274001
देवरियाः बाइक सवार दो युवकों को कार ने रौंदा, एक युवक की मौत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से हृदय विदारक घटना की तस्वीर सामने आयी है। जहां बाइक सवार दो युवको को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौदा दिया, घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें से नरौली संग्राम गांव का रहने वाला एक युवक अफजल अंसारी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। यह सड़क हादसा सलेमपुर रोड खुखुदुं के पास का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एडीबी परियोजना से टिहरी झील के आस-पास पर्यटन सर्किट में नई सुविधाओं का विकास
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन सर्किट के प्लानिंग के तहत विकसित किया जाएगा। एडीबी परियोजना के तहत कोटी बोटिंग प्वाइंट और आसपास के क्षेत्र में नई पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ाने के साथ स्मार्ट कॉम्पोनेंट को लेकर डीएम द्वारा एडीबी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। डीएम का कहना है कि एडीबी परियोजना के तहत पर्यटन रोड, स्मार्ट बस शेल्टर, लाइटिंग व्यवस्था, सीसीटीवी, व्यू प्वाइंट, ई-बस सेवा समेत नई टिहरी शहर डेवलपमेंट के लिए कई सुविधाएं प्रस्तावित हैं जिनके लिए प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है ताकि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के साथ इससे जोड़ा जा सके।0
0
Report
मऊ में मुठभेड़: 25 हजार इनामी बदमाश घायल, तमंचा-बाइक बरामद
Mau, Uttar Pradesh:मऊ: जनपद मऊ के थाना चिरैयाकोट क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त 14 सितंबर को हुई अनीश कुमार हत्याकांड में वांछित चल रहा था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। 24 सितंबर को पुलिस टीम ने असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया।0
0
Report
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में दो डायमंड अंगूठी चोरी के आरोप पर हंगामा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज में चोरी के आरोप पर हंगामा कौशांबी के मेडिकल कॉलेज में मरीज की दो डायमंड अंगूठी चोरी होने के आरोप से हड़कंप मच गया। तीमारदारों ने संविदा स्टाफ नर्स कीर्ति कुशवाहा पर चोरी का आरोप लगाया। वहीं आरोपों से आहत नर्स ने तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने जांच की और CCTV फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई। सुबह नर्स के समर्थन में संविदा स्टाफ ने प्रदर्शन किया और CMS के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में बुलडोजर ड्रिल: इमारतों पर चढ़े बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में शुरू हुई ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन. वाराणसी के जैका रेस्टोरेंट पर चल रहा VDA का बुलडोजर मुस्लिम व्यापारी के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर कार्रवाई. वाराणसी के इमरान कादरी उर्फ एल पी बाबा के रेस्टोरेंट पर गरजा बुलडोजर. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात0
0
Report
मीना हत्याकांड: पांच दिन में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन का खुलासा
Karauli, Rajasthan:मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीना हत्याकांड पांच दिन में एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को घटना का प्रमुख कारण बताया गया है। महवा, बालाजी मोड़ आदि जगहों पर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और साक्ष्यों के आधार पर मयंक जाटव और शैलेन्द्र उर्फ कबीर मीना को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे मोहन सिंह से 6 हजार रुपये लिए जाना और 12 हजार रुपये ब्याज सहित वापस मांगना भी बताई गई है। गोपनीय सूचना के आधार पर टोडाभीम थाना और साइबर सेल ने हालिया गिरफ्तारी और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी रखी है। इस मामले में ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं और पुलिस ने अशांति के बीच क्रमबद्ध कार्रवाई की है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान डिजिटल, फार्मर आईडी से योजनाओं का लाभ
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान अब डिजिटल होने जा रही है। एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को फार्मर आईडी दी जा रही है। इसमें किसान की भूमि समेत कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज होगी। कृषि विभाग के अनुसार भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण आधार बनेगी। एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसमें उसकी भूमि का रिकॉर्ड दर्ज रहेगा, उन्होंने बताया कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं को भी फार्मर आईडी से जोड़ा जा सकता है। योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में भी इसका उपयोग किया जाएगा, जिससे किसान की भूमि और पात्रता का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। भूमि और किसान से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहने के कारण बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत भी कम होगी। कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने की अपील की है। किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र, संबंधित विभागीय कर्मचारी या निर्धारित शिविर के माध्यम से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
