206125
इटावाः SDM की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न, 24 शिकायतों में से 4 का मौके पर निपटारा
Chakar Nagar, Uttar Pradesh:चकरनगर के तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। क्षेत्र से कुल 24 शिकायते आईं जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम ने बाकी शिकायतों के निरटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में IAS तबादलों की नई सूची जारी, कई विभागों में बदले नए सचिव
Patna, Bihar:बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला। बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला। अभिनेम कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीर्षत कपिल अशोक बने कम्फेड के नए प्रबंध निदेशक। निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार। नवल किशोर चौधरी बने बिहार राज्य सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक। नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी… बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला बने युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव। गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार। पूर्णिया नगर आयुक्त कुमार मंगलम बने राजस्व परिषद के सचिव। प्रशांत कुमार सी.एच. को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार। किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज बने बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक। स्पर्श गुप्ता बने राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के अपर कार्यपालक निदेशक। श्रेय अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी। अभिषेक पलासिया बने पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव। प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती। कुमार निशांत विवेक बने प्राथमिक शिक्षा के नए निदेशक। अनन्या सिंह बनीं जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी। अनन्या सिंह को मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की।0
0
Report
विकासनगर टोल प्लाजा पर नशे में कार सवारों ने कर्मी को पीटा; वीडियो वायरल
Dehradun, Uttarakhand:मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- टोल प्लाजा पर दबंगई...जमकर चले लात घुसे...विडिओ वायरल...! देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से टोल प्लाजा पर दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ कार सवार टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं... पूरी घटना विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में लगे नए टोल प्लाजा की है... वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है,की कुछ युवक और एक युवती हिमाचल प्रदेश की ओर से देहरादून में आते वक्त टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हैं... हिमाचल प्रदेश नंबर की इस कार में सवार ये सभी नशे में धुत नजर आ रहे हैं... किसी बात पर कहा सुनी के बाद कार सवार नशे मे धुत ये युवक टोल कर्मी के ऊपर टूट पड़ते हैं... नशे मे धुत नजर आ रहे ये इन युवको ने गाली गलौज करते हुए टोलकर्मी को इतना पीटा की वो लहू लुहान हो गया... इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार हिमाचल नंबर की इस कार में बैठकर फरार हो गए... खुलेआम कानून को चुनौती देती दबंगई की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं...!0
0
Report
कानपुर में आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे पर हमला, बड़ा भाई भी घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चकेरी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में शनिवार रात सड़क पर साइकिल चला रहे 8 साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई पर भी कुत्ते टूट पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। बचाने पहुंचे बड़े भाई को भी काटा। इलाकाई लोगों के आने पर बाल बाल बची जान.0
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड के खिलाफ अमरोहा पुलिस का अभियान, चालान जारी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर के अनुसार अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी राजेंद्र सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी जान बचाना है। यदि वाहन चालक सामान्य गति से वाहन चलाएंगे तो सड़क हादसों में कमी आएगी और यात्राएं सुरक्षित बन सकेंगी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता देने की अपील की।0
0
Report
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: 16 साल के युवक ने परिवार को मार डाला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर 16 साल के नाबालिग भाई अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की हत्या की घटना बांसगांव थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे की है वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। अमित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।0
0
Report
गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग; CCTV में अज्ञात महिला चेन उतारती दिखी
Begun, Rajasthan:रायपुर गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग. खरीदारी करने अपने माता पिता के साथ आई थी गोलबाजार. CCTV में चेन उतारती हुई अज्ञात आरोपी महिला आई नजर. 1 तोला वजनी चेन लूटकर हुई फरार. डेढ़ लाख रुपये कीमती बताई जा रही चेन. गोलबाजार थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
कानपुर में बुजुर्ग महिला के लिए इलाज और मदद की मांग तेज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बेबस लाचार गरीब बुजुर्ग महिला का नहीं कोई मददगार। पति और बेटों की मौत के बाद से छोटे से कमरे में जीवन यापन करने पर मजबूर। कमर में फ्रैक्चर होने के चलते काम करने में असमर्थ। छोटे से कमरे में रहने वाली बुजुर्ग महिला को चूहों ने शरीर में कई जगह जख्म दिए। बुजुर्ग महिला ने बताया पड़ोस के लोग खाना पानी दे जाते हैं जिससे वह जिंदा है। बुजुर्ग महिला ने वृद्धा पेंशन के लिए अधिकारियों के यहां लगाए चक्कर, पैसे भी हुए बर्बाद, काम भी नहीं हुआ। एनजीओ संचालिका अनीता दुआ ने बुजुर्ग महिला के लिए आवाज उठाई। गोविंद नगर विधायक से बात कर बुजुर्ग महिला की हालत के बारे में अवगत कराया गया। विधायक ने बुजुर्ग का इलाज करवाने का आश्वासन दिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीवीएस कॉलेज के सामने कच्ची बस्ती का मामला।0
0
Report
सीतापुर में चाकू से हमला: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक दबंगों के हौसले बुलंद मामूली कहां सुनी को लेकर देर रात महिला अस्पताल चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला हुआ। दबंग ने युवक के गर्दन पर कई बार हमला किया। गंभीर रूप से अस्पताल में कराया गया भर्ती भारी पुलिस बल मौके पर जांच में जुटी पुलिस शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला अस्पताल चौराहे के पास का मामला।0
