274001
देवरियाः खामपार पुलिस ने 60 बोतल अवैध बीयर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी सरया मार्ग पर एक बाइक से दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से चेकिंग के दौरान एक बोरे में रखा 60 बोतल अवैध बीयर बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजनांदगांव में गणेश पूजा शांतिपूर्ण, 500 पुलिस जवान सुरक्षा में
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में गणेश पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के छोटे-बड़े सभी गणेश पंडालों में पुलिस जवानों के साथ पुलिस मित्रों की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था से लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। गणेश पर्व को लेकर राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और पंडालों में होने वाले आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद छोटे-बड़े गणेश पंडालों पर पुलिस जवानों के साथ पुलिस मित्रों की भी तैनाती की गई है। पुलिस की नजर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक अकीता शर्मा के मुताबिक, गणेश पर्व के दौरान पुलिस मुख्य रूप से दो मोर्चों पर काम कर रही है। पहला है शहर की यातायात व्यवस्था और दूसरा है सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था। शहर के भीतर चार पहिया वाहनों के प्रवेश और आवागमन को नियंत्रित करने के साथ ही चौक-चौराहों पर पार्किंग व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि गणेश पंडालों और आयोजनों के दौरान जाम की स्थिति निर्मित न हो। वहीं पर्व के दौरान शातिर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। गणेश पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु और आम नागरिक बिना किसी परेशानी के गणेश पर्व का आनंद ले सकें और शहर में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।0
0
Report
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 25 थीम के साथ 30 दिनों में सेवा संकल्प अभियान शुरू
Saiki, Bihar:स्लग — सेवा संकल्प अभियान: 25 थीम, 30 दिन का विशेष अभियान एंकर — सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने प्रेसवार्ता की। अभियान के तहत पूरे एक महीने तक प्रतिदिन अलग-अलग 25 थीमों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वी.ओ. — सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे इस अभियान में जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रशासन का फोकस जनकल्याण से जुड़े विषयों के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रहेगा। प्रेसवार्ता में कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने अभियान की रूपरेखा और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। BITE - पदमनी भोई साहू (कलेक्टर सारंगढ़)0
0
Report
शिवराज सिंह चौहान ने भागलपुर बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। शिविर में बच्चों बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की उन्होंने बारीकी से तकरीबन 20 मिनट तक बाढ़ पीड़ितों से और शिविर में तैनात कर्मियों से बातचीत की है। और यहां लोगों का हाल जाना साथ ही उन्होंने प्रीत को स्वस्थ किया की बाढ़ का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों एवं पीड़ित किसानों को हर संभव मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोग पूरी तरह हवाई सर्वे करते हुए भागलपुर पहुंचे हैं यहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है । पीड़ितों के खाते में त्वरित जीआर राशि उपलब्ध कराया गया है। सम्राट चौधरी ने अंगिका में बातचीत करते हुए पीड़ितों का हाल जाना।0
0
Report
Advertisement
मोहनिया अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण, त्रुटियां दुरुस्त करने की कड़ाक चेतावनी
Khajuria Khurd, Bihar:कार्यालयी कामकाज में कमियां दूर करने और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों को समय रहते सुधरने की दी सख्त हिदायत। अपर समाहर्ता ने मोहनिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न पत्रावलियों का गहन जायजा लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका एक परिचयात्मक और नियमित रूटीन निरीक्षण था। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि इस तरह की जांच का मुख्य उद्देश्य कार्यालयी कामकाज में पाई जाने वाली त्रुटियों व कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है। उन्होंने अंचलाधिकारी (सीओ) तथा प्रधान सहायक को पाई गई कमियों से अवगत कराया और निर्देश दिया कि समय रहते सभी त्रुटियों को दुरुस्त कर लिया जाए। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले निरीक्षण तक व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं पाया गया, तो संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कार्यप्रणाली को सुचारू, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के लिए इस प्रकार के रूटीन निरीक्षण अभियान के तहत सभी अंचलों में लगातार जांच की जा रही है, ताकि आम जनता के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके。0
0
Report
कासगंज की सरकारी जमीन पर फिर कब्जे की कोशिश; प्रशासन मौन
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में करीब दो करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 13 दिन पहले तहसील पटियाली प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए नजूल की भूमि को कब्जामुक्त कराया था। अब फिर उसी जमीन पर फिर से कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, मामला जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली का है। यहां नजूल की सरकारी भूमि पर विशाल कश्यप और उसके परिवार द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय भी बना। बताया गया कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर घेर बना हुआ था, जहां जानवर बांधे जाते थे। कार्रवाई के बाद विशाल कश्यप और उनके समाज के कुछ लोगों की ओर से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। वहीं, इस मामले को लेकर विशाल कश्यप और समाज के कुछ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की इसके बाद तत्कालीन एसडीएम पटियाली आतिश कुमार को मुख्यालय कासगंज भेज दिया गया और उनकी जगह सुशांत सांवरे को पटियाली का नया एसडीएम बनाया गया। अब करीब 13 दिन बाद फिर कब्जामुक्त कराई गई इसी सरकारी जमीन पर विशाल कश्यप और उनका परिवार दोबारा कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। अब सवाल यह है कि प्रशासन द्वारा कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की स्थिति कैसे बनी? स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा है कि जब प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया था तो इसके बाद जमीन की निगरानी क्यों नहीं की गई। आखिर सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश किसकी शह पर हो रही है और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करेगा? फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पटियाली तहसील प्रशासन दोबारा मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराता है या नहीं। प्रशासन कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर रहा है।0
0
Report
मोहनलालगंज में लकड़ी के बक्से से अज्ञात शव: हत्या की आशंका, बाहरी शव फेंके जाने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी के बक्से में पड़ा मिला अज्ञात शवहत्या कर शव फेंके जाने की आशंका लकड़ी के बक्से में खून से लतपथ पड़ा मिला शव हाइवे किनारे लकड़ी के बक्से में करके फेका गया शव सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने हत्या कर बाहर से शव लाकर फेके जाने की जताई आंशका शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटे0
0
Report
Advertisement
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर का दौरा: सम्राट चौधरी व शिवराज सिंह चौहान
Noida, Uttar Pradesh:मुंगेर (बिहार): उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और नवागढ़ी व शीतलपुर में राहत शिविर का दौरा किया / विज़ुअल्स / शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री) और सम्राट चौधरी (बिहार के उपमुख्यमंत्री) का बयान。0
0
Report
अयोध्या धाम में 10वें दीपोत्सव में 28 लाख दीप जलाकर इतिहास रचने की तैयारी
Varanasi, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारियां हैं.. भगवान राम की धरती पर दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने का खाका भी तैयार हो चुका है...28 लाख दीप जलाकर इसे ऐतिहासिक बनाने का प्लान है.. अब 10वें दीपोत्सव में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा दीप जलाकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है..0
0
Report
एटा के कोतवाली नगर पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने चेकिंग के दौरान 250 ग्राम चरस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस किया बरामद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
पानीपत में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू किया सख्त अभियान
Panipat, Haryana:एकजुट हुए उद्योगपति तो जागा प्रशासन सेक्टर29 व ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में चला कब्जों पर डंडा निगम, एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के तालमेल से औद्योगिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद, एचसीसीआई ने प्रशासन का जताया आभार पानीपत। औद्योगिक समस्याओं को लेकर पिछले एक महीने से प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे पानीपत के उद्योगपतियों की मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। 9 सितंबर और 11 सितंबर को हुई महत्वपूर्ण बैठकों के बाद प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कब्जों और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सेक्टर-29 और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया समेत कई स्थानों पर कार्रवाई शुरू की गई है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने प्रशासन की कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए कहा कि पिछले करीब एक महीने से व्यापारिक संस्थाएं लगातार प्रशासन के संपर्क में थीं और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख रही थीं। 9 और 11 सितंबर की बैठकों के बाद प्रशासन ने विभिन्न विभागों को सड़कों और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए। धमीजा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कब्जों के कारण कई सड़कें सिकुड़कर रह गई थीं। जहां करीब 50 फुट चौड़ी सड़क होनी चाहिए थी, वहां कई स्थानों पर महज 15-16 फुट जगह ही बची थी। इससे बड़े वाहनों और ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। साथ ही व्यापारियों के सामने सुरक्षा और लूट-खसोट जैसी चिंताएं भी पैदा हो रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अब अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू होने से उद्योग जगत को राहत मिली है। फ्लोरा चौक पर ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने और हुडडा औद्योगिक क्षेत्र में मछली मार्केट को हटाने की कार्रवाई के लिए उन्होंने प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया। मछली मार्केट के कारण नाले के निर्माण और पानी की निकासी में भी समस्या आ रही थी। तीन विभागों के तालमेल से बदली तस्वीर उद्योगपतियों का कहना है कि पहले नगर निगम, एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के बीच तालमेल की कमी के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाता था कि किसी सड़क, नाले या ग्रीन बेल्ट की जिम्मेदारी किस विभाग की है। इसका खामियाजा औद्योगिक इकाइयों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा था। विनोद धमीजा ने कहा कि अब तीनों विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल दिखाई दे रहा है। जिम्मेदारियां स्पष्ट होने के बाद संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लंबे समय से लंबित औद्योगिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जिन स्थानों पर अभी भी अवैध कब्जे हैं, वहां भी कार्रवाई जारी रखी जाए, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कें खुली रहें, ट्रांसपोर्टेशन सुचारु हो और उद्योगपतियों को सुरक्षित एवं बेहतर कारोबारी माहौल मिल सके। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उद्योग जगत की समस्याओं का इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बाइट विनोद धमीजा चेयरमैन हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री0
