icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

नालंदा के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में महंगे फर्नीचर, लकड़ी, प्लाई और मशीनें जलकर राख हो गईं। पीड़ित दुकानदार मोहम्मद राजा ने बताया इस आगलगी की घटना में करीब तीस लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। धुएं का गुब्बार उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के भाई ने बताया कि देर रात गोदाम बंद कर सभी लोग घर चले गए थे। सुबह स्थानीय लोगों से आग लगने की सूचना मिली। वहीं दुकान में काम करने वाले कर्मी ने बताया कि दुकान बंद करने से पहले बिजली की लाइन काट दी जाती है, ऐसे में आग लगने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। आग लगने की इस घटना के बाद दुकानदार मोहम्मद राजा सदमे में हैं। उनका कहना है कि इस हादसे से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल बिहार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

ईद उल अज़हा पर अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाज़ा खुलने से जायरीन उमड़ेंगे

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ में ईद उल अज़हा के मौके पर जन्नती दरवाज़ा खोला जाएगा। साल में चार मरतबा खुलने वाला जन्नती दरवाज़ा जुमेरात की अलसुबह खुलेगा, जिससे हज़ारो ज़ायरीन दाखिल होंगे और दुरूद पाक का विरद करते हुए सात चक्कर लगाएंगे। कदीमी इस रिवायत को आज भी हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे अदा किया जाता है। दरगाह के ख़ादिम व अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के मेम्बर सैयद साबिर अली नियाज़ी ने बताया कि इस जन्नती दरवाज़ा को ईद, बक़रीद, उर्स और चौथी मरतबा गरीब नवाज के पीरो मुर्शिद हज़रत ख्वाजा इस्मान हरवानी रहमतुल्लाह अलैहि के उर्स के मौके पर ही खोला जाता है। साल में चार बार खुलने वाले इस जन्नती दरवाजा को ईद उल अज़ाहा की अलसुबह खोल दिया जाएगा और ज़ोहर की नमाज़ बाद बन्द कर दिया जाएगा। ईद उल अज़हा की नमाज़ और सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में हाज़री के साथ साथ ज़ायरीन को इस जन्नती दरवाजा के दीदार भी नसीब होंगे। इसी तरह सऊदी अरब के गिल्लाफे काबा का दीदार भी ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताना शरीफ में अक़ीदत मंदो को कराया जाएगा। अजमेर पहुंचने वाले ज़ायरीन के लिए ख़ुद्दामें ख्वाजा ने अपनी अपनी जानिब से माकूल इंतजाम कर लिए है। 9 जिल हिज्जा की सुबह फ़ज़र की नमाज़ के बाद से तकबिराते तशरीक भी शुरू हो गई है जो 13 जिल हिज्जा यानी 31 मई की नमाज़े असर तक हर फ़र्ज़ नमाज़ के बाद अदा की जाएगी। अजमेर दरगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ सुबह 8 बजे अदा की होगी और मुल्क में अमन चैन के साथ ख़ुशहाली की इज़्तिमाई दुआ की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, जांच के आदेश

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh प्रसूता की मौत पर निजी हॉस्पिटल में बवाल, परिजनों ने लगाया अस्पताल में लापरवाही का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा। जनपद आजमगढ़ में अवैध अस्पताल व नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जब कोई बड़ी घटना होती है तो स्वास्थ्य विभाग का महकमा जागता है। ऐसा ही एक मामला जिले के लालगंज क्षेत्र स्थित सुमन हॉस्पिटल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कल रात जमकर हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल संचालक एवं कथित झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। हालात तनावपूर्ण होते देख डायल-112 और देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के रणमो बम्मोंपुर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका राजभर पत्नी धर्मवीर की शादी मई 2025 में हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक एक दिन पूर्व सुबह लालगंज स्थित सुमन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के जरिए प्रियंका ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बताया जा रहा कि पति धर्मवीर मुंबई में रहकर नौकरी करता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद प्रियंका की हालत सामान्य थी, लेकिन मंगलवार शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसमें मुंह से खून आने लगा और स्थिति गंभीर होने लगी। परिवार का कहना है कि गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सही इलाज कराने के बजाय भूत-प्रेत जैसी बातें कहकर मामले को टालने की कोशिश की। आरोप है कि बाद में आनन-फानन में प्रियंका को वाराणसी ले जाने की तैयारी की गई। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने हालत गंभीर देखते हुए विरोध किया और बेहतर इलाज की मांग की, तब अस्पताल प्रशासन ने मरीज को रेफर करने की बात कही। बाद में रास्ते में ही फोन कर प्रियंका की मौत की सूचना दे दी गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर सीएचसी देवगांव के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल परिसर में फार्मेसी, वार्ड, ओपीडी कक्ष और डिलीवरी रूम तो मिले, लेकिन अस्पताल का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। अस्पताल से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। अधीक्षक ने बताया कि कर्मचारियों के आने पर अस्पताल के अभिलेखों और संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जहां सवाल यह भी था कि वर्ष 2025 में यह अस्पताल तीन बार ซีज किया जा चुका है, जिसके बावजूद यहां संचालन जारी था। इस बात को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

