icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow27 Dec 2024, 09:27 am

Etawah - दो पक्षों में चले ईंट पत्थर , पुलिस न दोनो पक्षों पर की कार्रवाई

Etawah, Uttar Pradesh:

इटावा में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो प्रचलित हो रहा है। मामूली कहा सुनी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को मारपीट करने में जुट गए। ईंट पत्थर लात घुसों से महिलाएं एक दूसरे में जुटी दिखाई दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने मारपीट गाली गलौंच जान से मारने की धमकी देकर फरार होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार इटावा के फ्रेंड्स काॅलोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाते घूसे चलाते महिलाओं का वीडियो वायरल हो गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

44 वर्षों बाद भूमि विवाद निस्तारण, जिलाधिकारी ने रणवीर सिंह को पट्टा दिलाया

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:44 वर्षों से लंबित भूमि विवाद का आखिरकार मिशन समाधान के तहत निस्तारण हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्राम रावरी किरथुआ में रणवीर सिंह को गाटा संख्या 1855 एवं 1886 पर आवंटित पट्टे की भूमि पर विधिवत दखल दिलाया। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जा रहा है कि यह मामला पिछले 44 वर्षों से लंबित था। जिलाधिकारी की निगरानी में कार्रवाई पूरी होने के बाद लाभार्थी को उसकी आवंटित भूमि का कब्जा मिल गया। इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण और पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला मैनपुरी
0
0
Report

झालरापाटन में श्रीमन नारायण की 172वीं रथयात्रा और तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन

Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालरापाटन ज़िले के झालरापाटन में भगवान श्रीमन नारायण की 172 वीं रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा को देखने के लिए क्षेत्र भर के श्रद्धालुगण उमड़ पड़े। रथयात्रा के साथ ही आज से तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भी आयोजन शुरू हो गया है。 धार्मिक नगरी झालरापाटन में आयोजित रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ श्रीमन नारायण मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ, जहां भगवान नारायण को हिंडोले में बिठाकर झूला झुलाया गया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ भगवान श्रीमन नारायण को वन विहार ले जाने हेतु काष्ठ निर्मित ऐतिहासिक रथ में विराजित किया गया। इस दौरान झालरापाटन शहर श्रीमन नारायण के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीमन नारायण के रथ को श्रद्धालुओं द्वारा अपने हाथों से खींचते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पवित्र सलिला चंद्रभागा नदी तट ले जाया गया। इस दौरान भगवान श्रीमन नारायण के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। रथ यात्रा मार्ग पर झालरापाटन शहर सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी चढ़ाकर भगवान श्रीमन नारायण का आशीर्वाद लिया। रथ यात्रा में शामिल अखाड़े में बालिकाओं ने भी जमकर तलवारबाजी के करतब दिखाये और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया बालिकाओं को तलवारबाजी करते देख हर कोई अचंभित हो गया। इसके साथ ही भस्म रमैया भगवान शिव का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। छड़ी चौबेदारों और बैंड बाजा के साथ निकली रथयात्रा देर शाम को चंद्रभागा नदी के तट पर पहुंची। आगामी तीन दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन यही पर होगा तथा शनिवार शाम को महाआरती के साथ भगवान श्रीमन नारायण की अपने मंदिर में वापसी होगी श्रीमंन नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 1863 ई में दक्षिण भारत के कांची मठ के स्वामी वेंकटाचार्य जी धर्म स्थापना के लक्ष्य से झालारापाटन पधारे थे। शहरवासियों के अनुरोध पर उन्होंने यहाँ पर भगवान श्रीमन नारायण की प्रतिमा स्थापित की थी, तभी से जगन्नाथपुरी की तरह यहा भी रथयात्रा निकाली जाती है।
0
0
Report
Advertisement

भिवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के लोगों को भी अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में three आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भिवाड़ी की आशियाना टाउन सोसायटी में छापेमारी की जहा से three आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, हेल्पलाइन और सरकारी एजेंसियों के नाम पर डराकर ठगी करते थे। आरोपी खुद को अमेरिका के न्याय विभाग, बैंक अधिकारी और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी गिरफ्तारी वारंट और बैंक खाते फ्रीज होने का डर दिखाते थे। इसके बाद पीड़ितों से क्रिप्टोकरेंसी और अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह अब तक करीब एक लाख डॉलर यानी लगभग 96 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुके है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को सात लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और साइबर अपराध में उपयोग किए जाने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया गिरोह दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और गोवा सहित कई राज्यों से संचालित नेटवर्क के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिग पकड़ा गया आरोपी मोहित वेब सॉफ्टवेयर डेवलपर है जो पहले किसी निजी कंपनी में काम करता था, पिछले दो साल से भिवाड़ी में अपने पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था。
0
0
Report

डोटासरा का बीजेपी पर शिक्षा विभाग के ट्रांसफर और प्रसूताओं की मौत पर हमला

Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी सरकार पर हमला PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग में ट्रांसफर , प्रसूताओं की मौत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा विभाग का बेड़ा गर्क हो गया है। एक टीचर को उसी स्कूल से उठाकर वहीं लगाया जा रहा है, ये क्या खेल है? ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि टीचर का ट्रांसफर लिस्ट में नाम डाल दिया। आखिर में उसने पैसे दे दिए। पैसे देकर ट्रांसफर कैसे हो सकता है? उसे उसी स्कूल में डाल दिया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों द्वारा टीचरों को मैसेज दिया जा रहा है कि आपका ट्रांसफर यहां हो रहा है, कैसे और क्या करना है। वह संपर्क कर लेता है तो उसको उसी स्कूल में रख देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणित कर सकता हूं, सरकार चैलेंज करे तो। जिस व्यक्ति का लिस्ट में नाम आया, उसने सिस्टम में पैसा दिया। पैसा देने के बाद उसका उसी स्कूल में नाम लिख दिया। ट्रांसफर के अंदर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के बारे में बता सकता हूं जो सीनियर स्कूल हैं, 500 नामांकन हैं और थर्ड ग्रेड टीचर के भरोसे छोड़ दिए गए। शिक्षा विभाग के लिए लोग कह रहे हैं कि ट्रांसफर में किसकी चल रही है, समझ में नहीं आ रहा। बीजेपी के MLA रो रहे हैं। मेरी विधानसभा में 85 प्रशासनिक ट्रांसफर हुए। डोटासरा ने कहा कि सारे टीचर कह रहे हैं मंत्री के PSO का फोन टेप कराएं सरकार। PA का फोन टेप कराओ, पता लग जाएगा। कई मंत्रियों के PA शिक्षा मंत्री के ऑफिस के दलाल बने हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अगर ट्रांसफर के पैसे ले रहे हैं, लोग लुट रहे हैं, बच्चे रो रहे हैं, स्कूल बर्बाद हो रही हैं। प्रसूताओं की मौत के मामले को लेकर डोटासरा ने कहा कि कई जिलों में प्रसूताओं की मौत हुई। या तो मंत्री गए नहीं, या हंसी-ठिठोली करके आ गए। 6 महीने पहले प्रसूताओं की मौत की रिपोर्ट भी मंत्री ने अभी तक नहीं दी। इनको कोई मतलब नहीं, ये लूटने आए हैं। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि आज तबादला उद्योग बन गया है। जिस RSS ने एक वोट नहीं लिया, कमल के फूल पर वोट लेकर आए। आज कमल के फूल वाले भी रो रहे हैं, RSS ने तांडव मचा रखा है। पैसे लेकर ट्रांसफर उद्योग चला रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान को लेकर डोटासरा ने कहा कि वसुंधरा जी दुखी आत्मा हैं। दुखी आत्मा के जो शब्द निकलते हैं, वो ठीक ही निकलते हैं। वो राजेंद्र राठौड़ जी की तरफ देख रही थीं, एक बार भजनलाल जी की तरफ भी देखा था। अब उनको कौन-सी बात चुभ गई, उनके खिलाफ कौन क्या षड्यंत्र कर रहा है, मेरी समझ से परे है। लेकिन वसुंधरा जी ने जो बातें कही, वो अच्छी बातें थीं। उन्होंने कहा कि हमको राजनीति में इतना बैर नहीं रखना चाहिए कि हम एक-दूसरे से आंखें नहीं मिला सकें। कल पंडित रामकिशन जी ने जो कहा, उनकी बात सही है। कल उन्होंने कहा, पहले एक-दूसरे के खिलाफ बहस होती थी, बाद में सब साथ बैठकर चाय पीते थे। डोटासरा ने कहा कि आजकल तो मैंने CM के खिलाफ कुछ बोल दिया, तो मेरे पहचान वाले, रिश्तेदार, मेरे इलाके के सब ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। आज मेरे यहां शिक्षा के सबसे ज्यादा ट्रांसफर इसीलिए हो रहे हैं, क्योंकि मैं शिक्षा मंत्री की गलत नीति और RSS का विरोध करता हूं। किसी को नहीं छोड़ा। परिवार में कोई कर्मचारी था, उसे निपटाकर बांसवाड़ा, जैसलमेर, बाड़मेर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफर से झुकाना चाहते हैं, लेकिन डोटासरा न झुका है, न झुकेगा। तुमने ED भी भेज ली, तुम ट्रांसफर भी कर लो। 2028 में बीजेपी का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। बाइट,,,PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
0
0
Report
Advertisement

