चित्रकूट पुलिस जनसुनवाई में प्रदेश में रही सबसे अव्वल
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट पुलिस आई जी आर एस जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आई है जिसको लेकर एसपी अरुण कुमार ने इसे बरकरार रखने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आईजीआरएस पोर्टल में लोगो द्वारा की जाने वाली शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाता है इसके लिए एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम बैठती है और सभी जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि दो थानों को छोड़कर जिले के सभी थानों का भी समस्या निस्तारण में पहला स्थान है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
