icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSANDEEPFollow24 Nov 2024, 11:49 am

एस पी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति फेज-5

Deoria, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, संकल्प शर्मा के निर्देशन में आयोजित मिशन शक्ति पंचम चरण व ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु थाना खुखुन्दू की मिशन शक्ति टीम म0कां0 शशिकिरन म0कां0 शान्ति कुशवाहा द्वारा खुखुन्दू थानाक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगारकर महिलाओं/बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं सम्बन्धित पंपलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीम करोरी के पास पत्थर लगने से यात्री गंभीर घायल, सैफई रेफर

Farrukhabad, Uttar Pradesh:गोरखपुर-बड़ोदरा एक्सप्रेस में सवार यात्री के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यात्री नीम करोरी स्टेशन के पास था. फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया. हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति लखीमपुर खीरी जिले के दुर्गा गौड़ी गांव निवासी हरिशंकर राजस्थान में नौकरी करते हैं और बड़ोदरा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से घर लौट रहे थे. पत्थर कैसे लगा, यह संभव नहीं हो सका. घायल के अनुसार वह ट्रेन की खिड़की के पास बैठे थे. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. घायल की बहन भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी हैं; अस्पताल में यूनियन के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी ने भी हालचाल लिया. पत्थर लगने के कारणों की जांच जारी है.
0
0
Report

कुलगाम के जंगलपोरा में नया एनकाउंटर: सुरक्षा बलों ने घेर लिया

Noida, Uttar Pradesh:कुलगाम के जंगलपोरा में एक और एनकाउंटर शुरू श्रीनगर, 18 नवंबर बुधवार को दक्षिण क Kashmir के कुलगाम जिले के जंगलपोरा इलाके में आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक जॉइंट पार्टी के बीच एक नया एनकाउंटर शुरू हो गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से संपर्क हो गया है और गोलीबारी जारी है। अधिकारी ने कहा कि आज आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खास इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम ने जंगलपोरा इलाके को घेर लिया। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम संदिग्ध जगह के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एनकाउंटर शुरू हो गया। यह एनकाउंटर 16 नवंबर को लारू में हुए एनकाउंटर के बाद कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन के बीच हुआ है, जिसमें आतंकवादी उमर निसार डार मारा गया था, जबकि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी थी। जब यह रिपोर्ट फाइल की जा रही थी तब गोलीबारी चल रही थी। यह बताना ज़रूरी है कि अखरान कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले के बाद पिछले सात दिनों से कुलगाम के अलग-अलग गांवों में एंटी-टेरर ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
0
0
Report

गोदड़ी गांव में पुरानी रंजीश से हत्या, 40 वर्षीय युवक की मौत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गोदड़ी गांव में पुरानी रंजीश के चलते खूनी वारदात सामने आई है। धारदार हथियार से किए गए हमले में 40 वर्षीय राकेश यदुवंशी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक पिता-पुत्र पर दराती से हमला कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद को लेकर मामला चल रहा था। इसी रंजीश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करताना चौकी क्षेत्र के गोदड़ी में राकेश यदुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मृतक के भाई मोहन सहित अन्य परिजनों ने गांव के लाल सिंह और उसके बेटे जितेंद्र पर दराती से हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद के कारण कानूनी मामला चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन का विवाह भी आरोपी परिवार में हुआ था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। परिजनों ने इसी पुरानी रंजिश को हत्या की वजह होने की आशंका जताई है। घटना के बाद घायल राकेश को जिला अस्पताल हरदा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस के लिए फोन किया गया पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, काफी समय इंतजार के बाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, करताना चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी का कहना है कि गोदड़ी में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। राकेश यदुवंशी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक, फरियादी ने पुरानी रंजिश के चलते घटना होने की बात बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

BHU ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा गार्ड से महिला की मारपीट का वीडियो वायरल

JPJai Pal16m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला के साथ सुरक्षा गार्ड की मारपीट का वीडियो वायरल। करीब 20 से 27 सेकेंड के वीडियो में गार्ड महिला को धक्का देकर बाल पकड़कर घसीटता और जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारता दिखाई दे रहा है। घटना 16 नवंबर की बताई जा रही है, जबकि वीडियो 17 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। BHU प्रशासन के मुताबिक, विवाद ऑर्थोपेडिक OPD में मरीज को जल्दी दिखाने और कतार तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया के अनुसार, महिला पहले पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा मरीज दिखाने पहुंची थी। सुरक्षाकर्मी की आपत्ति के बाद विवाद बढ़ा, जिसके बाद महिला को नगवा पुलिस चौकी ले जाया गया था। प्रशासन का दावा है कि महिला की तबीयत खराब होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। आरोप है कि इसके बाद महिला दोबारा ट्रॉमा सेंटर पहुंची और सुरक्षाकर्मी से विवाद एवं हाथापाई हुई। सुरक्षाकर्मी मोहम्मद हैदर खान ने वाराणसी की निवासी महिला जूली के खिलाफ लंका थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। BHU चीफ प्रॉक्टर ने मामले में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगा। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो में पूरी घटना नहीं दिखाई गई है, जबकि वीडियो में महिला के साथ सुरक्षाकर्मी की मारपीट स्पष्ट नजर आ रही है।
0
0
Report

