274001
देवरिया के नगर पंचायत में अधिकारी-सभासद आपस में भिड़े, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के गौरी बाजार नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी और सभासद के बीच जमकर मारपीट हुई थी। आपको बता दें कि इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय को चोट भी आई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में बयान दिया है। वहीं अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बचाव करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई थी। वहीं, सभासद नितेश मद्धेशिया का आरोप है कि नगर की समस्या उठाने पर विवाद हुआ है। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तिरुमला दर्शन, मंदिर प्रशासन की जमकर तारीफ
Hyderabad, Telangana:Sought the divine blessings on entire Country-UP CM Compliments TTD on Temple Management, spiritual upkeep and cleanliness Offers prayers in Tirumala temple Tirumala, 07 September 2026: The Honourable CM of UP Sri Yogi Adityanath Offers Prayers at Tirumala on Monday evening. The UP CM offered prayers in the sacred hill shrine of Sri Venkateswara Swamy through Vaikuntham Queue Complex. After Darshan he was offered Vedaseervachanam in the Ranganayakula Mandapam by Vedic Scholars. Later he was offered Theertha Prasadams of Srivaru by the TTD Additional EO Sri Ch Venkaiah Chowdary. Speaking on the occasion he said he prayed to Sri Venkateswara, the incarnation of Sri Maha Vishnu, to bestow His benign blessings on AP, UP and entire country. He complimented TTD for efficient pilgrim management, cleanliness and up keeping the spiritual atmosphere at Tirumala. The UP CM also expressed his immense pleasure for having darshan of Sri Sita Lakshmana sameta Sri Ramachandra Swamy Utsava deities owing to Punarvasu Nakshatram, a system established by Saint Sri Ramanujacharya, over 1000 years ago. ''Along with Sri Venkateswara, I had the privilege of the divine Darshan of Sri Maryada Purushottam today'', he maintained. Both the Pontiffs of Tirumala, one of the Chief Priests of the temple Sri Venugopala Deekshitulu were also present during the procession. The dignitaries who accompanied the UP CM included AP Ministers Sri Narayana, Sri Satyakumar Yadav, AP BJP Chief Sri Madhav, TTD Board Member Sri Bhanuprakash Reddy and others. Among others TTD cvso Sri Muralikrishna, Tirupati SP Sri Subbarayudu, DyEO Sri Bhaskar and others were also present.0
0
Report
कश्मीर के रंग-ए-सिनेमा: पहला इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल शुरू, ग्लोबल सिनेमा की चमक
Chaka, कान्स नहीं, बल्कि कश्मीर का 'रंग-ए-सिनेमा': घाटी का पहला इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल डल झील के किनारे ग्लोबल सिनेमा की चमक बिखेर रहा है। श्रीनगर की मशहूर डल झील के किनारे, जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (IFFJK 2026) की शुरुआत हुई। 'रंग-ए-सिनेमा' (सिनेमा के रंग) थीम वाले इस फ़ेस्टिवल का आयोजन चार दिनों तक चलेगा और यह वर्ल्ड सिनेमा का एक यादगार जश्न है। जम्मू-कश्मीर में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है। G20 के बाद जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाला यह दूसरा इंटरनेशनल इवेंट है। जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने नेशनल फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर इस फ़ेस्टिवल का आयोजन किया है। 7 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल का मकसद सिनेमा के नक्शे पर कश्मीर की उस ऐतिहासिक जगह को फिर से हासिल करना है, जिसे 1990 के दशक में इलाके में आतंकवाद फैलने के बाद खो दिया गया था। स्क्रीनिंग के लिए 41 देशों की 135 फ़िल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। भारत के अलावा फ़्रांस, ईरान, तुर्की, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन, ब्राज़ील, कतर, अर्जेंटीना, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, कोलंबिया, ताइवान और अन्य देश भी इस फ़ेस्टिवल का हिस्सा हैं। फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और इवेंट्स डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) और श्रीनगर के INOX