बिहार में महागठबंधन-एनडीए के बीच बयानबाजी तेज, कानून-व्यवस्था पर तैयारी जारी
Patna, Bihar:बिहार में कानून व्यवस्था एवं घटनाओं पर बयान श्रवण कुमार घटना बहुत दुखद है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए बहुत थोड़ी होगी। जो इस तरह के विकृत मानसिकता के जो लोग हैं, उनके लिए अभियान चलाकर वैसे लोगों को दंडित करने का काम, वैसे लोगों के सख्त से सख्त कार्रवाई करने का काम सरकार करेगी। और इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों को हर हालत में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सरकार के संज्ञान में बातें हैं। इस तरह के जो षड्यंत्रकारी लोग हैं, इस तरह के जो कृत्य कर रहे हैं, उनको सरकार बहुत जल्द ही चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।अब आरजेडी के नेता को जो बोलना है बोलेंगे। लेकिन घटनाएं ہوئی हैं, हम सब के लिए दुखद है। हम सब लोग मर्माहत हैं कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ अवेयरनेस समाज में जागरूकता चलाने की आवश्यकता है और महिलाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। उत्तर प्रदेश चुनाव एवं संगठन की रणनीति पर बयान..उत्तर प्रदेश में तो 25 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बनारस में रखा गया है। वहां पर हम लोगों के पार्टी के भविष्य और युवा नेता निशांत कुमार जी उस सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शिरकत करेंगे। और उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।"हम लोगों ने अभी तक 10-11 प्रमंडल में बैठक कार्यकर्ताओं का किया है। और लगातार बैठक का दौर जारी है। और यह जो कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को होगा, वह हमारा फाइनल सम्मेलन होगा। और उसके बाद छन के सारी चीजें आ जाएंगी कि किस विधानसभा में, किन सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, किस जिले में हम चुनाव लड़ेंगे। वह सारी बात छन के आएगी। और फिर राज्य पार्टी वहां पर बैठेगी, राज्य पार्टी अपना प्रस्ताव लेके राष्ट्रीय पार्टी के पास जाएगी और उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी।"आकलन चल रहा है। कार्यकर्ता बैठक जैसे ही होता है और उनको जो टास्क दिया गया है कि हर बूथ तक आप जब पहुँच जाइए, और पहुँचने के बाद ही उन सीटों को हम सब चिह्नित करेंगे। जहाँ-जहाँ बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से तैयार रहेंगे, उन्हीं सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ने का मन बनाएंगे और पार्टी से उन्हीं सीटों के बारे में प्रस्ताव आएगा। तेजस्वी यादव का बयान बंगाल में चुनाव करवाया जाए.. इसको लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि.. कर्नाटक में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। झारखंड में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। जिन राज्यों में महागठबंधन की सरकार बनती है, वहाँ कोई जालसाजी, वहाँ कोई अनैतिकता, कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता है।और जहाँ पर एनडीए की सरकार बनती है, वहाँ फर्जीवाड़ा होता है, वहाँ तरह-तरह का गलत काम करके सरकार बनाई जाती है—ये उनके ज़हन में यह बात है। तो दो तरह से कैसे सोचा जा सकता है? एक तरह से सोचना चाहिए। झारखंड में सरकार बने तो पूरा स्वागत कर रहे हैं। दूसरी जगह मतदाता मतदान करके सरकार बनाती है तो उसका अपमान कर रहे हैं। यानी यह मतदाताओं का अपमान है, बिहार के 11-14 करोड़ लोगों का अपमान है।0
0
Report
आरा के दौलतपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जाम-आगजनी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सड़क निर्माण को ले ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर आगजनी किया है। मामला आरा सदर प्रखंड के आरा दौलतपुर मार्ग की है जहां वर्षों से खराब सड़क के निर्माण को ले ग्रामीण नेता मंत्रियों के आगे पीछे किए मगर उनके गांव दौलतपुर का सड़क आज तक नहीं बना। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरा सरैया मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पूरी तरह से सड़क जाम कर आगजनी करने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि नेताओं के आगे पीछे करते हमलोग थक गए मगर हमारे गांव का सड़क आज तक नहीं बना। स्थिति ये है कि हमारे गांव में कोई चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। घंटों सड़क जाम कर हमंगाम कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं जाम को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने काफी मशक्कत की तब जाकर आश्वासन पर जाम छुड़ाया गया।हालांकि इस दौरान उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक महिला को नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की नियत से शारीरिक शोषण का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजीव पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करते हुए जांच शुरू कर दी है. दरअसल पीड़ित महिला के अनुसार एक साल पहले महिला का नहाते वक्त आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो मोहल्ले में दिखाकर उस बदनाम करने की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इसी बीच आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उनका गला दबाने का प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला की जान बची. वही आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पति-पत्नी को जान से मारने और उनके बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने सिकंदरपुर थाना में इस बात की लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रांची के मोरहाबादी में डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मुख्य अतिथि
