274807
UP News: देवरिया जनपद जिलाधिकारी ने की मतदाताओं से अपील
Deoria, Uttar Pradesh:Lok Sabha Chunav 2024 के चलते देवरिया जनपद के देवरिया जनपद जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मतदाताओं से भोजपुरी भाषा में अपील करते हुए कहां कि वह मतदान के दिन घरों से बाहर निकले और मतदान करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देशनोक रेलवे स्टेशन कैंटीन में आग, शॉर्ट सर्किट से आशंका
Bikaner, Rajasthan:देशनोक से खबर देशनोक रेलवे स्टेशन की कैंटीन में अचानक लगी आग आज शाम हुई आगजनी की घटना प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय प्रशासन की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर आरपीएफ की टीम भी पहुंची मौके पर आग लगने के कारणों की जांच में जुटी आरपीएफ0
0
Report
अजमेर रामगंज में छत ढहने से बुजुर्ग मौत, मलबे में दबे होने की सूचना
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के रामगंज थाना इलाके के पहाड़गंज में छत की पट्टीयों के नीचे दबने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई... घटना की इत्तला मिलते ही मौके पर पहुंची क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मलबे में दबे वृद्ध गोवर्धन लाल गुर्जर को निकालने की कार्यवाही शुरू की.. वही थाना हल्का रामगंज पुलिस भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और मौके पर जमा भीड़ को हटाने की कार्रवाई की गई... घटना को लेकर इलाके में चार लोगों के मलबे में दबे होने कि सूचना ने पुलिस की मशक्कत बढ़ा दी...मलबे में किसी के नहीं होने पर राहत की साँस ली.. मकान हादसे के क्या करण रहे सुरक्षा इंतजाम के बगैर मरम्मत और नए निर्माण की स्वीकृति को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.. फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है.. जानकारी के मुताबिक गोवर्धन अकेले ही रहते थे और भाजपा के पशु सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बताए गए.. रामगंज थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।0
0
Report
तिंवरी-जो धपुर रोड पर पिकअप-बाइक भिड़ंत: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:तिंवरी (जोधपुर)- इंद्रोका के पास पिकअप-बाइक की भीषण भिड़ंत हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल गंभीर घायल युवक की हालत भी नाजुक हादसे की सूचना पर सूरसागर पुलिस पहुंची घटनास्थल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया तिंवरी-जोधपुर रोड पर इंद्रोका के पास हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
बूंदी में PG कॉलेज के बाहर कार में आग, दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:शहर में पीजी कॉलेज के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कार से उठती आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई।0
0
Report
गंगरार में 115 वर्षीया गजरीबाई ने मतदान से लोकतंत्र की मिसाल कायम की
Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के चोगावाड़ी गांव में पंचायत चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गांव के बूथ संख्या 50 और 51 पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की अनूठी मिसाल भी सामने आई। यहां 115 वर्षीय गजरीबाई पत्नी भग्गा बंजारा ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गजरीबाई किशनपुरा गांव की निवासी हैं और वार्ड संख्या तीन के अंतर्गत आती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका मतदान के प्रति जोश पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। उनका यह जज्बा युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक संदेश है। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।0
0
Report
DM Ruchi Pandey cuts paddy in Rahatpur fields, surprising farmers and officials
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय की डीएम रुचि पांडेय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब डीएम साहिबा अचानक खेत में पहुंचीं और खुद हाथों में हँसुआ लेकर धान की कटनी करने लगीं। खेत में डीएम को इस अंदाज में देखकर वहां मौजूद किसान और अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, कृषि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम के दौरान डीएम ने खुद खेत में उतरकर धान की कटनी की और फसल उत्पादन का जायजा लिया। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड अंतर्गत राहतपुर पंचायत के राजस्व ग्राम राहतपुर का है। जहां आयोजित धान फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रुचि पांडेय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खुद खेत में उतरकर हँसुआ चलाया और धान की कटनी की।यह फसल कटनी प्रयोग स्थानीय किसान विवेकानंद कुमार, पिता रामविलास सिंह के खेत में निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में चिह्नित प्लॉट की मापी, धान की कटाई और दँवरी यानी थ्रेसिंग की पूरी प्रक्रिया की गई।कटनी और दँवरी के बाद प्राप्त हरे धान का कुल वजन 35 किलो 260 ग्राम दर्ज किया गया। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फसल कटनी प्रयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं, ताकि किसानों की उपज का सही आंकड़ा सामने आ सके।इस मौके पर डीएम रुचि पांडेय ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग के जरिए जिले में धान की वास्तविक औसत उपज और उत्पादकता का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है। इसी आंकड़े के आधार पर फसल क्षति का आकलन, फसल बीमा योजनाओं के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ और कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
