर कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40–50 लाख का नुकसान
Nawada, Bihar:नवादा शहर के भीड़भाड़ वाले कलाली रोड में अमन ड्रेस के कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जींस, शर्ट समेत अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। दुकानदार के अनुसार, गोदाम में करीब 40 से 50 लाख रुपये का कपड़ा रखा था, जिसे दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए थोक में मंगाया गया था। आग से व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देख दुकानदार अमन को सूचना दी। उनके मौके पर पहुंचने तक आग तेजी से फैल चुकी थी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की एक बड़ी और दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय की कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय - सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 के पास एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कबाड़ी दुकान में भीषण आग लगी हुई है और आग की तेज लपटें आसमान की ओर उठ रही थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 के पास अचानक कबाड़ी दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे, लेकिन आग विकराल होती चली गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत और हड़कंप का माहौल है।0
0
Report
दीप्ति शर्मा के घर पर भारत की महिला एशिया कप जीत का जश्न
Noida, Uttar Pradesh:Agra (Uttar Pradesh): Team India Women's Cricket Team Wins Women's T20 Asia Cup Final Against Sri Lanka, Celebrations At Cricketer Deepti Sharma's Residence भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के against महिला T20 एशिया कप का फाइनल जीता; क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर पर जश्न0
0
Report
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश-विदर्भ के ऊपर मौसम सक्रिय, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 13 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूद था।इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचारण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। • मध्य क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फीयर) की पश्चिमी हवाओं में एक 'ट्रफ' के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 73°E देशांतर (लॉन्गिट्यूड) के साथ और 30°N अक्षांश (लैटिट्यूड) के उत्तर में स्थित है。 Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा。 बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं भी हुईं • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-26°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के दायरे में रहा。 • कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 से 3.0°C) रहा, कुछ अलग-थलग जगहों पर सामान्य से कम (-1.6 से -3.0°C) रहा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा。 • दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं。0
0
Report
Advertisement
बारां समेत छह निकायों में आज मतगणना, EVM से परिणाम तय होंगे
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद समेत छह निकायों में आज होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज, EVM खोलेगी राज बारां जिले के 6 नगरीय निकायों में हुए चुनावों का भविष्य आज EVM में कैद मतों से बाहर आएगा। जिलें छ निकायों में कुछ 763 उम्मीदवार हैं जिसमें 210 पार्षद विजेता घोषित किये जाने है आज सुबह 8 बजे से मतगणना केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहला रूझान 8.30 बजे तक आने की उम्मीद है, जबकि बारां नगर परिषद के सभी वार्डों के परिणाम दोपहर 12 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार EVM से हुए मतदान की मतगणना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न होगी। बारां में 14 टेबल पर 8 राउंड में,छबड़ा में 7 टेबल पर, अंता में 7 टेबल पर,अटरू में 5 टेबल पर,मांगरोल में 5 टेबल पर तथा सीसवाली में 4 टेबल पर मतगणना होगी। बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मतगणना स्थल के बाहर चुनाव परिणामों की राउंडवार माइक से घोषणा की जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर कई स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इस मार्ग पर आम आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी। इसके लिए धाकड़ छात्रावास से लेकर कॉलेज तिराहे तक बेरिकेड्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा सभी मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन विभाग ने सभी अभ्यर्थियों, उनके अधिकृत मतगणना अभिकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहने की अपील की है।0