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी में आज डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह शुरू राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि में मौजूद 6415 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 142 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल 93 छात्राएं और 49 छात्र गोल्ड मेडल पाने वालों में शामिल 20 पीएचडी अभ्यर्थियों को भी प्रदान की जाएगी उपाधि पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. राकेश मोहन को दिया गया मानद डी.लिट. की उपाधि0
0
Report
आगजनी के बाद कर्मियों की नाराजगी, कंडम बसों के तुरंत बदले जाने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:आगजनी के बाद कर्मचारियों की नाराजगी काफी ज्यादा है। कर्मचारियों का आरोप है कि जिन बसों में उन्हें लाया ले जाया जाता है वह कंडम हो चुकी हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए। बाकी बसों की स्थिति कैसी है इसका जायजा लिया हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने0
0
Report
समुद्री तट की लग्जरी: Beach के पास रहने की चाहत बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:LUXURY OF HAVING BEACH0
0
Report
Advertisement
Key chain पर केचअप: अजीब ट्रेंड बन रहा है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बस में आग: मंत्रालय कर्मचारियों ने विरोध, नवीन बसों के लिए टेंडर का आश्वासन
Raipur, Chhattisgarh:बुधवार शाम मंत्रालय स्टाफ बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने आज मंत्रालय पहुंचते ही गेट नंबर 4 पर घटना का विरोध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मंत्रालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि जिस बस में यह घटना हुई वह पूरी तरीके से कंडम हो चुकी थी और अन्य बसें भी इसी तरीके की स्थिति में है। कर्मचारी काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य उनसे बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि सभी बसों की जांच की जाएगी और बस में आग लगने की घटना की भी जांच कराई जाएगी। वहीं फिलहाल आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बैठक होगी। बैठक में अगर निष्कर्ष नहीं निकलता है तो कर्मचारी फिर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्श कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जल्द कर्मचारियों के लिए नई बसें चलाई जाएं। लापरवाही के कारण यह पूरी घटना हुई है। इधर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि सभी बसों की फिटनेस है, हालाँकि वे पुरानी हो गई है, नई बसों के लिए जल्द टेंडर किया जाएगा। इसके साथ ही RT0 से बात कर जल्द ही बसों की जांच के लिए एक कैंप भी लगाया जाएगा…0
0
Report
कोडरमा के बंगाखालर में बारिश से हालत, नदी पार कर बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल
Koderma, Jharkhand:कल से कोडरमा में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वही नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के बंगाखालर पंचायत में यह बारिश ग्रामीणों के लिए परेशानी और जोखिम का सबब बन गया है। बंगाखलार पंचायत के तकरीबन आधा दर्जन गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए न तो पक्की सड़क बनी है और न ही नदी पर पुल। ऐसे में बारिश के दिनों में ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर आवागमन करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और शिक्षकों को होती है। हर दिन स्कूली बच्चे माथे पर किताब कॉपी और हाथ में चप्पल जूता लेकर इस नदी को पार करते हैं और स्कूल तक पहुंचते हैं। कभी-कभी नदी में पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में बच्चों और ग्रामीणों को घंटो बहाव कम होने का इंतजार भी करना पड़ता है। नदी के एक तरफ डोमचांच प्रखंड और कोडरमा जिला मुख्यालय है, तो दूसरी तरफ बंगाखलार पंचायत के भूलाटोला, मौलवीबागी और बाराटोला जैसे गांव भी है, जहां हजारों की आबादी निवास करती है। कल से हो रही लगातार बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव तेज गया है और बच्चे घुटने से ऊपर पानी में अपने किताब कॉपी और जूते चप्पल को बचाते हुए स्कूल जा रहे हैं। बच्चों ने इस नदी पर पुल बनाने की प्रशासन से मांग की है। वही इन गांव में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों के अलावे अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना भी एक बड़ी मुसीबत है। कई बार इस नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर नेता और अधिकारियों से फरियाद भी लगाई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है और नदी पार कर इन गांवों के लोगों का आना-जाना उनकी नियति बन गई है। इधर मीडिया कर्मियों से इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डोमचांच प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे ने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार करेंगे。0
0
Report
Advertisement