अररिया के पहुंसी गांव में अमित भगत की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के कुआरी थाना क्षेत्र के पहुंसी गांव में युवक अमित भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, ग्रामीणों के मुताबिक जिस शख्स ने गोली मारी वह पिकअप वैन चला रहा था. आरोपी ने कार सवार युवक को पहले तो जोरदार टक्कर मारा और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें युवक की मौत हो गयी. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह वारदात अवैध सम्बन्ध के कारण हुई है. एसपी ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ चल रही है. जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला आरोपी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह है जिसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है.0
0
Report
करनाल जीटी रोड हादसा: ट्रैक्टर ट्रक टकराने से दो युवकों की मौत, पलटा ट्रक
Karnal, Haryana:करनाल में जीटी रोड पर रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम। पंजाब में बिजली की लाइन पर काम करने जा रहे थे दोनों युवक, पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद ट्रक भी पलटा। करनाल में जीटी रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो नौजवानों की जिंदगी खत्म हो गई। नीलोखेड़ी के माता मंदिर के पास तड़के करीब चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार दो युवक सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। रोजगार की तलाश में निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले 25 वर्षीय शीशपाल और 28 वर्षीय सुरवीर के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और पंजाब में बिजली की लाइनों पर काम करने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर खाली था और उस पर पांच से सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। दोनों युवक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनकी जान चली गई। रोजगार की तलाश में घर से निकले दोनों युवकों को क्या पता था कि मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उनका सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक शीशपाल और सुरवीर दोनों शादीशुदा थे। एक युवक के चार बच्चे हैं, जबकि दूसरे के तीन बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाले दोनों युवक बिजली की लाइनों पर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। अब उनके पीछे सात मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जिस घर में दोनों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार के मुताबिक हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हुई है। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने भी हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।0
0
Report
मैनपुरी में 15 साल की पलक हत्या मर्डर मिस्ट्री: पिता पर हत्या का आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 15 साल की किशोरी पलक की मौत मर्डर मिस्ट्री बन गई है... आरोप है कि पिता ने ही बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर हत्या के सबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस जांच में सामने आई कहानी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता समेत परिवार के लोग और अंतिम संस्कार में शामिल कई ग्रामीण गांव से फरार हैं। एसपी ने खुद गांव पहुंचकर जांच की कमान संभाली है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नादऊ का है। लगभग 1 माह पूर्व 17 अक्टूबर को 15 वर्षीय पलक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गांव में बताया गया कि किशोरी टांड़ से गिरकर घायल हुई है, लेकिन पुलिस जांच में गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप सामने आया। जांच में पता चला कि किशोरी को सैफई अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी निकली थी, लेकिन करहल के आगे से ही वापस लौटा दी गई। चालक राहुल के मुताबिक, रास्ते में गोली लगने की बात सामने आने और पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद गाड़ी वापस गांव लाई गई। इसके बाद उसी शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को किशोरी के किसी लड़के से बातचीत को लेकर पिता की नाराजगी की बात भी पता चली है। घटना के बाद से पिता समेत कई परिजन और अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीण फरार हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा गांव पहुंचे और घटनास्थल के साथ अंतिम संस्कार स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर: बच्चों से चोरी करवाने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़
Fatehpur, Uttar Pradesh:बच्चों से चोरी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ लालच देकर बच्चों से चोरी कराए जेवरात वीडियो बनाकर बच्चों को करते थे ब्लैकमेल सदर कोतवाली पुलिस ने तीन घटनाओं का किया खुलासा मामले में दो आरोपी रहमान खान और अरम को किया गिरफ्तार0
0
Report
पूर्णिया में दो करोड़ के स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बेटा फरार
