चिता से शव उठाने पर हुई मारपीट, पहुंची पुलिस
Kaimganj, Uttar Pradesh:कामयगंज 40 वर्षीय निवासी युवक नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड था जो अपने रिश्तेदार के साथ रहता था। कई दिनों से तबियत खराब होने के चलते उसे फर्रुखाबाद ले गए। जहां बीती रात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ढाईघाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी कि पत्नी का भाई शमसाबाद निवासी परिजनों के साथ ढाईघाट आया व चिता पर से शव को उतरवाया। दरअसल ससुराल पक्ष ने रिश्तेदारों पर मारपीट व हत्यारोप लगाया है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर SO ने मामला शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