0
Report
रेव्हिया कटाव रोकथाम: डिफलेक्टर बनाकर गंडक में कटाव रोकने पर सहमति
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ SDM चांदनी कुमारी के साथ पटना से आईं एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुबनी प्रखंड के चिउरही पंचायत स्थित रेवहिया रेता में गंडक नदी द्वारा किए जा रहे कटाव का निरीक्षण किया गया। पटना से आये बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद और उनकी टीम समेत कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल बगहा औऱ मधुबनी के सीओ नंदलाल राम समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्रामीण औऱ ख़ुद वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहें। बताया जा रहा है की नेपाल से निकलने वालीं नारायणी नदी का जलस्तर घटने के साथ हीं मधुबनी के रेवहिया में भीषण कटाव जारी है लिहाजा ज़ी मीडिया की मुहीम के बाद अब पटना औऱ गोपालगंज से आईं बाढ़ विशेषज्ञ टीम के द्वारा गंडक नदी के द्वारा किए जा रहे कटाव को रोकने के उपायों में हाथी पांव समेत अन्य तरीकों से कटाव को कम करने पर चर्चा क़र सहमति बनी साथ हीं कटाव निरोधी कार्य तुरंत प्रारंभ किए गए हैं। इस सम्बन्ध में फल्ड एक्सपर्ट अब्दुल हमीद नें बताया की रेवहिया में कटाव को नियंत्रित करने के लिए चार डिफलेक्टर बनाए जाएंगे जिससे 20 से 25 सितंबर तक कटाव रुक जाएगा।जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख के निर्देश पर पीपी तटबंध के बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद को कटाव को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया । बैगी बनाने का भी निर्देश बाढ़ एक्सपर्ट ने दिया है । और चार बिंदुओं पर डिफलेक्टर यानी नदी की धारा परिवर्तित करने वाला को वैगी बनाकर कटाव को नियंत्रित किया जाएगा। एक्सपर्ट के साथ मौजूद अधीक्षक अभियंता मोहम्मद जिलानी औऱ कार्यपालक अभियंता नेमी शरण के अलावा सहायक अभियंता विकास कुमार को कटाव नियंत्रित करने का सुझाव भी दिया गया । उन्होंने कहा कि हाथी पाव लगाने के लिए तीन मीटर गहरा पानी रहना चाहिए। और यहां करीब ढेड मीटर ही पानी है । इसलिए हाथी पाव कारगर साबित नहीं होगा । लिहाजा बंबू रोल लगाने के निर्देश दिए गए । कटाव करीब 300 मीटर में हो रहा है। अक्टूबर महीने में रिंग बांध या बोल्डर पिचिंग के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। बीते साल भी प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन हाई लेवल कमेटी के द्वारा इसकी स्वीकृति नहीं दी गई थी । बता दें की ग्रामीण औऱ जनप्रतिनिधि मांग क़र रहें हैं की गाइड बांध या रिंग बांध का निर्माण करवाया जाये ताकि मुक़म्मल कटाव से निजात मिले लिहाजा एक्सपर्ट नें बताया है की फ़िलहाल बांध निर्माण सम्भव नहीं है क्योंकि नदी का जलस्तर उतार चढ़ाव मे है यह कार्य सूखे दिनों में हीं सम्भव है ।0
0
Report
नेरुळ में पार्किंग के क्षुल्लक विवाद में अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय युवक की हत्या कर दी; एक की मौत, चार फरार
Navi Mumbai, Maharashtra:नेरुळ में मिनीमहल होटल के सामने पार्किंग के क्षुल्लक विवाद के कारण अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय आशुतोष मोरजकर पर क्रेटा कार से दो बार पीछे से रिवर्स चलाकर हत्या कर दी. घटना शनिवार सुबह नेरुळमधील मिनीमहल होटल के सामने घटी. फरार चारों ने पहले दोस्त मुबिन पर लात-घूंसे किए, उसके बाद आशुतोष के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी. आस-पास के लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, पर आरोपियों ने car में जाकर धमकी दी कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे. उसी वक्त कार चालक ने मध्यस्थ बन रहे रणजीतसिंग दलजीत शेरगिल (33) के ऊपर क्रेटा कार चढ़ा दी, जिससे उनकी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई. इसके बाद आरोपी कार सहित फरार हो गए. कुछ देर बाद हॉकी स्टिक लेकर लौटे चारों में से एक ने आशुतोष पर हॉकी से हमला कर दिया. बाद में चारों आरोपी फिर से कार सहित मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
