icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुणे के खड्डे से बच्चे की मौत: महापौर ने जांच की कड़ी मांग

Pune, Maharashtra:पुण्यातील म्हाळुंगे भागात खड्यामुळे झालेल्या अपघातात एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा बळी गेला...याबद्दल पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे यांनी दु:ख व्यक्त केलंय तसंच या अपघातग्रस्त रस्त्याचे काम नेमकं कशामुळे रखडलं याचीही चौकशी करण्याचे आदेश प्रशासनाला दिलेत...हा अपघातग्रस्त रस्ता याआधी पीएमआरडीएच्या हद्दीत होता त्यामुळे तांत्रिक अडचणीमुळे काही पुणे पालिका अघिकाऱ्यांनी या रस्त्याचं दुरूस्तीचं टेंडरच काढलं नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय...त्याच रस्त्यावरील खड्ड्यात पडून एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा नाहक बळी गेलाय...मंजुषा नागपुरे, महापौर, पुणे
0
0
Report
Advertisement

पुणे नगरपालिका: कचरा से बायोगैस-सीएनजी परियोजना पर 765 करोड़ का टेंडर रद्द, 500-600 करोड़ बचेंगे

Pune, Maharashtra:कचरा बायोगँस प्रकल्पात पुणे मनपाचे तब्बल 700 कोटी वाचणार बीपीसीएल कंपनी 12 एकर जागेच्या बदल्यात 300 मेट्रिक टन बायोगँस सीएनजी गँस प्रकल्प उभारण्याचा प्रस्ताव दिल्याने 765 कोटींची निविदा पालिका आता गुंडाळणार कचऱ्यापासून बायोगँस सीएनसी प्रकल्प उभारण्यासाठी स्थायी समितीने प्रस्ताव आणताच एका कचरा वाहक कंञाटदारांने तब्बल 756 कोटींचे टेंडर भरले होते यावर टीका होताच बीपीसीएल कंपनीचा सीएसआर फंडेड झीरो बजेट प्रस्ताव पुढे आल्याने पालिकेचे किमान 500 - 600 कोटी रुपये वाचणार आहेत... फक्त या प्रकल्प उभारण्याच्या बदल्यात पालिकेला 12 एकर जागा बीपीसीएल कंपनीला नाममाञ भाडेकरारावर उपलब्ध करून घ्यावी लागणार आहे... पालिका आयुक्त नवलकिशोर राम यांनी झी 24 तासला ही exclusive माहिती दिलीय...
0
0
Report

सीएम के भाषणों में विकास दिखे, जमीन पर काम ठप: थुनाग पुल बजट रोक

Noida, Uttar Pradesh:Jairam Thakur मुख्यमंत्री का विकास सिर्फ उनके भाषणों में झलकता है, ज़मीन पर काम शून्य है, पहले से चल रहे विकास कार्यों के बजट रोक दिए गए हैं। थुनाग का पुल ‘सुख की सरकार’ के काम रोको गवर्नेंस मॉडल का नमूना है। पीडब्ल्यूडी द्वारा थुनाग को जोड़ने वाले पुल को असुरक्षित घोषित करने के बाद इस पुल का निर्माण पूर्व सरकार के समय शुरू हुआ था, लगभग आधा निर्माण कार्य हो चुका है। सुक्खू जी की सरकार के आते ही प्रदेश के बाक़ी कामों के साथ इस पुल का बजट भी रोक दिया गया, इलाके की तस्वीर बदलने की क्षमता रखने वाला पुल अब ख़ुद बदहाल है, साढ़े तीन साल से इसके निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्ते: 12 साल के बच्चे पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 वर्षीय बच्चे पर किया हमला लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ओ.सी.आर. विधायक निवास का है, जहां ग्राउंड में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा विधायक निवास के ग्राउंड में खेल रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद विधायक निवास में रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों کا कहना ہے کہ अगर समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report

