274001
देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का हुआ तबादला
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का तबादला हो गया है। जिसके चलते इस अवसर पर अधिकारियों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। साथ ही समारोह में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, नवनियुक्त जिला अधिकारी दिव्या मित्तल सहित जनपद के कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी ने बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज; 5 हिरासत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद बवाल, पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज; 5 हिरासत में, आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई दरभंगा में छात्र आंदोलन के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। लोहिया चौक के आसपास पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। देखते ही देखते लोहिया चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया。 वहीं, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएम ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के आयोजक भीड़ को नियंत्रित रखने में विफल रहे। ऐसे आयोजकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी
New Delhi, Delhi:न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या। गामड़ी इलाके में वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने पुरानी रंजिश का जताया शक, कई टीमें आरोपियों की तलाश में। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, इलाके में बढ़ी दहशत। न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी रात 10:25 बजे हुई वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के पांचवें पुस्ता, गामड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक (17) के रूप में हुई है, जो गामड़ी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक किशोर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिवार ने जताया पुरानी रंजिश का शक मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ महीनों पहले अभिषेक का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। परिवार को आशंका है कि उसी रंजिश के चलते अभिषेक की हत्या की गई हो सकती है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात गौरतलब है कि न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। इससे पहले चौथे पुस्ता, करतार नगर इलाके में हुई अंधाधुंध फायरिंग में ट्यूशन से घर लौट रहे 12 वर्षीय एक बच्चे के पैर में गोली लग गई थी। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
निर्मला सीतारमण ने कहा, छात्रों से बातचीत के लिए सरकार कदम उठाएगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NIRMALA SITHARAMAN (UNION MINISTER) ON STUDENTS PROTEST/ PM MODI’S TWEET/PROPOSAL FOR TALKS WITH CJP दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम निश्चित रूप से छात्रों से बात करने की कोशिश करेंगे और उनसे पूछेंगे कि क्या उन्हें बातचीत करने में कोई आपत्ति है। हम इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे।"0
0
Report
Advertisement
आगरा सिकंदरा में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई; पुलिस जांच में जुटी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा सिकंदरा के करकुंज रोड पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया。 बैलून विक्रेता को गाली देने से मना करना दुकानदार को पड़ा भारी, आधा दर्जन दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंग खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे。 बीच बाजार हुई घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी。 मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज रोड का है。0
0
Report
मीरजापुर रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात किन्नर का शव, हत्या की आशंका
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर - रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात किन्नर का शव。 शरीर पर मिले चोट के निशान । हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका गया शव。 शव की पहचान करने में जुटी पुलिस。 पड़री थाना क्षेत्र की घटना。0
0
Report
धान की सिंचाई में किसान की मौत; चार बच्चों पर पिता का साया उठा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर धान की सिंचाई के दौरान किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अमरोहा के जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। धान की सिंचाई कर रहे 40 वर्षीय किसान सुरेश पुत्र प्रभु की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव का युवक नितेश उन्हें खेत पर रोटी खाने के लिए बुलाने पहुंचा था। इसी दौरान खेत के पास खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली के खंभे से बंधी स्टे वायर से टकरा गया, जिससे करंट जमीन में फैल गया और सुरेश उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में निस्तारण केंद्र के बावजूद सड़क डंपिंग यार्ड, प्रशासन पर सवाल
Naugarh, Uttar Pradesh:करोड़ों की योजनाएं... बड़े-बड़े दावे... लेकिन सड़क पर कूड़े के पहाड़...फर्रुखाबाद में सफाई व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां निस्तारण केंद्र होने के बावजूद सड़क ही डंपिंग यार्ड बन गई... कूड़े के ये ढेर सिर्फ गंदगी की तस्वीर नहीं... बल्कि व्यवस्था पर सवालों का ढेर हैं...अब देखना होगा कि प्रशासन कुछ करता है या फिर लोग इसी बदबू और परेशानी के बीच जीने को मजबूर रहेंगे?0
0
Report
जयपुर: ओएमआर फर्जीवाड़े में अभ्यर्थी गिरफ्तार, एजेंसी कर्मी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2018 मामले में एसओजी ने की कार्रवाई परिणाम में ओ एम आर शीट में फर्जीवाड़ा से अनंतिम रूप से चयनित होने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार。 आरोपी जयप्रकाश हुआ गिरफ़्तार ओ एम आर शीट स्केनिंग करने वाली एजेन्सी राभव लिमिटेड के कार्मिकों विनोद कुमार गौड और शादान खान ने किया था पूरा खड़ा0