मल्टीप्लेक्स में हो रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने SKICC और INOX श्रीनगर में किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ रिश्ते फिर से बनाने, इलाके में फ़िल्म प्रोडक्शन को आसान बनाने और फ़िल्म टूरिज़्म व स्थानीय टैलेंट को बढ़ावा देने की कोशिशों के तहत इस पहल को सपोर्ट किया। इस रंगारंग उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली या इससे जुड़ी नेशनल और इंटरनेशनल फ़िल्म हस्तियों में खास मेहमान और इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल थे, जैसे अनुभवी फ़िल्ममेकर रमेश सिप्पी, विधु विनोद चोपड़ा, डायरेक्टर इम्तियाज़ अली, एक्ट्रेस फ़ातिमा सना शेख़ और अन्य। जूरी में सिनेमैटोग्राफ़र-डायरेक्टर संतोष सिवन (जूरी हेड), ऑस्कर और बाफ्टा विजेता साउंड डिज़ाइनर रेसुल पुकुट्टी, जर्मन फ़िल्म क्यूरेटर डोरोथी वेनर, जापानी मीडया एंटरप्रेन्योर और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकर केइको बैंग, नेशनल अवॉर्ड विजेता फ़िल्ममेकर-एजुकेटर हिमांशु शेखर खटुआ और डायरेक्टर श्रीराम राघवन शामिल हैं। स्पेन, जापान, जर्मनी, मैक्सिको, जॉर्डन, फ्रांस और कनाडा जैसे देशों से आए इंटरनेशनल और नेशनल फ़िल्ममेकर और डेलीगेट्स समेत कुल मिलाकर लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। देश के मशहूर गायकों की म्यूज़िकल परफॉर्मेंस के साथ सभी ग्लोबल फिल्म हस्तियों का स्वागत किया गया। साथ ही, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जूरी सदस्यों को खास तोहफ़े दिए। लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म हस्तियों ने सरकार के इस कदम की तारीफ़ की और कहा कि इससे कश्मीर को सिनेमा से फिर से जोड़ने में मदद मिलेगी। इंटरनेशनल फिल्म हस्तियों ने लोकेशन की तारीफ़ की और कहा कि इस तरह के इवेंट्स से कश्मीर के लिए इंटरनेशनल सिनेमा के दरवाज़े खुलेंगे। स्पेन, जापान, जर्मनी, मैक्सिको, जॉर्डन, फ्रांस और कनाडा जैसे देशों से आए इंटरनेशनल और नेशनल फ़िल्ममेकर और डेलीगेट्स समेत कुल मिलाकर लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। देश के मशहूर गायकों की म्यूज़िकल परफॉर्मेंस के साथ सभी ग्लोबल फिल्म हस्तियों का स्वागत किया गया। साथ ही, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जूरी सदस्यों को खास तोहफ़े दिए। इस फ़ेस्टिवल में नौ कैटेगरी में कुल ₹96 लाख के इनाम दिए जाएंगे, जिनमें बेस्ट फ़िल्म के लिए ₹25 लाख, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए ₹15-15 लाख, बेस्ट फ़िल्म (J0
0
Report
छिंदवाड़ा में MD ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 3.81 लाख का माल जब्त
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से ड्रग्स, दो दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन और 3700 रुपये नकद सहित कुल 3.81 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा दोपहिया वाहन से एमडी ड्रग्स लेकर औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा पहुंचने वाला है और वहां न्यूटन परासिया निवासी अनिमेष सूर्यवंशी को ड्रग्स बेचने वाला है. सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की. तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 15 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान विशाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदा था. विशाल से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन, 1000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया. पूछताछ में अब्दुल रशीद ने भी पुलिस के सामने एमडी ड्रग्स पाउडर विशाल विश्वकर्मा को बेचने की बात स्वीकार की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश किया.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं तथा इस नेटवर्क में ड्रग्स की सप्लाई कहां से और किन माध्यमों से होती थी.0
0
Report
Advertisement
चकराता में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील ने सीमांकन शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:टॉप: चकराता स्लगं: चकराता में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद पैमाइश करने पहुंची तहसील की टीम खबर चकराता के सावरा से है जहां तहसील चकराता की टीम खजान सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर विवादित जमीन का डिमार्केशन यानी सीमांकन करने मौके पर पहुंची। दरअसल, शिकायतकर्ता खजान सिंह ने होटल व्यवसायी सरदार सिंह खन्ना पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसील विभाग ने कार्रवाई शुरू की और प्रक्रिया के तहत होटल व्यवसायी सरदार सिंह खन्ना को पहले ही आधिकारिक नोटिस जारी किया था।लेकिन प्रशासनिक नोटिस के बावजूद होटल व्यवसायी डिमार्केशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। व्यवसायी की अनुपस्थिति के बाद भी तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन की इस पैमाइश रिपोर्ट में क्या खुलासे होते हैं और क्या अवैध कब्जे के इन आरोपों पर विभाग कोई सख्त कार्रवाई अमल में लाता है या नहीं।0