मिर्जापुर में जल जीवन मिशन की हकीकत: घर-घर पानी नहीं पहुंच रहा

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर की संसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहां की जल जीवन मिशन योजना जब से चल रही है तब से कुछ ना कुछ खामियां इनमें निकाल कर सामने आ रहीं हैं । बैठक में अधिकारी सारी रिपोर्ट ओके बताते हैं परंतु मौके पर निरीक्षण करने पर कुछ और ही हकीकत सामने आती है और उसी का निरीक्षण करने क्षेत्र में आई हूं... मिर्जापुर जिला मजिस्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन की बैठक लेने के बाद कार्यों की हकीकत जानने के लिये सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वयं लाल लश्कर के साथ क्षेत्र में पहुंची वह निरीक्षण करती इससे पहले स्थानी ग्रामीणों ने उन्हें घेर और अपनी समस्या बताने लगी जिस पर उन्होंने उन्हें शीघ्र ही समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त किया । इसके बाद उन्होंने खजूरी में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि... जल जीवन मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं मिर्जापुर में जो स्कीम पर काम चल रहा है जिसके तहत 1609 गांव में पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित कराई जा रही है । मंत्री जी ने माना कि जब से यह स्कीम चल रही है लगातार कुछ न कुछ खामियां निकाल कर सामने आती हैं जैसे कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है तो कहीं पाइपलाइन टूटी पड़ी है तो कहीं ऊंचाई के कारण पानी नहीं जा रहा है जबकि सरकार का इस मामले में स्पष्ट आदेश है कि हर घर तक नल से जल पहुंचना ही चाहिए , उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी सब कुछ कागजों में ओके बताते हैं और जब क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करिए तो कुछ और ही निकल कर सामने आता है ... खजूरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद वह ओवर है टैंक का निरीक्षण करने निकल पड़ी।।। जल जीवन् मिशन योजना कि अगर सच्चाई देखा जाए तो सिर्फ घर-घर नल लगा दिए गए हैं जल वहां पहुंची नहीं पा रहा है और आज यह बात केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खुद स्वीकार करते हुए कह भी दिया ।
0
0
Report

उदयपुर में 50 इलेक्ट्रिक बसों के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन का नया दौर शुरू

Udaipur, Rajasthan:प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज उदयपुर शहर को बड़ी सौगात दी। सीएम ने शहर में संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के साथ ही उदयपुर शहर को पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात मिली। पहले चरण में शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही 17 ओर नई ई-बसें उपलब्ध होने के बाद उदयपुर शहर में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इस अवसर पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त और नगर निगम प्रशासक प्रज्ञानाक केवलरमानी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित शहर के विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वयं ई-बसों में सफर कर नई परिवहन सेवा का अनुभव लिया। शहरवासियों को मिलेगी आधुनिक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि उदयपुर शहर के लिए शुरू की गई ई-बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरवासियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने तथा शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आयुक्त ने बताया कि ई-बसों के संचालन के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जोड़ा जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का किराया भी दूरी के आधार पर निर्धारित किया गया है। 50 ई-बसों से मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि योजना के अनुसार उदयपुर के लिए कुल 50 ई-बसें स्वीकृत हैं। इनमें 45 बसें 9 मीटर श्रेणी की तथा 5 बसें 12 मीटर श्रेणी की हैं। 12 मीटर की बसों को एयरपोर्ट मार्ग पर संचालित किया जाना प्रस्तावित है। बसों का संचालन प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। एयरपोर्ट सेवा उड़ानों के समय के अनुरूप संचालित होगी। ई-बसों में CCTV कैमरे, इमरजेंसी पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर सुविधा, एयर सस्पेंशन, उन्नत बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तथा एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा शहर। उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड प्रभारी अधिकारी रितेश पाटीदार ने बताया कि ई-बसों का संचालन चेतक बस स्टैंड से कानपुर, सुखाड़िया सर्किल से डबोक एयरपोर्ट, बालिचा से अंबेरी, बड़गांव से बालिचा, आईआईएम उदयपुर से भुवाणा, एकलिंगपुरा से रामपुरा चौराहा, प्रतापनगर चौराहा से बड़ी, तितरड़ी से भुवाणा, तितरड़ी से प्रतापनगर चौराहा तथा तितरड़ी से लोयरा सहित प्रमुख मार्गों पर प्रस्तावित है। इन मार्गों से शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन नगरी के लिए महत्वपूर्ण कदम। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि ई-बसों का संचालन उदयपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शहरवासियों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर जैसे पर्यटन शहर में स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था की विशेष आवश्यकता है और ई-बसें इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में 17 और ई-बसों के शहर में शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे शहरवासियों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी सुविधाजनक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। ई-बस सेवा उदयपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के साथ ही स्वच्छ एवं हरित शहर की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। गरीब मजबूत वर्गों का रख ध्यान। ई बसो के उद्घाटन समारोह में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब एवं मजदूर वर्ग पूर्ण रूप से लाभान्वित होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में यह बस श्रमिक वर्गों के लिए वरदान साबित होगी। दूरी के अनुसार प्रस्तावित किराया। ई-बस सेवा में यात्रियों के लिए दूरी के अनुसार किराया निर्धारित किया गया है। 0 से 3 किलोमीटर तक ₹ 10, 3 से 5 किलोमीटर ₹ 15, 5 से 10 किलोमीटर ₹20, 10 से 15 किलोमीटर ₹30, 15 से 20 किलोमीटर ₹40, 20 से 25 किलोमीटर ₹50 तथा 25 से 30 किलोमीटर तक ₹60 किराया प्रस्तावित है। एयरपोर्ट सेवा के लिए ₹100 प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। पहले दिन जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया सफ़र। मंगलवार को ई बसो के उद्घाटन के बाद उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपायुक्त हरि सिंह देवल, निवर्तमान उप महापौर पारस सिंघवी, उदयपुर विकास प्राधिकरण अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी नगर निगम से उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय तक ई बस से पहुंचे। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील भी की है。
0
0
Report
Advertisement

तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय बालक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज

MLMadan lalFollow28m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मंझरा गांव के प्रधानपुरवा निवासी शुभम यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र लगभग 8 वर्ष मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे घर के बाहर चौकी पर बैठा था, तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया, साथ मौजूद एक बड़े लड़के ने उसे बचाने का प्रयास किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तेंदुआ उसे छोड़ भाग गया, घायल बालक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा घायल बालक के परिजनों को ₹2000 की आर्थिक सहायता दी गई है ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की मौजूदगी अभी भी आसपास है जिससे ग्रामीणों में भय व डर का माहौल है।
0
0
Report

जालौन में अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर से मार्ग साफ

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, नगर पालिका की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जेल रोड पर रामकुंड से लेकर बस स्टैंड तक बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण, रेडी पटरी और अवैध होर्डिंग्स को हटाकर रास्ते को किया गया साफ, अभियान के दौरान नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने हटाया अवैध अतिक्रमण, अभियान चलाकर शहर के रास्ते को अतिक्रमण से कराया जाएगा मुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड पर रामकुंड से लेकर बस स्टैंड तक चलाया गया अभियान।
0
0
Report

आईपीएस आशुतोष मिश्रा मां की मौत के अफवाहों पर कड़ा रुख

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- मां की मौत पर आईपीएस आशुतोष मिश्रा का आया बयान। आईपीएस आशुतोष मिश्रा ने जेवर की बरामदगी व 'हत्या की झूठी कहानी' जैसी खबरों पर जताई नाराजगी। अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताई और कहा इसका खंडन स्थानीय पुलिस प्रशासन को करना चाहिए था, उसे मुझे करना चाहिए था। मुंह में तौलिया ठूसा था, चेहरे पर चोट और खून के निशान थे। मां के सारे जेवरात गायब थे। आशुतोष मिश्रा ने अपने सीनियर अधिकारियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा एडीजी और डीआईजी से बात कर घटना के खुलासे के लिए अपनी टीम लगाये। किसी निर्दोष को न फंसाया जाए चाहे एक महीने लगे चाहे 2 महीने। 16 अगस्त को मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रा का घर के अंदर शव मिला था।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 1 सितम्बर से पात्र महिलाओं के खातों में सीधे राशि पहुंचेगी

New Delhi, Delhi:दिल्ली लक्ष्मी योजना: 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के खातों में पहुंचेगी योजना की राशि 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम, पात्र महिलाओं को सौंपे जाएंगे योजना की राशि से जुड़े आधिकारिक पत्र 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचनी शुरू होगी भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा योजना शुरू होने के महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण, 5 लाख से अधिक आवेदन फाइनल सबमिट सीएम रेखा गुप्ता ने जिला स्तरीय समितियों को आवेदनों की गंभीरता से जांच और जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गलत या अधूरी जानकारी देने वाली पात्र महिलाओं को आवेदन में सुधार कर दोबारा मौका देने की व्यवस्था जल्द पोर्टल पर होगी सीएम ने कहा—योजना की सफलता के लिए जिला स्तरीय समितियों की भूमिका अहम, पात्र महिलाओं तक बिना देरी लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
0
0
Report

डी-पार्क आगजनी के पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित

Rohtak, Haryana:डी-पार्क आगजनी में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित रोहतक स्थानीय डी-पार्क क्षेत्र में दुकानों में लगी आग की दुखद घटना में झुलसकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आज रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार ने सिंचाई विश्राम गृह में पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत आज एसडीएम आशीष कुमार ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।  एसडीएम आशीष भारद्वाज  ने कहा कि डी-पार्क की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के दुख की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाना संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। आशीष भारद्वाज एसडीएम ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आज सहायता राशि के चेक उपलब्ध करवाना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।  बाईट -आशीष भारद्वाज ,एसडीएम रोहतक
0
0
Report

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेन्दुए की मौत से भय, ग्रामीण पहरेदारी कर रहे

Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर बलिया गांव में तेन्दुए से मौत के बाद दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने हाथों में डंडे लेकर झुंड में अपने गांव की पहरेदारी शुरू कर दी. ज़ी मीडिया संवाददाता आकाश शर्मा ने रात के अँधेरे में गांव पहुँचकर गाँव के हालात देखे. ज़ी मीडिया से बातचीत में ग्रामीण बोले कि वे खुद अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहरेदारी कर रहे हैं और वन विभाग जल्दी से तेंदुओं को पकड़ें. वे काम और स्कूल भी जाते हुए डर रहे. वहीं मृतका के परिवार ने प्रशासन से जल्द तेंदुओं को पकड़ने या मार देने की अपील.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top