0
Report
औरंगाबाद में तेज कार ने बाइक सवार दो की मौत, गांववालों ने NH जाम
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइकसवार दो दोस्तों की मौत हो गई।घटना एन एच -139 पर अंबा थाना क्षेत्र धनीबार के पास की है।मृतकों की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के धनीबार निवासी 17 वर्षीय राजा कुमार और 16 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में की गई है।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को कुटुंबा रेफरल अस्पताल तथा दूसरे को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी वजह पास स्थित सड़क निर्माण की एक ठेका कंपनी के बेस कैंप पर लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उनका कहना था कि कैंप के पास दोनों तरफ बड़े-बड़े वाहनों के खड़े रहने की वजह से अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।हालांकि,प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।इस बीच लगभग तीन घंटे तक एन एच जाम रहा。0
0
Report
Advertisement
चतरा में 15 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटकता शव: हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच मेंtotypes
Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING CHATRA चतरा : चतरा में 15 वर्षीय किशोरी का पेड़ से झूलता मिला शव, इलाके में सनसनी। लावालौंग थाना क्षेत्र के कसियाडिह जंगल की है घटना। मृतका की पहचान कसियाडीह गांव निवासी मुकेश भुइयां की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में खोजबीन के क्रम में पिता की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर घर लाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लावालौंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पिता ने अपने ही सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ग्रामीणों और परिजनों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी चर्चा है।0
0
Report
बहराइच में किशोरी लापता मामले को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, आरोपी के घर पर हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दूसरे समुदाय के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया, रेलिंग तोड़ दी और पथराव किया। इस दौरान युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने का भी आरोप लगाया गया। वाक थ्रू आरोपी ताहिर के घर से उसके पिता मंसूर से बात करते हुए और पूरी तोड़ फोड़ दिखाते हुए वाक थ्रू आटा चक्की से जहां आग लगी0
0
Report
कल्याणपुर-रावतपुर की संयुक्त टीम ने देशी बम से हमला: दो गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कल्याणपुर,रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही। देशी बम से हमले का मामला। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 20 जून को कल्याणपुर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के लिए फेंका गया था देशी बम। बाइक को लेकर हुआ था विवाद। घटना में मकान की दीवार क्षतिगस्त हुई थी,बाल-बाल बचे थे लोग। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवा यादव और पारस ठाकुर है। मौके से जले हुए बम के अवशेष,लोहे की कीलें,टेप और अन्य सामग्री हुई बरामद। फरार आरोपी शान तिवारी की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
रेप पीड़िता ने गिरफ्तारी न होने से कोतवाली के सामने आत्मदाह की कोशिश की
Moradabad, Uttar Pradesh:रेप पीड़िता ने गिरफ्तारी न होने से कोतवाली के सामने आत्मदाह की कोशिश की बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में आज रात युवती ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बीती रात करीब 11 बजे का है जब बिजनौर के थाना किरतपुर के ग्राम छितावर निवासी युवती ने बिजनौर थाना शहर कोतवाली परिसर में खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती लगभग 60% झुलस चुकी थी。 घटना की तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बिजनौर एसपी अभिषेक झा व एसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली एसपी ने मिडिया से बताया की युवती ने पहले बिजनौर के स्वहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ दोबारा बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी रेप पीड़िता लगातार बलात्कारी की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई महीनों से थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी। बलात्कारी की गिरफ्तारी ना होने के चलते रेप पीड़िता ने यह खौफनाक कदम उठाया। एसपी ने यह भी बताया की आरोपी युवक सेना में कार्यरत है और उसने इलाहाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तारी का अरेस्टिंग स्टे ले रखा है आज युवती थाना कोतवाली पहुंची थी और अपने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे है जाँच बाद बड़ी कार्यवाही की जाएगी। बाइट --अभिषेक झा एसपी0
0
Report
फर्रुखाबाद में मामूली विवाद पर दबंगों ने कार रोककर की मारपीट, दो घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह मामूली विवाद पर दबंगों ने कार रोककर जमकर की मारपीट दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की नियत से किये दो फायर - सूत्र सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा दबंगों के परिजनो ने हमलावर को छुड़ाने के लिए पुलिस से की हाथापाई दबंगों ने हमलावर को पुलिस से छुड़ाकर भगाया हमलावर को पुलिस से छुड़ाने का वीडियो हुआ वायरल पीड़ित ने दबंग डेयरी बालों पर मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की थाने में दी तहरीर दबंगों की मारपीट से दो लोग हुए घायल - सूत्र फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग कूंचा का मामला0
0
Report
भैंस चोरी के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, 25 हजार इनाम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी भी बरामद हुई है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बंधवा रजबर और भेलखा गांव से 29 और 30 अप्रैल की रात चार भैंसों और एक बच्चे की चोरी हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गुड्डू उर्फ साहिल फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि गुड्डू उर्फ साहिल ऐदिलपुर नहर के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा है और किसी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 घायल आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ साहिल पुत्र तूफान अहमद, निवासी रहीमपुर मौलानी, थाना करारी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 3310 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंसें चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी की गई भैंसों को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जिसकी रकम आपस में बांट ली गई थी। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
Advertisement