0
Report
गोरखपुर के उरुवा में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, 42 घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। उरुवा क्षेत्र में एक ही कुत्ते के हमले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अब तक करीब 42 लोग घायल हो चुके हैं। कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर रहा है और उन्हें काटकर भाग जा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान व परेशान करने वाली तस्वीरें एक बुजुर्ग पर हुए हमले की हैं जो CCTV कैमरे में कैद हो गईं। घायलों की भीड़ उपचार के लिए पीएचसी उरुवा पहुंच गई। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में जब इतने घायल पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल बेहद परेशान करने वाला हो गया। इन घायलों में छह से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। और सबसे बड़ा सवाल दर्जनों लोगों को घायल करने वाला ये कुत्ता आखिर अब तक पकड़ में क्यों नहीं आया? हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुत्ते के दहशत से गांव की गलियां सूनी पड़ जा रही हैं। बच्चे स्कूल जाने व खेलने के लिए अकेले नहीं निकल पा रहे हैं। CCTV की इन तस्वीरों को गौर से देखिए... एक बुजुर्ग अपने रास्ते से जा रहे हैं, तभी अचानक कुत्ता उन पर हमला कर देता है। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग संभल नहीं पाते और कुत्ता उन्हें घायल कर आगे निकल जाता है। ये तस्वीरें उरुवा में फैले उस आतंक की गवाही दे रही हैं, जिसने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। कुत्ते के हमले के बाद पीएचसी उरुवा में घायलों का तांता लग गया। एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचते रहे। किसी को हाथ में चोट लगी थी, किसी के पैर में... तो कई लोग कुत्ते के काटने से घायल थे। घायल बच्चों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम सभी घायलों के इलाज में जुट गई। घायलों को टीटी इंजेक्शन और एंटी रेबीज वैक्सीन यानी एआरवी की डोज दी गई। इस कुत्ते के आतंक से बच्चे भी नहीं बच सके। घायल बच्चों में— भरवलिया की आराध्या, उम्र 8 साल... आरव, उम्र 10 साल... पीहू, उम्र 4 साल... नकौझा के आर्यन, उम्र 12 साल... टाड़ी के फैज, उम्र 10 साल... और विशुनपुरा की काजल, उम्र 12 साल। यानी जिस उम्र में बच्चे घर से निकलकर खेलते हैं, उसी उम्र के मासूम अब कुत्ते के हमले के बाद इलाज करा रहे हैं। VO- बुजुर्ग भी बने निशाना। कुत्ते ने सिर्फ बच्चों को ही निशाना नहीं बनाया। नागेंद्र, उम्र 50 साल... घनश्याम, उम्र 30 साल... शैल, उम्र 62 साल... और धनपत, उम्र 78 साल... समेत कई लोगों को कुत्ते के काटने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक इलाके में आया यह कुत्ता जिस तरफ चलता, किसी न किसी राहगीर पर हमला कर देता। प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ. जेपी तिवारी के मुताबिक रविवार को कुत्ते के काटने से घायल बड़ी संख्या में लोग पीएचसी पहुंचे। सभी घायलों को टीटी इंजेक्शन और एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है 42 लोगों को घायल करने के बाद भी हमलावर कुत्ता आखिर कहां है? लोगों के मुताबिक दोपहर से ही कुत्ते को पकड़ने की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं आ सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता लगातार इधर-उधर घूम रहा है और मौका मिलते ही राहगीरों पर हमला कर रहा है। कुत्ते के आतंक की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। कई परिवारों ने बच्चों को खेलने तक के लिए बाहर नहीं जाने दिया। कस्बे और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में डर और नाराजगी दोनों है। गोरखपुर के उरुवा में एक कुत्ते का आतंक... 42 लोग घायल... छह से ज्यादा गंभीर... और हमलावर कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर। CCTV में बुजुर्ग पर हमले की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। अब स्थानीय लोगों की प्रशासन से साफ मांग है— हमलावर कुत्ते को तत्काल पकड़ा जाए और इलाके में आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ 42 घायलों का नहीं है... सवाल ये है कि अगर कुत्ता अभी भी खुले में घूम रहा है, तो अगला शिकार कौन होगा?0