20 नवंबर को मतगणना: बारां 29 जिला परिषद सदस्य, 168 पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे

Baran, Rajasthan:मतगणना 20 नवंबर को, जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा 29 जिला परिषद सदस्य और 168 पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का होगा फैसला बारां पंचायती राज आम चुनाव के तहत 20 नवंबर को मांगरोल स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में मतगणना होगी। इस मतगणना में जिले के कुल 29 जिला परिषद सदस्य और 168 पंचायत समिति सदस्य के भाग्य का फैसला होगा। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने मंगलवार शाम मतगणना केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्षों तक सुरक्षित लाने-ले जाने, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश, पेयजल, भोजन, बैरिकेटिंग, पार्किंग, सुरक्षा, मीडिया सेन्टर, नेटवर्क कनेक्टिविटी, लाउडस्पीकर व टेंट सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मतगणना प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। प्रथम पारी में पंचायत समिति सदस्यों और द्वितीय पारी में जिला परिषद सदस्यों की मतगणना होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। पंचायत समिति की मतगणना 10 कक्षों में होगी। हर कक्ष में 15 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच टेबल निर्धारित हैं। इस प्रकार एक राउंड में तीन वार्डों के पांच-पांच मतदान केन्द्रों की गणना एक साथ हो सकेगी। द्वितीय पारी में इन्हीं कक्षों में जिला परिषद सदस्य की मतगणना होगी। मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन व धूम्रपान सामग्री का प्रवेश वर्जित रहेगा। पहचान पत्र धारक ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

महिला थाना प्रभारी आशा सिंह ने जाम में एंबुलेंस बचाकर दिखा दिया चमत्कार

Baran, Rajasthan:बारां शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े ट्रेलर और भारी वाहनों के प्रवेश के कारण मंगलवार शाम को जाम के हालात बन गए। चारमूर्ति से कोटा रोड ओवरब्रिज तक तीनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटा तक यातायात ठप रहा。 जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज के परिजनों में चिंता बढ़ गई। मौके पर यातायात पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। ऐसे में लोग खुद ही जाम हटाने का प्रयास करते नजर आए。 इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला थाना प्रभारी आशा सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने में जुटकर महज 2 मिनट में एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया और उसे सुरक्षित निकलवाया। इसके बाद करीब 15 मिनट में पूरा जाम खुलवा दिया。 उल्लेखनीय है कि आशा सिंह पूर्व में यातायात प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। यातायात व्यवस्था पर उनकी पकड़ और त्वरित निर्णय क्षमता एक बार फिर देखने को मिली। शहरवासियों ने उनके इस कार्य की सराहना की है, साथ ही प्रशासन से भारी वाहनों के प्रवेश पर समय निर्धारित करने की मांग की है।
0
0
Report

बीएल वर्मा बोले: 2017 जैसा गठबंधन, 2027 में भाजपा का प्रचंड बहुमत

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और विपक्ष के बीच सीट-बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ऐसा ही गठबंधन इनका 2017 में हुआ था। उस समय तो बहुत कह रहे थे कि 2 लड़कों की जोड़ी कमाल करेगी लेकिन 2017 में आपने परिणाम देखा होगा। सीटों की शेयरिंग का मामला उनका आंतरिक है? लेकिन जब 182 सीटों की बात की कांग्रेस करती है? तो कांग्रेस का जनाधार क्या है? मुझे लगता है? कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को डुबाने में कसर छोड़ी नहीं है... आधी सीटें भी उनको मिलने वाली नहीं है? लेकिन सीट शेयरिंग में किसको क्या मिलता हैं, यह उनका काम है? लेकिन चुनाव के परिणाम जब सामने आएंगे तो 2017 की तरह भारत जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार 2027 में बनाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मऊ के टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mau, Uttar Pradesh:अपडेट स्लग - पुरानी तहसील इलाके में टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,छत से कपड़ा बांधकर कूदे कर्मचारियों ने बचाई जान मऊ के सरायलखनसी थान क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में स्थित एक टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के छत की तीसरी मंजिल से उठीं और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। वही गोदाम में मौजूद चार कर्मचारी छत से कपड़ा बांधकर कूदे व अपनी जान बचाई है। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर सरायलखंसी पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोदाम मालिक के अनुसार इस घटना में टेंट और सजावट का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
0
0
Report

