274405
देवरिया-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कंटेनर से करीब 1.5 कुन्तल गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Rampur Karkhana, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के थाना रामपुर कारखाना पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर देसही देवरिया मोड़ के पास से एक कंटेनर ट्रक वाहन सं0 नल 01 AH7313 में बोरे से ढककर ले जाया जा रहा एक कुन्तल 54 किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मजहर अली पुत्र कासिम अली निवासी पिपरामदन गोपाल थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया तथा अभिमन्यु सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी मठिया थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के स्कूल में महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार मामला: प्रधान पाठक निलंबित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित ब्यवहार करने को लेकर प्रधान पाठक मनोज गुप्ता को किया गया निलंबित स्कूल में महिला शिक्षकों द्वारा बच्चे को फीडिंग कराते समय छुपकर देखने और पीरियड के समय मेडिकल सर्टिफिकेट फिकेट मांगने का गंभीर आरोप लगाया था स्कूल की महिला शिक्षकों ने जाँच में शिकायत सही पाए जाने साथ ही विद्यालय के अभिलेखों का सही संधारण नही करने पर की गई कार्यवाही जाँच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा ने की कार्यवाही वाड्रफनगर विकासखंड के भरूही बांस माध्यमिक शाला का मामला निलंबन अवधि में मनोज गुप्ता को शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में किया गया0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा का बेंगलुरु में भव्य स्वागत, महिला शक्ति में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु रीना मित्तल ने जताया सीएम का आभार प्रवासी राजस्थानी संगम में पधारने पर दिया धन्यवाद कहा,सीएम के आगमन से महिला शक्ति में उत्साह अपनों के बीच सीएम का आना गौरवशाली लम्हा राजस्थान फाउंडेशन की महिला विंग करेगी स्वागत सीएम भजनलाल शर्मा का होगा भव्य स्वागत महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर मृदुला मालपानी, रीना मित्तल, जैसिका शर्मा ने दिया धन्यवाद0
0
Report
दमोह गैसाबिकाद में river डूबने से छात्र की मौत, मातम पसरा
Damoh, Madhya Pradesh:गैसाबाद, दमोह में नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। गैसाबाद में रहने वाले चार कॉलेज स्टूडेंट्स व्यारमा नदी के जलखंडी घाट पर नहाने गए थे। सक्षम जैन नाम के छात्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से सक्षम को बाहर निकाला गया और उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। गैसाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के DAV पब्लिक स्कूल में शिक्षक की डंडे से पिटाई उजागर
Balrampur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-बलरामपुर * शिक्षक पर दो छात्रों की डंडे से पिटाई का आरोप। * बाल नहीं कटवाने पर कथित रूप से दी गई सजा। * छात्रों को परिजनों से घटना छिपाने की शिक्षक ने दी थी धमकी। * छात्र की तबीयत बिगड़ने पर खुला पूरा मामला। * प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल का मामला। मामले की जांच में जुटा हुआ है शिक्षा विभाग0
0
Report
आमानाला में दयोदय हथकरघा केंद्र से बदली जिंदगी, रोजगार से जोड़ रहा परिवार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - जिले के आमानाला में एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है… जहाँ कभी लोग शराब बनाने-बेचने और मछलियाँ पकड़कर जीवनयापन करते थे, आज वही लोग हथकरघा चलाकर अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। जैन समाज के समाजसेवियों द्वारा शुरू किया गया दयोदय हथकरघा केंद्र न सिर्फ रोजगार दे रहा है, बल्कि कई परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी कर रहा है। देखिए हमारी खास रिपोर्ट… वीओ - 1 - मंडला के आमानाला में स्थापित दयोदय हथकरघा केंद्र आज परिवर्तन की एक मिसाल बन चुका है। जैन समाज के कुछ समाजसेवियों की पहल से शुरू हुआ यह केंद्र उन लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है, जो कभी शराब बनाने-बेचने, शराब के नशे में हिंसा करने और मछलियों का शिकार करने जैसे कामों में लगे रहते थे। समाज सुधार और रोजगार सृजन के उद्देश्य से शुरू किए गए इस हथकरघा केंद्र ने ग्रामीण युवाओं और परिवारों को एक नई पहचान दी है। आज यही लोग हथकरघा पर कपड़ा बुनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। कभी शराब के अड्डे के रूप में बदनाम रहे आमानाला के कई परिवार अब मेहनत और हुनर के दम पर नई पहचान बना रहे हैं। हथकरघा के जरिए इन्हें न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि लोगों की सोच और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। वीओ - 2 - इस केंद्र का उद्देश्य लोगों को गलत रास्तों से हटाकर उन्हें रोजगार देना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है । दयोदय हथकरघा केंद्र आज यह साबित कर रहा है कि यदि समाज मिलकर पहल करे तो भटके हुए लोगों को भी सही दिशा दी जा सकती है । आमानाला का यह हथकरघा केंद्र सिर्फ कपड़ा ही नहीं बुन रहा… बल्कि कई परिवारों के भविष्य और उम्मीदों को भी नई डोर से जोड़ रहा है。0