सवाई माधोपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना, 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में आज अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई आंगनबाड़ी कार्मिकों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री एंव सम्बंधित विभागीय मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्मिकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 8 जुलाई 2026 से कार्य बहिष्कार एवं तालाबंदी आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी तरफ कोई ध्यान नही दिया गया है उन्होंने आरोप लगाया गया है कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाए, ग्रेस/एक्स-ग्रेशिया सुविधा उपलब्ध कराई जाए, रिटायरमेंट पर एकमुश्त भुगतान किया जाए और पेंशन सुविधा लागू की जाए, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अनुरूप सुविधाएं दी जाएं, और रिक्त पदों पर भर्ती कर कार्यभार कम किया जाए साथ ही अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार द्वारा मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राजस्थान सरकार द्वारा उनको पोषण ट्रैकर के लिए मोबाइल दिया हुआ है वही बच्चों के लिए पोषाहार बनाने के लिए सिलेंडर तो दिया गया लेकिन उसको भरवाने के लिए पैसे नहीं दिए जाते। रेनू ने बताया कि उनको कई बार जनप्रतिनिधि या नेताओं के कार्यक्रम में केवल भीड़ जुटाने के लिए बिना ड्रेस के बुलाया जाता है वही अगर विभाग के किसी आयोजन में कार्यकर्ता बिना ड्रेस पहुंच जाती है तो उन्हें नोटिस दिया जाता है और इसके अलावा कभी पांच दिन तो कभी दस दिन का मानदेय काट लिया जाता है। कार्यकर्ता रेणु जाट ने कहा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है जिससे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ता रेणु जाट ने बताया कि आज वो ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन जिला कलेक्टर के द्वारा उनको कोई आश्वासन नहीं दिया बल्कि उन्हें कठीन धूप में कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर खड़ा रखा। कार्यकर्ता ने बताया कि इस दौरान उनकी एक कार्यकर्ता इस भीषण गर्मी में धूप में खड़े रहने से बेहोश हो गया लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही ओर विरोध जताया।
0
0
Report

डीडवाना के कृषि विज्ञान केंद्र में हरियालो राजस्थान ने पौधारोपण अभियान शुरू किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना के मौलासर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अर्जुन राम जाट ने की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान के अंतर्गत विज्ञान केंद्र परिसर में छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस विशेष अवसर पर उपस्थित किसानों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और केवल लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी संदेश दिया गया। इसके साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। आपको बता दें कि हरियालो राजस्थान अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हरित क्षेत्र को तेजी से बढ़ाना और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
0
0
Report