बीसलपुर में बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार; सोने का कुंडल बरामद

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक दिन पहले महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, दो तमंचे, कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल और सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने बताया कि चीनी मिल चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोका तो वे शाहजहांपुर मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही दीपक कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में गोवल नहर कोठी के पास मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिजवान और सुल्तान के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में दबोच लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी जीशान को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, जीशान के कब्जे से 16 नवंबर की शाम बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल में गजरौला निवासी नन्ही देवी से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद हुआ है। इसके अलावा एक बाइक, 12 बोर का एक तमंचा, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।
0
0
Report

पंचकुला मोरनी में फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मुख्यमंत्री घायल कर्मियों से मिले

Panchkula, Haryana:पंचकुला के मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हादसे में घायल कर्मचारी का हालचाल जानने के लिए सेक्टर 23 स्थित पारस अस्पताल में पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पंचकूला के सेक्टर-5 फायर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी में दो कर्मचारी सवार थे। इनमें चालक मोहित मलिक, जो कच्चे कर्मचारी हैं, और उनके साथ पक्के कर्मचारी लेखराज शामिल थे। हादसे के समय गाड़ी मोहित मलिक चला रहे थे। हादसे में घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी पंचकुला के नागरिक अस्पताल और दूसरे कर्मचारी का पारस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन कर्मचारी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी... हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारस अस्पताल में भर्ती कर्मचारी से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

गुरुद्वारे पन्ने फाड़ने के आरोपी की गिरफ्तारी, इलाके में चक्का-जाम समाप्त

Delhi, Delhi:तिलकनगर के शाहपुरा गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ के पन्ने फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार। रात के दो बजे तक तिलकनगर थाने और सड़कों पर बबाल मचा रहा। तिलकनगर विधायक ने कहा दोषी पर होगी कार्यवाही। देर रात तक सड़कों पर चक्का जाम रहा और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। पश्चिमी जिला के शाहपुरा गुरुद्वारे में 15 नवंबर को गुरु ग्रंथ के पन्ने फाड़ने के बाद आज देर शाम तिलक नगर थाने से लेकर नजफगढ़ रोड तक देर रात तक चक्का जाम था। सिख समुदाय के लोग तिलक नगर थाने और सड़कों पर डटे रहे और देर रात एडिशनल डीसीपी के साथ मीटिंग के बाद विधायक जरनैल सिंह समुदाय के साथ बाहर आए और कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी; आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कमेटी के सदस्यीयों को लेकर भी रोष दिखा कि दो दिन तक पर्दा क्यों डाला गया, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। लोगों में देर रात तक गुस्सा और जाम की स्थिति बनी रही; रात्रि दो बजे के बाद मामला शांत हुआ और मुख्य मार्ग खोला गया।
0
0
Report

खरगौन में पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रिक शो रूम और दवा दुकान में आग

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर सनावद रोड पर उस समय हड़कम मच गया जब एक एसआर पेट्रोल पंप के सामने एक हवेल्स गैलेकसी इलेक्ट्रिक शोरूम एवं धीरू मेडिकल दुकान पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलेक्ट्रिक शो रूम एवं दवाई दुकान जलकर खाक हो गई । तीन दमकलों से नगरपालिकाकर्मियों ने आग बुझाने के करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच सड़क पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । फिलहाल आग पर काबू से आसपास के लोगों ने राहत पाई । दुकानों से रहवासी बस्ती पटेल नगर ओर दूसरी ओर रामश्री अस्पताल जुड़े हुए थे ।आग का भयावह रूप देखकर इन क्षेत्रों के लोगों में भी आग बढ़ने का भय बन गया था। आग में दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है ।एक बड़ी नुकसानी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है यही राहत लोगो ने पाई । मार्ग काफी व्यस्तम एवं भारी आवाजाही का मार्ग है। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच लोगो हटाया।
0
0
Report

ग्वालियर सिटी सेंटर में हार्ट अटैक से चालक बेहोश, बड़ी दुर्घटना टली

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। कार चलाते समय यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे वाहनों से टकरा गई। यह घटना सिटी सेंटर स्थित एम्पायर अपार्टमेंट के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बघेल अपनी कार (MP07 07 सीके 1378) से जा रहे थे, तभी उन्हें तेज दर्द हुआ और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। आशंका है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। कार आगे चल रही एक कार और दो स्कूटरों से टकरा गई। लगातार टक्कर की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने पहले इसे चालक की लापरवाही समझा। लेकिन जब लोग पास पहुंचे तो देखा कि चालक ड्राइविंग सीट पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात तक किसी वाहन चालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखकर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करा दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top