देवरिया में दिव्यांगों का क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के कचहरी परिसर में दर्जनों दिव्यांग 11 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग अक्षम प्रमाण पत्र को लेकर है। पहले यह प्रमाण पत्र 40% दिव्यांगता पर बनता था, जो शासनादेश के अनुसार था। परंतु अब अधिकारी इसे 80% दिव्यांगता रिपोर्ट पर ही बनाने की बात कर रहे हैं। दिव्यांगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना-मसौढ़ी में देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के निशियावा गांव से लहसुना ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स अपने हाथ में देसी कट्टा लिए गांव के चौराहे पर फायरिंग करते हुए भोकाल जमा रहा था. घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी ने बताया कि उसने शौक से देसी कट्टा खरीदा था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से देसी कट्टा रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ।