दुमका के पहाड़िया टोले में पेयजल संकट गहरा; सोलर टंकी-चापाकल खराब, पानी टैंकर की मांग तेज

Dumka, Jharkhand:दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के नामोडीह गांव का पहाड़िया टोला इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है. आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के करीब 22 परिवार पिछले छह महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. टोला में लगे दो सोलर जलमीनार और दो चापाकलों में से एक सोलर टंकी और दोनों चापाकल वर्षों से खराब पड़े हैं, जबकि दूसरी सोलर टंकी भी पिछले छह महीने से बंद है. ऐसे में पूरे टोला के सामने पानी का गहरा संकट खड़ा हो गया है. वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सोलर टंकी लगाई गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी. लेकिन अब उसके खराब हो जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है. भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण आदिम जनजाति ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ के नीचे स्थित वर्ष 1955 के पुराने कुएं से पानी लाना पड़ रहा है. वहां तक पहुंचने का रास्ता पथरीला, ढलानयुक्त और बेहद जोखिम भरा है. महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर खतरनाक रास्तों से पानी ढोने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में सांप-बिच्छू का डर बना रहता है, वहीं पत्थरों पर फिसलकर हादसे का खतरा भी हर समय बना रहता है. पानी लाने में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी जुटे रहते हैं. आदिम जनजाति पहाड़िया ग्रामीणों ने बताया कि दिन का अधिकांश समय सिर्फ पानी जुटाने में निकल जाता है, जिससे लोग मजदूरी और रोजगार के लिए बाजार नहीं जा पा रहे हैं. इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. बच्चे नियमित रूप से स्कूल और आंगनबाड़ी नहीं पहुंच पा रहे हैं. ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि जिस कुएं से पानी लाया जा रहा है, उसका पानी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है. ऐसे में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है. लगभग एक महीने पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया था. बीडीओ के निर्देश पर सचिव और मिस्त्री गांव पहुंचे थे. जांच में मोटर जली हुई पाई गई. मिस्त्री मोटर खोलकर ले गया और बाद में बताया कि उसकी मरम्मत संभव नहीं है. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका प्रशासन से अविलंब खराब सोलर टंकी को चालू कराने की मांग की है. साथ ही कहा है कि जब तक जलमीनार ठीक नहीं होती, तब तक प्रतिदिन कम से कम दो पानी टैंकर उपलब्ध कराए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके. वहीँ दुमका उप विकास आयुक्त ने अनिकेत सचान ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. गांव में खराब पड़े मोटर को संबंधित विभाग के अधिकारी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. सुदूरवर्ती गांवों में पेयजल की किल्लत से निपटने के लिए भावी कार्ययोजना बनाई जा रही है.
0
0
Report

महिला टंकी में गिरकर तीन की मौत: शराब निकालने के दौरान जहरीली गैस से हादसा

Hazaribagh, Jharkhand:कटटकमदाग प्रखंड के कुद गाँव स्थित सूरज मंदिर के पास देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है. शौचालय के लिए बनी सेफ्टी टंकी के पास मवेशी बढ़ने के दौरान एक महिला टंकी में गिर गई जिसके बाद महिला को बचाने के लिए उसके पति और पुत्र टंकी में उतरे जहां जहरीली गैस से वह तीन बेहोश हो गए और दम तोड़ दिया. तीनों को बचाने गए एक व्यक्ति भी बेहोश हो गए थे जिनका इलाज जारी है. बतादे कि ग्रामीण का कहना है कि टंकी दो-तीन सालों से इस्तेमाल में नहीं था उसमें यह लोग जावा महुआ शराब के रखरखाव का कार्य करते थे जिसमें शराब को निकालने के दौरान यह हादसा हुआ है. मौके पर पहुंचे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद जी परिवार का एड्रेस बताया है उन्होंने कहा कि हम पूरी सहयोग करेंगे. हजारीबाग जिला प्रशासन से अतिसिद्ध इन्हें कुछ सहायता राशि प्रदान की जाए इसके लिए भी अनुशंसा करेंगे. इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. अस्पताल ले जाने पर तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है आगे की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

