icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोहतک के सिविल अस्पताल में रात के हादसे: मां-बेटी वाशरूम में गिरकर घायल

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:सिविल अस्पताल में पहले फ्लोर से गिरी मां-बेटी रोहतक में देर रात की घटना, वाशरूम में जाते समय हुआ हादसा रोहतक के सिविल अस्पताल में देर रात को वाशरूम में गई मां-बेटी पहली मंजिल से नीचे गिर गई। गिरने के कारण दोनों को चोट आई। हादसे के बाद सिविल अस्पताल का प्रशासन करीब आधे-पौने घंटे बाद पहुंचा और दोनों को संभाला। दोनों अभी सिविल अस्पताल में भर्ती है वह हाथ का ऑपरेशन करवाने के लिए सिविल अस्पताल आई थी, जहां कल ही उसका ऑपरेशन हुआ है। रात के समय उसे वाशरूम जाना था, लेकिन अंधेरा अधिक था क्योंकि लाइट नहीं थी। वह अपनी मां के साथ वाशरूम में गई, जहां दरवाजा खोलकर पैर रखा तो वह नीचे गिर गई अमनी देवी ने बताया कि उसकी बेटी का कल ऑपरेशन हुआ था, जिसे रात के समय वाशरूम लेकर गई थी। लाइट न होने के कारण अंधेरा था, जिसके कारण वाशरूम में अंदर जाते ही दरवाजा खोला तो उसकी बेटी पानी व सीवर के पाइप वाली जगह में नीचे गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में वह भी नीचे गिर गई
0
0
Report

हाथरस के गिलोंदपुर में 30 साल पुराने नरकंकाल का रहस्य बरकरार, डीएनए मैच नहीं

Hathras, Uttar Pradesh:अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ तो आपने देखी ही होगी, जहां खुदाई के दौरान मिले कंकाल के रहस्य ने पूरी कहानी को उलझाकर रख दिया था। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी सामने आया, लेकिन यहां असली जिंदगी की ‘दृश्यम’ जैसी कहानी का रहस्य दो साल बाद भी बरकरार है। हाथरस में थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गिलोंदपुर गांव में सितंबर 2024 में पंजाबी सिंह के मकान के आंगन में खुदाई के दौरान एक नरकंकाल बरामद हुआ था। पंजाबी सिंह ने दावा किया था कि यह नरकंकाल उसके पिता का है, जिनकी करीब 30 साल पहले हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया गया था। उसने गांव के राजवीर और अपने दो सगे भाइयों मुकेश व प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने नरकंकाल का डीएनए परीक्षण कराया, लेकिन नरकंकाल का डीएनए पंजाबी सिंह से मैच नहीं हुआ। डीएनए रिपोर्ट के बाद मामला और भी रहस्यमयी हो गया। आखिर यह नरकंकाल किसका है और इसे मकान के आंगन में किसने दफनाया था, यह सवाल आज भी अनसुलझा है। बुधवार को पंजाबी सिंह अपनी मां उर्मिला के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और मीडिया से हुई बातचीत में पंजाबी सिंह और उसकी मां ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद भी उन्हें इस मामले में सच्चाई का इंतजार है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खुदाई में मिला नरकंकाल किसका था और करीब 30 साल तक वह मकान के आंगन में कैसे दफन रहा। दो साल बाद भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है।
0
0
Report
Advertisement

रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरा टी20 धमाकेदार मुकाबला, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Ranchi, Jharkhand:भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में होने वाले दूसरे T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। बुधवार की शाम करीब 3:45 बजे दोनों टीमें रांची पहुंचीं, जिसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर होटल से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक खास इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाले रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं। मुकाबले से एक दिन पहले आज दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। वेस्टइंडीज की टीम करीब 1:30 बजे मैदान पर उतरेगी, जबकि भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से अभ्यास करेगी। अभ्यास के दौरान दोनों टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी, वहीं खिलाड़ियों को देखने और टीमों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट फैंस में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है。
0
0
Report

रहमत नगर में दो दशक से सड़क-नाली समस्या, नगर पालिका से सुधार की मांग

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : शहर के लाइन मोहल्ला स्थित रहमत नगर में सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब दो दशक से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। रहमत नगर में मस्जिद भी स्थित है। सड़क पर नाली का पानी जमा रहने के कारण नमाज पढ़ने के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से गंदे पानी के छींटे बच्चों के कपड़ों पर पड़ जाते हैं। कई बार कपड़े गंदे होने के कारण बच्चे स्कूल जाने के बजाय वापस घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार लिखित रूप से जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण और नाली की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
0
0
Report

रांची में घने कुहासे से नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर ट्रक रफ्तार थमी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कल देर शाम से हुई बारिश के बाद आज सुबह राजधानी के बाहरी इलाके घने कुहासे की चादर में लिपटी नजर आई। नेशनल हाईवे पर कुहासा इतना घना है कि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई ट्रक चालकों ने एहतियातन अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है, क्योंकि कुहासे की वजह से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है और पारा नीचे गिरा है। सुबह-सुबह सड़क पर घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। बारिश के बाद बदले मौसम ने राजधानी में ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