0
Report
घड़साना नगर पालिका में भाजपा ने निर्मला नायक को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना नगर पालिका में चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय पार्षद के रूप में विजयी हुई निर्मला नायक को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया गया है। चुनाव जीतने के बाद निर्मला नायक ने भाजपा को अपना समर्थन दिया। नगर पालिका में भाजपा के चार पार्षद विजयी हुए हैं, जबकि दो निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। इसके बाद भाजपा खेमे की ओर से निर्मला नायक का नाम चेयरमैन पद के लिए आगे किया गया। विधायक संतोष बावरी ने एसडीएम दीपक चंदन के समक्ष निर्मला नायक का नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्मला नायक के समर्थन के बाद चेयरमैन चुनाव के सियासी समीकरणों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है0
0
Report
बेगूं से गढ़बोर चारभुजानाथ के लिए 50 श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा शुरू
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर से गढ़बोर चारभुजा के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। बेगूं के चारभुजानाथ मंदिर से बुधवार को पांचवीं बार पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना को लेकर करीब 50 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु करीब 220 किलोमीटर की दूरी पांच दिनों में पैदल तय कर राजसमंद जिले के गढ़बोर चारभुजानाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर श्रद्धालु चारभुजानाथ के दर्शन करेंगे और जलझूलनी एकादशी के जुलूस में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से जुलूस में आने वाले लोगों के लिए लंगर भी लगाया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ नगर परिषद के लिए भाजपा ने विनीता बतरा को सभापति प्रत्याशी घोषित किया
Hanumangarh, Rajasthan:भाजपा ने विनीता बतरा को सभापति प्रत्याशी बनाया, पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई के नेतृत्व में भरा नामांकन हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा ने विनीता बतरा को अपना प्रत्याशी चुना है। बुधवार को विनीता बतरा ने पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बिश्नोई के नेतृत्व में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। नगर परिषद हनुमानगढ़ में कुल 60 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में भाजपा के 15 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने विनीता बतरा के नाम पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। नामांकन के बाद पार्टी समर्थकों में उत्साह नजर आया। सभापति पद के चुनाव में भाजपा अपने पार्षदों के साथ समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है。0
0
Report
नावा हादसे में चार की मौत, बैग में आभूषण-नकदी गायब, जांच शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के नावा के मिठड़ी बाईपास चौराहे के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद अब मामले में आभूषण और नकदी से भरा बैग गायब होने की शिकायत सामने आई है। मृतक के पुत्र अजयसिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दुर्घटना के बाद कार में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा बैग नहीं मिलने की बात कही है। अजयसिंह, पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी पालड़ी, ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लक्ष्मणसिंह, माता तुलसी खराड़ी, बहन शीतल और रामकिशन भूरिया कार संख्या RJ42CA6414 से रानोली (रायपुर) से पालड़ी लौट रहे थे। मिठड़ी बाईपास चौराहे स्थित जीएसएस के पास डंपर की टक्कर से चारों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शवों को नावां के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार में रखा आभूषण और नकदी वाला बैग गायब मिला। शिकायत में डंपर चालक और मालिक के खिलाफ जांच की मांग की गई है। साथ ही डंपर में अवैध मुरड़ भरे होने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ-साथ बैग गायब होने की शिकायत की भी जांच कर रही है। इधर, नावा शहर और आसपास की सड़कों पर अवैध बजरी व मुरड़ से भरे डंपरों के बेरोकटोक आवागमन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसे वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। हालांकि, अवैध खनन सामग्री से जुड़े आरोपों और आभूषण-नकदी गायब होने की शिकायत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।0
0
Report
धनबाद विधायक ने मोदी के जन्मदिन पर दीये बाँटकर सेवा संकल्प शुरू किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं के बीच दीये बांटे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। इसी दिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान रक्तदान समेत कई सेवा कार्य किए जाएंगे। राज सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर की शाम देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों के लिए राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर और आयुष्मान भारत के तहत इलाज जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। वहीं, यूपीआई ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज लगाए जाने के सवाल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 2 हजार रुपये तक के यूपीआई लेनदेन पर कोई सरचार्ज नहीं है और पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजेक्शन पर भी कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीआई संचालन में सरकार का खर्च होता है और लोगों को 24 घंटे तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इसके संचालन के लिए शुल्क लेती है तो इसे लूट नहीं कहा जा सकता।0
0
Report
Advertisement