0
Report
अमरौहा: कांवड़ मार्ग के कारण नॉनवेज दुकाने एक माह बंद को लेकर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:अमरौहा में कांवड़ यात्रा के दौरान नॉनवेज की दुकानों को खोलने को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। अमरौहा के कुछ मुस्लिम सामाजिक संगठन प्रशासन को चिट्ठी लिखे हैं कि कवर रूट के अलावा शहर के ऐसे इलाकों में जहाँ कर रूट नहीं पढ़ता, वहाँ नॉनवेज की दुकान बंद नहीं होनी चाहिए। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताए जाते हैं। उनका कहना है कि किसी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दूसरे समुदाय की दुकान बंद नहीं होनी चाहिए क्योंकि दुकान गरीब लोगों की है और एक महीने दुकान बंद रहने से उनके रोजगार पर असर होगा। मुस्लिम संगठनों का यह भी कहना है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हाई कोर्ट का रुख किया जाएगा। अमरौहा के डीएम ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान नॉनवेज की दुकान एक ही कर रूट पर बंद होगी क्योंकि यह सरकार का आदेश है, पर कर रूट के बाहर अन्य इलाकों में ऐसा आदेश नहीं है. हमने पीस कमेटी से बात की है और सभी लोग इससे सहमत हैं कि कांवड़ रूट में मीट की दुकान बंद रहेंगी। न्यूज़ टीम ने कवर रूट पर पड़ने वाले नॉनवेज दुकानदारों से बात की, वे पूरी तरह सहमत हैं और सरकार के लिए अन्य विकल्प ढूंढ़े जाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि एक महीने दुकान बंद रहने से उन्हें खर्च और किराया कैसे चलेगा। दुकानदारों का कहना है कि कर रूट नहीं पड़ते इलाकों में दुकान खोलने पर क्या आपत्ति है। अमरौहा के हिंदू संगठन बजरंग दल के लोग कहते हैं कि जिस इलाके में कर रूट नहीं पड़ता है वहाँ कई हिंदू परिवार रहते हैं; अगर वे सुबह पूजा करते हैं और किसी पक्षी या मीट के टुकड़े से उनके रास्ते में बाधा हो जाए तो पूजा और आस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए पूरे एक महीने तक कर रूट या पूरे इलाके में नॉनवेज की दुकान बंद होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
CM विष्णु देव साय और डिप्टी CM अमलीपदर पहुंचे; 9 दिवसीय रथयात्रा महोत्सव शुरू
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद एंकर...सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा अमलीपदर पहुंचे है।सीधे वे अस्थाई गुंडिचा मंदिर पहुंच भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया।अमलीपदर में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडेय के सानिध्य में 9 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।गुंडीचा मंदिर पंडाल को इस बार छत्तीसगढ़िया पारंपरिक रंग में ढाला गया है।आयोजन शुरुआत से पहले पंडित युवराज ने आयोजन में शामिल होने सीएम और डिप्टी सीएम को आयजन में आने का न्योता दिया था।0
0
Report
राजस्थान चुनाव से पहले बीजेपी का संत रविदास समरसता संकल्प अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर मेगा आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। प्रदेश में सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ शुरू किए जा रहे इस अभियान के जरिए बीजेपी की वंचित वोटों पर निगाह है। 29 जुलाई से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले इस अभियान में बीजेपी संत सम्मान, संवाद और जनसंपर्क के कार्यक्रमों के जरिए इस वर्ग के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश में है। ऐसे मौके पर यह अभियान धार्मिक और सामाजिक संदेश के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी बेहद अहम माना जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। देखिए ये रिपोर्ट... राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। बीजेपी संगठन चुनावी मोड में है और इसी बीच पार्टी देशभर में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान 29 जुलाई यानी गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर अगले साल 20 फरवरी तक चलेगा। संगठन का दावा है कि इसके जरिए संत गुरु रविदास के समता, सेवा और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान को लेकर की रणनीति साफ है... अभियान का दायरा केवल बड़े शहरों तक नहीं रहेगा, बल्कि गांव, ढाणी, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचेगा। प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम होंगे। संत समाज, मंदिर समितियां, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेतृत्व को साथ जोड़ने की तैयारी है। इस दौरान प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट भी है। ऐसे में इस अभियान को बीजेपी राजनीतिक रूप से संगठित होकर एससी वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। अभियान की क्रियान्विति ठीक ढंग से हो, इसके लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। अभियान शुरू होने से पहले राजस्थान में बीजेपी की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष, जिलों में गठित समिति, एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय रुप से भाग लेते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान सरकार की ओ से चलाई जा रही योजनाओं को भी पहुंचाने के निर्देश दिए गए ताकि एससी समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़ सकें। बाइट - अनिता बधेल , विधायक और राज्य स्तरीय कमेटी सदस्य, यह है पूरा अभियान ... अभियान की शुरुआत वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से होगी। यहां से पावन मिट्टी देशभर के राज्यों में पहुंचेगी। इसके बाद प्रदेश, जिला और गांव स्तर पर कलश वंदन, प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती और समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजस्थान के हर जिले और गांव तक अभियान पहुंचाने की तैयारी है, जिससे चुनाव से पहले संगठन की जमीनी सक्रियता भी बढ़ेगी। बीजेपी ने अभियान को चार चरणों में बांटा है। पहले चरण में कलश वंदन अभियान, दूसरे में संत संपर्क अभियान, तीसरे में जालंधर से वाराणसी तक समरसता यात्रा, और चौथे चरण में छात्रावास एवं युवा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। यानी संत समाज से लेकर युवाओं और विद्यार्थियों तक अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व राजपरिवार के श्री लक्ष्मण राजपूत छात्रावास को अदालत से राहत, अधिकार वैध