देहरादून में राहुल गांधी के छात्र गूंज कार्यक्रम की तैयारी पेपर लीक पर चर्चा तेज

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: देहरादून के बन्नू स्कूल में तैयारियां चल रही हैं। यह वही जगह है जहां 17 जुलाई को राज्य की राजधानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होना है. देहरादून: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रैली के बारे में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं, "कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कल सुबह तक सब कुछ पूरी तरह तैयार हो जाएगा। लोगों के आने के बारे में, हमें अलग-अलग जगहों से संदेश मिल रहे हैं कि सभी जिलों से छात्र यहां जुटने की कोशिश कर रहे हैं। असल बात यह है कि राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े मुनाफ़ा कमाने की सोच वाले उस गैर-कानूनी धंधे का पर्दाफाश किया है, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के संरक्षण में फल-फूल रहा था। लोग इस बात से पूरी तरह सहमत हैं और राहुल गांधी के विचार सुनने आ रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि वह केंद्र सरकार को पेपर लीक की समस्या को ठीक करने और उसका समाधान निकालने के लिए मजबूर कर सकते हैं। आखिरकार, सरकार को राहुल गांधी की बात माननी ही होगी और इस पेपर-लीक रैकेट को खत्म करना होगा..."
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में गर्भ में लड़की बताकर गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:गर्भ में लड़की बता कर करवाता था गर्भपात, आरोपी राकेश हरियाणा के डबवाली से गिरफ्तार, चिकित्सा विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई, PCPNDT एक्ट में कार्रवाई हुई। hanumangarh से बड़ी खबर: चिकित्सा विभाग व PCPNDT टीम ने डबवाली से आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया। आरोप है कि राकेश महिलाओं को गर्भ में लड़की होने का झूठा दावा कर उनसे गर्भपात करवा देता था और इस काम के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। विभागीय जांच के अनुसार राकेश अब तक 100 से अधिक भ्रूणहत्या करवा चुका है। बीकानेर की एक महिला की शिकायत तथा मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि बीकानेर से भेजी गई बोगस ग्राहक महिला को आरोपी ने डबवाली के एक अस्पताल में ले जाकर जांच करवाई और रिपोर्ट में गर्भ में लड़की होने की बात लिखवा दी। कार्रवाई जयपुर के थाने के सहयोग से की गई। जॉइंट डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी, बीकानेर सीएमएचओ डॉ. पुखराज, हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा और PCPNDT टीम का सहयोग रहा.
0
0
Report
Advertisement

केशव मौर्य बोले: काशी के विश्वनाथ मंदिर राम मंदिर जैसा बनेगा

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने काशी और मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। केशव मौर्य ने कहा कि काशी कॉरिडोर तो बन गया है, लेकिन मंदिर के बगल में एक ढांचा खड़ा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह विश्वनाथ जी का मंदिर बनेगा। केशव मौर्य ने मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर के बगल में ईदगाह बना हुआ है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राम भक्त बनने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन कृष्ण भक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम वोट का मोह नहीं है तो कृष्ण मंदिर पर भी बोलें。
0
0
Report

पटना के इस्कॉन से जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ

Patna, Bihar:पटना के इस्कॉन मंदिर से प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औपचारिक रूप से रथ खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने सड़क पर झाड़ू दिया और फिर आगे रथ को बढ़ाया गया इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू विधायक श्याम रजक के ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी रथयात्रा में शामिल हुए हैं भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार हैं होकर नगर भृमण के लिए निकले इस रथयात्रा में पटना और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल हुए जगन्नाथ जी के रथ को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है जगन्नाथ जी के रथ को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था इस्कॉन मंदिर के बाहर भारी संख्या में भक्त महाप्रभु की झलक पाने के लिए उमड़े थे कुछ भक्त तो भक्ति में सराबोर होकर नृत्य कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top