घिनोदा गांव में मिर्ची अटैक: छत से अधिकारियों पर मिर्च पावडर फेंका गया

Ujjain, Madhya Pradesh:छत पर चढ़कर फेंका मिर्च पावडर, आंखों में जलन होते ही इधर-उधर भागे कर्मचारी घिनोदा गांव का वीडियो वायरल, सरकारी अमले पर ‘मिर्ची वार’ बना चर्चा का विषय खाचरोद खाचरोद तहसील के ग्राम घिनोदा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। यहां एक महिला ने विरोध जताने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। महिला ने छत पर चढ़कर अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिर्च पावडर फेंक दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी आंखों में जलन से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “मिर्ची अटैक” के नाम से शेयर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम घिनोदा में रास्ते और नाली पर अतिक्रमण की शिकायत तहसील में की गई थी। शिकायत के बाद 12 जनवरी 2026 को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे। करीब चार महीने बाद 18 मई को नायब तहसीलदार के निर्देश पर आरआई भगवान सिंह यादव, दो पटवारी, ग्राम सचिव और पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचे। कार्रवाई के दौरान अनिता भरतलाल पाटीदार ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि जब टीम नहीं मानी तो महिला मकान की छत पर पहुंच गई और ऊपर से मिर्च पावडर फेंक दिया। अचानक हुए इस “मिर्ची वार” से कर्मचारियों की आंखों में तेज जलन होने लगी और टीम को पीछे हटना पड़ा। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं हैरानी की बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला होने के बावजूद अब तक महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
0
0
Report

मनोनीत सभासद काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Dipu RawatDipu RawatFollow8m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के मनोनीत सभासद एवं हियुवा संगठन महामंत्री समाजसेवी काशीनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। काशीनाथ सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, अनियमित बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

शिकारपुर में असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कल, 4 जवान घायल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सम्राट सरकार की पुलिस को असमाजिक तत्वों ने पीट दिया है महिला पुलिस कर्मियों के साथ चार जवान घायल हो गए है। शिकारपुर थाना पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला किय है पुलिस ईट पत्थर से पथराव किया गया जिसमें गस्ती दल के चार पुलिसकर्मी घायल हुए है घटना शिकारपुर थाना अंतर्गत मढिया गाँव की है दो पक्षों के विवाद सुलझाने गई पुलिस पर असमाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया जिसमें एक एसआई सहित एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार घायल हो गए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया है एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पार्वती देवी के कम्प्लेन पर पुलिस गांव पहुंची थी जहां जमीनी विवाद में कुछ असामाजिक तत्वों ने पेड़ काट दिया था जांच के दौरान पुलिस टीम के एसआई रवि शंकर प्रसाद पर असमाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया असमाजिक तत्वों ने महिला पुलिसकर्मी संध्या कुमारी को भी नहीं बख्शा उनकी भी पिटाई कर दी सिपाही अभिषेक कुमार को भी पीटा गया यही नहीं असमाजिक तत्वों ने पुलिस जीप के पहिया में कील ठोक पंचर कर दिया पुलिस ने आरोपी मदन राम को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

बिहार में मोदी सरकार के 12 साल पूरे: पखवाड़े में भाजपा गिनाए काम और एकजुट NDA

Patna, Bihar:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बिहार में 5 जून से 21 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रखंड बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और 12 साल में किए गए काम जनता को बताया जाएगा एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि nda पूरी तरह एकजुट है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है。 सरकारी कर्मियों को बिहार के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के फैसले पर संजय सरावगी ने कहा कि यह सरकार का बेहतर कदम है। इससे बिहार का पैसा बिहार में ही रहेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ बयान देना है। तेजस्वी यादव अक्सर विदेश यात्रा पर रहते हैं और कई-कई महीने गायब रहते हैं。 गाजियाबाद में तेजस्वी यादव के पुत्र विराज के जन्मदिन पर विपक्षी दलों के जुटान को लेकर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह हारे और थके हुए विपक्ष का जमावड़ा है, इससे कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top