0
Report
अमेठी में संदिग्ध मौत: दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला 48 वर्षीय महिला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से मचा हड़कंप। दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला 48 वर्षीय महिला का शव। मृतका की भांजी ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का लगाया गंभीर आरोप। छत पर टूटी चूड़ियां और खून के निशान मिलने का किया दावा। संपत्ति को लेकर करीब 20 साल से पारिवारिक रंजिश की बात आई सामने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के कमई गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में दोस्त ने शादी का झांसा देकर पत्नी को दिल्ली-गुरुग्राम ले गया, मुकदमा दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मामला उरुवा थाना क्षेत्र के दुधरा आशा नंदनपुर का है। धीरज प्रताप सिंह की खोराबार के सिक्टौर निवासी ऋषभ कुमार सिंह से पुरानी दोस्ती थी। ऋषभ ने धीरज की पत्नी को शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली और गुरुग्राम ले गया। धीरज ने पत्नी को वापस लाने और दोस्त को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तीन अगस्त को धीरज अपने पिता की दवा लेने गोरखपुर आया था; ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास उसकी मुलाकात ऋषभ से हुई। आरोप है कि ऋषभ ने धीरज की पत्नी के बारे में पूछने पर गाली-गलौज की, मारपीट की और पत्नी को दिल्ली-गुरुग्राम में रखने के लिए धमकी दी। उसने धीरज के साथ मारपीट करते समय उसकी जेब से पैसे और घड़ी भी ले ली। धीरज का कहना है कि उसकी साली आदि रिश्तेदार ने भी पत्नी के रहने में मदद की। बाद में न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है; पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी, पैसे नहीं मिलने पर बच्चों کو मारने की धमकी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक परिवार को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 9 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर दो बेटों व बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने परिवार के बच्चों पर नजर होने का दावा करते हुए 9 बजे तक मूरतगंज मेला बाग में पैसे लेकर पहुंचने को कहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला संदीपनघाट थाना क्षेत्र का है। पीड़ित राम भवन यादव के मुताबिक, वह काजीपुर चौराहे पर दुकान खोल रहा है और 4 सितंबर को दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उसका बेटा बनारस खेलने गया था, जहां उसका चयन हो गया है और अच्छी कोचिंग के लिए 11 लाख रुपये की जरूरत है। इसके बाद 5 सितंबर को दोबारा फोन आया और 9 लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर दोनों बेटों और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कॉलर ने यह भी कहा कि बच्चों के आने-जाने और पढ़ाई की जगहों पर उसकी नजर है और उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। धमकी भरे फोन के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने मामले की शिकायत संदीपनघाट थाने में की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश के साथ ही कॉल और नंबर की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।0
0
Report
तेंदुए के हमले से तीन वर्षीय बच्ची बची, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाई जान
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्ची को जबड़े में दबोचा, ग्रामीणों ने पीछा कर बचाई जान,हालत गंभीर, खबर बहराइच से है,जहां नानपारा रेंज के बघौली जंगल से सटे खटकन पुरवा गांव में देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। लगातार पीछा किए जाने पर तेंदुए खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल में भाग गया। हमला में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी नानपारा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है, वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली हादसे के विरोध में आगरा कांग्रेस का कैंडल मार्च, सुरक्षा पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:दिल्ली हादसे के विरोध में आगरा में कांग्रेस का कैंडल मार्च सूर सदन से शहीद स्मारक तक निकाला गया कैंडल मार्च दिल्ली में पीजी हॉस्टल हादसे में छह बच्चों की मौत का मामला महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना अमित सिंह ने हादसे को बताया भ्रष्टाचार और सिस्टम की नाकामी कैंडल मार्च में सीमित संख्या में नजर आए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान हरीपर्वत पुलिस रही अलर्ट सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर0