Purnia, Bihar:पूर्णिया पुलिस ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के शिवशक्ति नगर में पुलिस ने छापेमारी कर 856.06 ग्राम स्मैक और 5 लाख 5 हजार 90 रुपए नकद जप्त किए हैं. इस मामले में एक महिला तस्कर को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका बेटा मौके से फरार हो गया. सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने बताया कि जब्त स्मैक की बाजार में अनुमानित मूल्य करीब पौने दो करोड़ रुपये आंका जा रहा है. बरामद किए गए 5 लाख से अधिक रुपये स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़े हैं. मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवशक्तिनगर में यह अवैध कारोबार मां और बेटे मिलकर चला रहे थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान कर ली गई है. उसकी बेटी/कोई? पुलिस ने घटनास्थल से स्मैक और नकदी के अलावा तीन एंड्रॉड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल इस नेटवर्क को संचालित करने के लिए किया जाता था. एसडीपीओ सदर-1 अभिनव परासर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मरंगा थाना क्षेत्र के शिवशक्तिनगर इलाके में भारी मात्रा में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद दंडाधिकारी की निगरानी में मरंगा थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से उक्त ठिकाने पर छापेमारी की और महिला को धर दबोचा. एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि इस अवैध नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल सभी अपराधी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
मधुबनी के सकरी थाने ने 524 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी के सकरी थाना पुलिस ने साढ़े दस लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सकरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 524 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार। सकरी थाना को गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही बस में सवार एक व्यक्ति अपने बैग में मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सकरी थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सकरी एनएच 27 मस्जिद कट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के क्रम में सिलीगुड़ी की ओर से आ रही बस को रुकवाया गया, जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर बस से उतरने लगा। जिसे sशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी इयर मोहम्मद के रूप में हुई है। तलाशी लेने के क्रम में उनके बैग के अंदर से 5 छोटे पैकेट में रखा कुल 524 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ एवं बैग को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय कीमत साढ़े दस लाख रुपया बतायी जा रही है। इस संदर्भ में सकरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर उसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
जुगैल में बिना नंबर प्लेट भारी वाहनों का कहर, मजदूर की मौत से आक्रोश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जुगैल थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे खड़े एक मजदूर को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिना नंबर प्लेट के हाईवा और बड़े वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। हादसों के बाद चालक आसानी से फरार हो जाते हैं, लेकिन इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका कमाने वाला सदस्य छीन लिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।0
0
Report
भारत ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रचा
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिला मुख्यालय गुड्डू मल चौराहा के रहने वाले भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने आज शनिवार को देर शाम 6.38 बजे अल अमीरात में अंडर-19 एशिया कप फाइनल में एक विकेट से पाकिस्तान को हराकर के बड़ी सफलता हासिल की है। बेटे लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में अंडर-19 एशिया कप में भारत को मिली जीत पर गोंडा में पिता राजेश राय चंदानी जो कि भाजपा नेता है और माता लक्ष्मी राय चंदानी यह भी भाजपा नेता है। इन लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ एक दूसरे को मीठा खिलाकर के एक दूसरे को माला पहनकर इस पूरे जीत को लेकर के जश्न मनाया है। 17 वर्षीय लक्ष्य रायचंदानी को इस बार अंडर-19 भारतीय टीम का अंडर-19 एशिया कप को लेकर के कप्तान बनाया गया था। जहां उनके नेतृत्व में इतनी बड़ी सफलता हासिल की है वर्ष 2025 में भारतीय टीम को 191 रन से हराकर के पाकिस्तान ने विजय हासिल की थी लेकिन इस वर्ष मात्र सिर्फ एक विकेट से भारत ने पाकिस्तान को हराकर के बड़ी सफलता हासिल की है। पिता राजेश रायचंदानी ने कहा कि बहुत ही हमारे बेटे के नेतृत्व में भारत को जबरदस्त जीत मिली है। बहुत बड़ा टारगेट पाकिस्तान ने 338 रन बनाने का दिया था और अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका मार करके विजय हासिल कर ली है। जो जीत भारत को मिली है पाकिस्तान से यह वर्षो तक याद रहेगी पूरे देशवासियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। यह हमारे बेटे की नहीं सिर्फ यह पूरे टीम की जीत है अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की जीत है एक से बढ़कर एक सभी खिलाड़ी हैं पूरी टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और एशिया कप अंडर-19 को अपने घर वापस लेकर के आया है。0
0
Report
पुरानी रंजिश के चलते युवक और परिजनों की पिटाई, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश में युवक और उसके परिजनों की पिटाई, वीडियो वायरल कौशांबी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पहले रास्ते में युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की गई, फिर आरोप है कि दबंगों ने उसके घर पहुंचकर युवक और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में दोनों पक्षों ने कुल पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर गांव का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 14 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे पंकज मौर्य रिजवी कॉलेज से घर लौट रहा था। तभी मोज्जपुर गेट के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शाम करीब चार बजे वही लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पंकज के घर पहुंच गए और घर में घुसकर उसके पिता फूलचंद्र और पंकज की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