बलिया के सरकारी स्कूल में 12 बार चोरी, चोरों ने स्कूल का सामान उड़ाया

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरों के निशाने पर है और बार-बार चोरी की घटनाएं हुईं। चोर इतने शातिर हैं कि बच्चों के खेलने के सामान से लेकर स्कूल के खिड़की, दरवाज़े, पंखे, इनवर्टर, बैटरी और आरो प्लांट का मोटर तक चोरी कर चुके हैं। बलिया के गड़वार शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवा कला के प्रधानाचार्य शंकर कुमार रावत का कहना है कि इस विद्यालय में ज्वाइन करने के बाद से ही लगातार चोरों का आतंक बना हुआ है। स्कूल में ताला लगाने के बाद अगले दिन ताला टूट जाता है। स्कूल की बाउंड्री वॉल होने के बावजूद माइक्रोस्कोप से लेकर बच्चों के खेलने के सामान तक चोरों ने साफ कर दिया। प्रिंसिपल का कहना है कि वह विद्यालय की व्यवस्था सुधारते रहे और चोरी होती रही। पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया और ना ही चोरी हुए सामान का मिलना हो पाया। अब इस पूरे मामले पर बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है और प्रधान व गांव की जनता से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
0
0
Report

भाटपुरा गेट के बाहर कचरे के ढेर में आग, धुएं से लोगों को परेशानी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के भाटपुरा गेट के बाहर कल देर शाम कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शौचालय के पास पड़े कचरे में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद उठे घने धुएं ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। धुआं इतना अधिक था कि कुछ दूरी तक लोगों को देखना भी मुश्किल हो गया और आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद की दमकल और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि कचरे में आग लगने के कारण धुआं आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक फैल गया था। भाटपुरा गेट के पास बोहरा समाज की दरगाह में आयोजन होने के कारण वहां आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी धुएं के कारण परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने कचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आसपास के लोग यहां लगातार कचरा डालते हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कचरा जमा होने की समस्या के स्थायी समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था की भी मांग की है।
0
0
Report

चिनावल में 27 वर्षीय व्यापारी ने आत्मघाती गोलीकांड, जांच जारी

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, रावेर जळगाव जिल्ह्यातील रावेर तालुक्यातील चिनावल येथे २७ वर्षीय व्यापारी तरुणाने डोक्यात गोळी झाडून आत्महत्या केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. निर्मल युवराज महाजन असे मृत तरुणाचे नाव आहे. मध्यरात्रीच्या sुमारास त्याने राहत्या घराच्या तिसऱ्या मजल्यावरील खोलीत आतून बंद करून घेतल्यानंतर स्वतःवर गोळी झाडली. सकाळी काही प्रतिसाद मिळत नसल्याने कुटुंबीयांनी धाव घेतल्यानंतर हा प्रकार उघडकीस आला. घटनेची माहिती मिळताच सावदा पोलीसांनी घटनास्थळी धाव घेत पंचनामा केला असून मृतदेह शवविच्छेदनासाठी पाठवण्यात आला आहे. आर्थिक परिस्थिती चांगली असतानाही निर्मलने टोकाचे पाऊल का उचलले, याचा तपास सावदा पोलीस करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल द

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया। कोर्ट परिसर में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि अदालत क्या रुख अपनाती है। सुनवाई के उपरांत न्यायालय के आदेश पर आरोपी इंफ्लुएंसर को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
0
0
Report

यूपी पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Lucknow, Uttar Pradesh:आज 8 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। IMD के ताजा उपखंडवार अलर्ट में पश्चिमी यूपी के लिए Thunderstorm & Lightning/Squall जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिले। कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में भी देर रात से बारिश हो रही है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी है。
0
0
Report
Advertisement

पाचोरा में मक्का चोरी; किसान बाळकृष्ण पाटील ने पुलिस कार्रवाई की मांग

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पाचोरा जळगाव जिल्ह्यातील पाचोरा तालुक्यातल्या बात्सर येथील शेतकऱ्यावर दुष्काळाच्या संकटानंतर आता चोरीचं संकट ओढावलं आहे. शेतातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा आरोप शेतकरी बाळकृष्ण पाटील यांनी केलाय. बात्सर शिवारातील गट क्रमांक 133 मधील 1 हेक्टर 98 आर क्षेत्रातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा त्यांचा दावा आहे. या प्रकरणी पोलिसात तक्रार करूनही दखल घेतली जात नसल्याचा आरोप शेतकऱ्याने केलाय. त्यामुळे मका चोरीप्रकरणी गुन्हा दाखल करून संबंधितांवर कारवाई करावी, अशी मागणी बाळकृष्ण पाटील यांनी केली आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top