देवरियाः कन्हौली गांव में तीरंदाजी ट्रेनिंग स्कूल का भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Deoria, Uttar Pradesh:भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जिले के कन्हौली गांव में तीरंदाजी ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बताया कि किस प्रकार तीरंदाजी में आप राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकते हैं। तीरंदाजी खेल में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जिले के कन्हौली गांव के रहने वाले संजीव सिंह ने तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना किया है। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने तीरंदाजी कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