0
Report
आगरा में चौकी के पास महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग रामबाग चौकी से महज 100 मीटर दूर महिला से मारपीट सड़क पर महिला को जमीन पर गिराकर पीटता रहा युवक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल युवक पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप मौके पर मौजूद लोग बने रहे तमाशबीन, नहीं कराया बीच-बचाव चौकी के इतने करीब घटना से पुलिस गश्त पर उठे सवाल कुछ दिन पहले भी चौकी से 50 मीटर दूर युवक की हुई थी पिटाई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने कहा, आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही।0
0
Report
जालौन में अज्ञात हमलावर: चाकू-गोली से युवक गंभीर, अभियुक्त फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला एक दर्जन हमलावरों ने युवक को घेरकर पहले चाकुओं से गोदा, फिर तमंचे से मारी गोली, चाकूबाजी और गोलीबारी की वारदात में युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से हुए फरार, इलाके में मचा हड़कंप, नाजुक हालत में लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, घटना का फुटेज आया सामने, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी बाईपास स्थित लल्ला धाम का मामला।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बीच सड़क सांडों की भिड़ंत: बाइक सवारों समेत राहगीरों में अफरा-तफरी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: बीच सड़क दो साँडो की भिड़ंत से बरपा कहर। साँडो की भिड़ंत से कई बाइक सवार आए चपेट में। भगदड़ और टक्कर में कई लोगों को आयी मामूली चोट। भिड़ंत से कई दुकानों कों भी हुआ नुकसान। सड़क पर सांडो के भिड़ने से यातायात भी प्रभावित। साँडो की लड़ाई से राहगीरों में मची अफरा-तफरी। लोगों ने इधर-उधर भागकर बचाई जान। पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया वायरल। सफीपुर कोतवाली के सामने हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग का मामला।0
0
Report
संभल में आर्य समाज मंदिर भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में दादा मियां की दरगाह और 10 से अधिक अवैध मकान प्रशासन के रडार पर ... शेर खां सराय में आर्य समाज मंदिर की 50 करोड़ की कीमत की 5 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर दरगाह और 10 से अधिक मकानों के अवैध निर्माण पर जल्द बुलडोजर एक्शन । SDM कोर्ट ने आर्य समाज मंदिर की भूमि पर काबिज अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने के आदेश दिए । राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज अवैध कब्जेदार अकीला बेगम समेत 10 से अधिक लोगों के नाम हटाकर अभिलेखों में भूमि को मंदिर और ग्राम समाज के नाम दर्ज कराए जाने के आदेश । SDM कोर्ट के आदेश पर तहसील दार धीरेन्द्र कुमार सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ शेर खा सराय पहुंचे। तहसील धीरेंद्र कुमार सिंह ने मंदिर की जमीन पर काबिज अवैध कब्जेदारों को दरगाह और मकानों के अवैध निर्माण को हटाए जाने का अल्टीमेटम दिया । मंदिर की भूमि से दरगाह और अवैध मकान न हटाए जाने पर प्रशासन नोटिस जारी कर बेदखली के लिए बुलडोजर कार्यवाही करेगा । आर्य समाज मंदिर की जमीन पर काबिज अवैध कब्जेदार बोले .. मंदिर कमेटी और प्रशासन का दावा गलत .. मकानों के वेनामे और अन्य दस्तावेज उनके पास मौजूद ..दरगाह भी वर्षों पुरानी .. प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही ।0
0
Report
सीतापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा; मंत्री ने राहत व्यवस्था का निरीक्षण
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेककारागार राज्य मंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा। मंत्री सुरेश राही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों का जाना हाल। प्रशासन द्वारा बनवाए जा रहे लंच पैकटों का किया निरीक्षण। मंत्री ने लहरपुर तहसील के बेलवा ढींगरा, भदफर, मझारी करिंदा सहित कई गांव का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