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद, पूर्व राजपरिवार को मिली कोर्ट से राहत, पूर्व राजपरिवार के महारावल बोले - ये हमेशा समाज की संपत्ति डूंगरपुर शहर के पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित श्री लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद पर एडीजे कोर्ट के फैसले पर पूर्व राजपरिवार ओर राजपूत समाज को बड़ी राहत दी है कोर्ट ने अपने आदेश में छात्रावास व उसकी भूमि को श्री लक्ष्मण देवस्थान निधि ट्रस्ट की संपत्ति बताया है इधर कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व राजपरिवार व राजपूत समाज ने ने खुशी जताई है श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व राजपरिवार के महारावल ओर पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने कहा ये छात्रावास हमेशा से समाज का है और रहेगा। लेकिन कुछ लोगों ने समाज को गुमराह कर इसे हथियाने का प्रयास किया। लेकिन कोर्ट में सत्य की जीत हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद ओर पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह ने श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास से जुड़े कानूनी मामले में न्यायालय के निर्णय को सत्य और न्याय की जीत बताया है उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मण राजपूत छात्रावास हमेशा से क्षत्रिय समाज का रहा है और इस पर अधिकार को लेकर कुछ अराजक या असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया था उन्होंने कहा, "न्यायालय ने मामले के सभी तथ्यों और दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण करने के बाद निर्णय श्रीलक्ष्मण राजपूत छात्रावास के पक्ष में दिया है इससे यह साफ हो गया है कि छात्रावास पर समाज का अधिकार पूरी तरह वैध है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत के फैसले के बाद अब छात्रावास में सुचारू रूप से व्यवस्थाएं संचालित की जाएंगी और समाज के हित में कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे Akhil Bharatiya Kshatriya Mahasabha Dongarour के जिलाध्यक्ष Karaniraj Singh Chauhan bichhivaada ने कहा कि समाज में ही कुछ लोगों ने समाज को गुमराह कर छात्रावास पर कब्जा करने की कोशिश की थी। लेकिन ये सफल नहीं हो सकी। इस छात्रावास का संचालन हमेशा क्षत्रीय समाज के हित में होगा। जहा छात्र रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।0
0
Report
बिहार के सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड लागू, शिक्षकों के कपड़ों पर कड़ी निगरानी
Jehanabad, Bihar:बिहार के सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने और अनुशासन की नई पटकथा लिखने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक यानी ड्रेस कोड पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग के इस कड़े रुख का धरातल पर क्या असर है, जब इसकी पड़ताल की गई, तो जहानाबाद में प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच मिला-जुला असर देखने को मिला। जिले के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक विभाग के इस फैसले के प्रति सजग दिखे और औपचारिक पोशाक में अध्यापन करते नजर आए। लेकिन सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोहे की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही थी। पड़ताल के दौरान विद्यालय में 11 शिक्षक और 50 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 11 में से 2 शिक्षक कैजुअल ड्रेस (जीन्स पहने) में बच्चों को पढ़ाते पकड़े गए। जब उनसे नियमों की अनदेखी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने झटपट सफाई दी, उन्होंने बताया कि हम घर से निकल चुके थे, रास्ते में व्हाट्सएप पर सरकार का आदेश मिला। आदेश सिर आंखों पर है, कल से हर हाल में पालन करेंगे। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि आदेश आज मिला है कल से अनुपालन कराया जाएगा। इधर विद्यालयों में आदेश के अनुपालन को लेकर जब जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि़क, ऑफ-कैमरा अपनी जिम्मेदारी स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश जिले के सभी विद्यालयों को भेजा जा चुका है। सख्त हिदायत दी गई है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। जो भी शिक्षक ड्रेस कोड का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई तय है। बताते चले कि हाल के दिनों में जहानाबाद के कुछ विद्यालयों से शिक्षकों के बीच आपस में तू-तू-मैं-मैं, मारपीट और अभद्र व्यवहार के शर्मनाक मामले सामने आए थे। इन घटनाओं से गुरु-शिष्य परंपरा और विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल पर गहरा दाग लगा था। ऐसे में शिक्षा विभाग का यह नया नियम केवल एक ड्रेस कोड नहीं, बल्कि खोई हुई गरिमा और अनुशासन की बहाली का बड़ा प्रयास माना जा रहा है।0
0
Report
RPSC हिन्दी प्रोफेसर भर्ती घोटाला: SOG ने अशोक विश्नोई और सुशील शर्मा को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur RPSC द्वारा प्राध्यापक-हिन्दी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 मामला मामले में एसओजी ने की कार्रवाई फर्जी डिग्री जारी करने में सहयोगी आरोपी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया और मेवाड यूनिवर्सिटी का पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक सुशील शर्मा गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