0
Report
विपक्ष मकर द्वार प्रदर्शन; राम मंदिर चंदा घोटाला पर अमित शाह के खिलाफ नारे
Noida, Uttar Pradesh:विपक्ष के सांसदों ने आज फिर से मकर द्वार पर प्रदर्शन किया राम मंदिर चंदा में गड़बड़ी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने की नारेबाजी0
0
Report
Advertisement
कांकेर के मरकाटोला गांव में भालू हमले से दो मौत, ग्रामीण धरने पर
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। मरकाटोला गांव के ग्रामीण स्कूल के सामने धरने पर बैठे, दो दिन पहले गांव में भालू के हमले से दो लोगों की हुई थी मौत, वन्य प्राणियों से सुरक्षा समेत 5 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।0
0
Report
तेज़ रफ्तार का कहर: दो रिक्शे पलटकर कार से भिड़े, चालक घायल
Dehradun, Uttarakhand:विकास नगर के झाझरा क्षेत्र में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... प्रेम नगर से विकासनगर की तरफ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऑटो रिक्शे को दौड़ा रहे दो रिक्शा चालक अचानक हादसे का शिकार हो गए... अपनी क्षमता से ज्यादा इन रिक्शे को दौड़ा रहे चालकों के सामने अचानक विकासनगर की तरफ से एक तेज कार आ गई... जिससे रिक्शा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज ब्रेक लगते ही एक दूसरे के आगे पीछे दौड़ रहे दो रिक्शा सड़क पर पलट गए... घटना में एक रिक्शा चालक ज्यादा गंभीर घायल हुआ है...जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया... जबकि इन वाहनों के शीशे चकनाचूर होकर सड़क पर बिखरे नजर आए...0
0
Report
उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा के कई विधायक टिकट कटे, नाराजगी बढ़ी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं ... भाजपा के लिए चिंता की बात सरकार की परफॉमेंस से ज्यादा विधायकों की खराब रिपोर्ट है ... जिसमें विधायकों के प्रति ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के दो तिहाई भाजपा विधायकों का अगले विधानसभा चुनाव में टिकट कट सकता है। पार्टी और संघ की ओर से राज्य में अपने हिस्से की सभी 47 सीटों पर कराए गए आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी की बात सामने आई है। पार्टी नहीं चाहती कि विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी उसकी जीत की हैट्रिक की संभावनाओं पर ग्रहण लगाए। ऐसे में नेतृत्व इन सीटों पर नया चेहरा पेश कर सत्ता विरोधी लहर की धार को कुंद करना चाहता है। आपको बता कि रिपोर्ट में बीते चुनाव में हारी हुई 23 सीटों में से 10 सीटों पर स्थिति बेहतर होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में सरकार के खिलाफ कम, विधायकों के खिलाफ नाराजगी ज्यादा है। लोग मानते हैं कि भाजपा के दस साल के शासन में विकास के कई कार्य हुए हैं। हालांकि इस दौरान स्थानीय बोध का स्वर मजबूत हुआ है। आंतरिक सर्वे के तहत, कुछ क्षेत्रों पर प्रशासनिक हिलाहवाली, युवाओं में सामान्य नाराजगी की भी बात सामने आई है, जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की पहल की जाएगी। संघ सूत्रों के मुताबिक बीते दो महीने में राज्य की सभी 70 सीटों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, महत्वपूर्ण हस्तियों के अलावा सामान्य लोगों से अलग-अलग माध्यमों से संपर्क के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। ग्राफिक्स देहरादून जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पौड़ी जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, उत्तरकाशी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, टिहरी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, हरिद्वार जनपद में 5 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, चमोली जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, बागेश्वर जनपद में 1 सीट पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, अल्मोड़ा जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, नैनीताल जनपद में 3 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पिथौरागढ़ जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, ऊधमसिंह नगर जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, विजय ओ __ भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार इन रिपोर्ट को नकारते हुए नजर आ रहे हैं । भाजपा नेता ने कहा कि जहां पिछले चुनाव में भाजपा कमजोर थी .. वहां पर मंथन हो रहा है और उम्मीद है कि इस बार जीत पिछली बार से बड़ी होगी । बाइट __ कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा विजय ओ __ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के इस सर्वे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार 12 से बढ़कर 32 सीट पर भाजपा की स्थिति खराब है ... लेकिन जैसे जैसे ये समय आगे बढ़ेगा सीट नंबर का आंकड़ा 40 पार तक पहुंच जाएगा। बाइट __ गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस फाइनल वि ओ __ उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है ... वैसे वैसे सियासी दलों की रणनीति भी वर्तमान परिस्थितियों को देख कर बदल रही है। लेकिन सत्ताधारी दल के लिए दस साल की एंटीइनकंबेंसी को डेमेज कंट्रोल करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है ।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान हेतु अनिश्चितकालीन धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:0708ZUP_prg_dharana_r प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष में ऐतिहासिक भूल सुधारने की उठी मांग महुआ डाबर संग्रहालय परिवार ने अस्पताल का नाम बदलने की मांग दोहराई मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान धरने में छात्र-युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा धरनाकारियों का दावा- मलाका जेल स्थल पर बना है स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान को उचित सम्मान दिलाने की मांग तेज0
0
Report
इंदौर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रंगीन गुब्बारों से सजाने की तस्वीर वायरल
Indore, Madhya Pradesh:बर्थडे पार्टी , शादी समारोह और अन्य कोई आयोजन में आपने कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारे और फूलों से सजाते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी शमशान घाट को गुब्बारों से सजा देखा है मध्य प्रदेश के इंदौर के सगडोद गांव से आई तस्वीरे देखकर आप भी हैरत रह जाएंगे क्योंकि यह तस्वीर किसी शादी समारोह या अन्य कोई कार्यक्रम की नहीं बल्कि अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट यानी मुक्तिधाम की है वीओ - आगे आगे बैंड बाजे और ढोल पीछे घोड़िया शुरूआती दौर में तो यह तस्वीर किसी शादी समारोह में निकलने वाले जुलूस या चल समारोह की तरह दिखाई देती है लेकिन यह कार्यक्रम कोई जुलूस या चल समारोह नहीं बल्कि अंतिम क्रिया के लिए अर्थी सजाकर ले जाते अंतिम यात्रा की है मनुष्य जीवन में 16 संस्कार महत्वपूर्ण होते हे जिन्हें परिजन हर्ष के साथ मनाते हैं ऐसे ही सबसे आखरी अंतिम संस्कार होता है जिसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाए तो सोचिए कितना बेहद खास होगा यह तस्वीर है इंदौर के देपालपुर केे सगडोद गांव की जहां रहने वाले एक परिवार ने अंतिम संस्कार की तस्वीर ही बदल दी यहां योगेश पटेल नामक व्यक्ति की दादी परिवार की मुखिया सबसे ज्यादा उम्र वाली अनुसिया बाई पटलन का निधन हो गया जिसके चलते अंतिम यात्रा के दौरान ढोल बैंड बाजे और घोड़ियां के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और सबसे अनूठी तस्वीर तो तब सामने आई जहां अंतिम क्रिया के लिए शमशान घाट को किसी पार्टी सेलिब्रेशन की तरह रंग-बिरंगे गुब्बारे और फूलों से सजाया गया ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की तस्वीर देखकर हर कोई दंग रह गया वहीँ दादी के प्रति प्रेम और अंतिम संस्कार की इतनी अनूठी तस्वीर देखकर हर किसी ने परिवार को सांत्वना देने के साथ-साथ तारीफ की ओर उनके मातृ प्रेम को सराहा0
0
Report
बेगूसराय में दहेज चाह में पति ने पत्नी गला दबाकर हत्या कर दी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में दो लड़कियों के जन्म के बाद बेटे को जन्म न देने के लिए एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हैं जबकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर की है। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव की है. मृतक महिला की पहचान चक्का गांव में रहने वाले रुपेश कुमार की लगभग चौबीस वर्षीया पत्नी सोनिका/सोनी कुमारी के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार 2019 में खखरुआ गांव की सोनिका कुमारी की शादी नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव के रहने वाले रुपेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के दौरान दहेज के रूप में जेवरात और पांच लाख रुपए दहेज के रूप में दिए गए थे। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक था। इसके बाद दो लड़कियों का जन्म हुआ। आरोप है कि पति बेटे के जन्म की जिद पर अड़ा था, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चों के जन्म से मना किया। इसलिए मृतिका ने डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार कभी भी बच्चा न जन्म देने का फैसला किया, जो उसके जीवन को नरक में बदल गया। इसके बाद पति उसे मारपीट और प्रताड़ित करने लगा। पंचायती भी हुईं, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। लड़की के भाई सतीश कुमार ने बताया कि घटना के दिन बहन ने फोन कर कहा—“भैया जल्दी आओ, ये लोग मुझे मार देंगे.” उनके जीजा के साथ भी यही स्थिति थी; फोन रिसीव नहीं हुआ। मौके पर पहुँचने पर बहन बिस्तर पर मृत पड़ी मिलीं और ससुराल वाले फरार थे। भाई के अनुसार जीजा एक बेटे के जन्म देना चाहते थे, पर डॉक्टरों ने मना किया था। डॉक्टरों के अनुसार दो सर्जरी के बाद किसी भी तरह का जन्म खतरनाक हो सकता था। इसलिए बहन के इंकार पर पति उसकी हत्या कर दिया। नावकोठी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।0
0
Report
Advertisement
SI/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में फर्जीवाड़ा, ASP राठौड़ जांच करेंगे
Bikaner, Rajasthan:SI/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में फर्जीवाड़े का मामला, अब ASP चक्रवर्ती सिंह राठौड़ करेंगे पूरे मामले की जांच, जेल में बंद एनडीपीएस आरोपी ने फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा में शामिल होने की साजिश. दस्तावेजों और प्रवेश पत्र की गहन जांच में खुला फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार. पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्र पहुंचा था विचाराधीन बंदी संदेश पुत्र उदयनाथ. जमानत नहीं मिलने पर जेल से ही रची साजिश, फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा देने का किया प्रयास. पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को सौंपी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने जांच शुरू की, फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वालों और पूरे नेटवर्क की हो रही पड़ताल. भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सघन जांच जारी. पुलिस का स्पष्ट संदेश-फर्जी दस्तावेज या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई.0
0
Report
बिहार के निबंधन कार्यालय: डिजिटल व्यवस्था से पड़ी भिड़ंत, राजस्व और रोजगार पर असर
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का कामकाज लगभग ठप पड़ गया है। तीन अगस्त से बिहार सरकार द्वारा सभी निबंधन कार्यालयों में लागू की गई डिजिटल और पेपरलेस व्यवस्था के कारण पूरे निबंधन कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कल तक जहां जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री करवाने आए लोगों की भारी भीड़ लगी रहती थी, वहां आज सुनसान पसरा है। इस नई व्यवस्था से कातिब और स्टांप विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर भी गहरा असर पड़ा है। वे अपनी आजीविका छिनने की आशंका जता रहे हैं। वहीं रजिस्ट्री करवाने आए आम नागरिक डिजिटल प्रक्रिया को जटिल बताते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वही निबंधन कार्य प्रभावित होने से सरकार के राजस्व पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि सरकार की इस पहल का उद्देश्य फर्जी निबंधन को रोकना और पारदर्शिता के साथ साथ लोगों की सुविधा बढ़ाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसे लागू करने में आ रही चुनौतियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।0
0
Report
हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना पर टूटा दुखों का पहाड़... कांवड़ लेकर लौट रहे दो शिव भगतों की सड़क हादसे में मौत मोर पत्ती के सचिन और काला की मौके पर मौत, हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे थे दोनों कांवड़िए नरवाना हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी दो कांवड़ियों की यमुनानगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सचिन (पुत्र शमशेर, पौत्र कलीराम) और काला (पुत्र नरेश, पौत्र भीरा) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर नरवाना लौट रहे थे। रास्ते में यमुनानगर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सचिन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी अप्रैल 2026 में हुई थी और उसकी दो बहनें हैं। वहीं काला अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर नरवाना के लिए रवाना हुए। हादसे की खबर मिलते ही मोर पत्ती सहित पूरे नरवाना में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे... लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली।0
0
Report
Advertisement
